Delhi Crime season 3 web series review: शेफाली शाह, रसिका दुग्गल, हुमा कुरैशी, सयानी गुप्ता और राजेश तैलंग स्टारर 'दिल्ली क्राइम सीजन 3' गुरुवार, 13 नवंबर 2025 को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। तनुज चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी यह वेब सीरीज कैसी है, जानने के लिए ये रिव्यू...
देश को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय एमी अवॉर्ड दिलाने वाली पहली भारतीय वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम' अपने तीसरे सीजन के साथ दर्शकों के बीच पहुंच चुकी है। पहले दो सीजन में क्रमश: दिल्ली के जघन्य निर्भया रेप केस और कच्छा बनियान गैंग की पड़ताल के बाद इस बार यह मानव तस्करी का संवेदनशील मुद्दा उठाती है।'दिल्ली क्राइम सीजन 3' की कहानीसीरीज की कहानी पिछले सीजन से ही आगे बढ़ती है, जहां नॉर्थ ईस्ट में पोस्टेड डीआईजी वर्तिका चतुर्वेदी हथियारों से भरा ट्रक गुजरने की खबर का पीछा करती है। लेकिन उनके हाथ लगती हैं ट्रक में भरी दर्जन भर लड़कियां। इन कम उम्र की लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर दिल्ली और हरियाणा ले जाकर बेचा जाना था। ऐसे में, वर्तिका इस रैकेट को पकड़ने वापस दिल्ली पहुंचती है। इधर, दिल्ली में दो साल की मासूम बच्ची नूर को एक औरत मरणासन्न हालत में एम्स अस्पताल में छोड़कर जाती है, जिसकी छानबीन एसीपी नीति सिंह कर रही होती है। जल्द ही बेबी नूर और लड़कियों की तस्करी के दोनों मामले आपस में टकराते हैं। इनमें बड़ी दीदी के लिए काम करने वाले राहुल और कल्याणी का नाम आता है। अब वर्तिका अपनी स्पेशल टास्क फोर्स के साथ दोनों मामलों की पड़ताल में जुट जाती है। अब इस तस्करी के तार कितने दूर तक फैले होते हैं? इन लड़कियों के भविष्य के साथ किस तरह खिलवाड़ होता है? कौन है बड़ी दीदी? यह सब आपको वेब सीरीज देखकर पता चलेगा।'दिल्ली क्राइम सीजन 3' का ट्रेलर'दिल्ली क्राइम सीजन 3' वेब सीरीज रिव्यूतनुज चोपड़ा निर्देशित यह सीजन भी पिछले सीजन की तरह सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और अपने विषय के अनुरूप आपको भावुक करता है। इन जरूरतमंद नाबालिग बच्चियों की जिस तरह हरियाणा के मर्दों की बिकाऊ दुल्हन से लेकर विदेशों में सेक्स वर्कर के रूप में खरीद-फरोख्त होती है, वह कचोटता है। हालांकि, इस बार इन्वेस्टिगेशन में पहले जैसी कसावट, रोमांच और सस्पेंस नहीं है। पूरी सीरीज में कोई चौंकाने वाले ट्विस्ट सामने नहीं आता, जो खलती है। वर्तिका की टीम भी बड़ी आसानी से एक के बाद एक अपराधियों तक पहुंचती जाती है। कमोबेश उसी आसानी से, जैसे बड़ी दीदी की ये लड़कियां कंटेनर में बैठकर एक राज्य से दूसरे राज्य में पहुंच जाती हैं। मतलब, बड़ी दीदी और उसका साथी विजय, गुजरात में तिहरा मर्डर और पुलिस शूट जैसे बड़े कांड करने के बावजूद इतने बड़े कंटेनर में लड़कियां लेकर अगले सीन में मुंबई पहुंच जाते हैं। कहीं कोई नाकाबंदी नहीं, सड़कों पर कोई छानबीन नहीं, ये खामियां सीरीज को कमजोर बनाती हैं। इसी तरह, पति की सताई बड़ी दीदी इतने बड़े सेक्स रैकेट की मास्टरमाइंड कैसे बनी? उसका साथी विजय और कुसुम कौन है, उससे कैसे मिली? इन बैकग्राउंड स्टोरी को इग्नोर किया जाना भी खलता है। वेब सीरीज का मजबूत पक्ष इस बार भी शेफाली शाह और उनकी टीम की अदाकारी है। शेफाली, मैडम सर की भूमिका में ऐसे घुस जाती हैं, जैसे कभी उससे बाहर ही न आई हों। कई इमोशनल सीन में बिना किसी डायलॉग के उनका चेहरा सब कह देता है। वहीं, रसिका दुग्गल, राजेश तैलंग, अदिति सिंह भी अपना प्रभाव छोड़ती हैं। बात करें, इस सीजन का आकर्षण बनीं बड़ी दीदी यानी हुमा कुरैशी की तो उन्होंने हरियाणवी लहजा और स्टाइल बहुत बढ़िया पकड़ा है, मगर इस किरदार को वो गहराई नहीं दे पाई हैं कि दर्शक उनके प्रति किसी तरह का भाव महसूस करें। न ही उनसे घृणा हो पाती है, न संवेदना जग पाती है। सयानी गुप्ता का किरदार तो बिल्कुल बेमानी लगता है, बल्कि छोटी भूमिका में मीता वशिष्ठ जरूर याद रह जाती हैं। सिनेमेटोग्राफी, एडिटिंग, बैकग्राउंड स्कोर जैसे तकनीकी पक्षों में 'दिल्ली क्राइम सीजन 3' सीरीज मजबूत है। इसलिए, कुल मिलाकर यह ऐसी क्राइम ड्रामा तो जरूर है जो एक बार देखी जा सकती है। क्यों देखें- संवेदनशील विषय और शेफाली शाह के दमदार अभिनय के लिए 'दिल्ली क्राइम सीजन 3' Netflix पर देख सकते हैं।.
देश को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय एमी अवॉर्ड दिलाने वाली पहली भारतीय वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम' अपने तीसरे सीजन के साथ दर्शकों के बीच पहुंच चुकी है। पहले दो सीजन में क्रमश: दिल्ली के जघन्य निर्भया रेप केस और कच्छा बनियान गैंग की पड़ताल के बाद इस बार यह मानव तस्करी का संवेदनशील मुद्दा उठाती है।'दिल्ली क्राइम सीजन 3' की कहानीसीरीज की कहानी पिछले सीजन से ही आगे बढ़ती है, जहां नॉर्थ ईस्ट में पोस्टेड डीआईजी वर्तिका चतुर्वेदी हथियारों से भरा ट्रक गुजरने की खबर का पीछा करती है। लेकिन उनके हाथ लगती हैं ट्रक में भरी दर्जन भर लड़कियां। इन कम उम्र की लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर दिल्ली और हरियाणा ले जाकर बेचा जाना था। ऐसे में, वर्तिका इस रैकेट को पकड़ने वापस दिल्ली पहुंचती है। इधर, दिल्ली में दो साल की मासूम बच्ची नूर को एक औरत मरणासन्न हालत में एम्स अस्पताल में छोड़कर जाती है, जिसकी छानबीन एसीपी नीति सिंह कर रही होती है। जल्द ही बेबी नूर और लड़कियों की तस्करी के दोनों मामले आपस में टकराते हैं। इनमें बड़ी दीदी के लिए काम करने वाले राहुल और कल्याणी का नाम आता है। अब वर्तिका अपनी स्पेशल टास्क फोर्स के साथ दोनों मामलों की पड़ताल में जुट जाती है। अब इस तस्करी के तार कितने दूर तक फैले होते हैं? इन लड़कियों के भविष्य के साथ किस तरह खिलवाड़ होता है? कौन है बड़ी दीदी? यह सब आपको वेब सीरीज देखकर पता चलेगा।'दिल्ली क्राइम सीजन 3' का ट्रेलर'दिल्ली क्राइम सीजन 3' वेब सीरीज रिव्यूतनुज चोपड़ा निर्देशित यह सीजन भी पिछले सीजन की तरह सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और अपने विषय के अनुरूप आपको भावुक करता है। इन जरूरतमंद नाबालिग बच्चियों की जिस तरह हरियाणा के मर्दों की बिकाऊ दुल्हन से लेकर विदेशों में सेक्स वर्कर के रूप में खरीद-फरोख्त होती है, वह कचोटता है। हालांकि, इस बार इन्वेस्टिगेशन में पहले जैसी कसावट, रोमांच और सस्पेंस नहीं है। पूरी सीरीज में कोई चौंकाने वाले ट्विस्ट सामने नहीं आता, जो खलती है। वर्तिका की टीम भी बड़ी आसानी से एक के बाद एक अपराधियों तक पहुंचती जाती है। कमोबेश उसी आसानी से, जैसे बड़ी दीदी की ये लड़कियां कंटेनर में बैठकर एक राज्य से दूसरे राज्य में पहुंच जाती हैं। मतलब, बड़ी दीदी और उसका साथी विजय, गुजरात में तिहरा मर्डर और पुलिस शूट जैसे बड़े कांड करने के बावजूद इतने बड़े कंटेनर में लड़कियां लेकर अगले सीन में मुंबई पहुंच जाते हैं। कहीं कोई नाकाबंदी नहीं, सड़कों पर कोई छानबीन नहीं, ये खामियां सीरीज को कमजोर बनाती हैं। इसी तरह, पति की सताई बड़ी दीदी इतने बड़े सेक्स रैकेट की मास्टरमाइंड कैसे बनी? उसका साथी विजय और कुसुम कौन है, उससे कैसे मिली? इन बैकग्राउंड स्टोरी को इग्नोर किया जाना भी खलता है। वेब सीरीज का मजबूत पक्ष इस बार भी शेफाली शाह और उनकी टीम की अदाकारी है। शेफाली, मैडम सर की भूमिका में ऐसे घुस जाती हैं, जैसे कभी उससे बाहर ही न आई हों। कई इमोशनल सीन में बिना किसी डायलॉग के उनका चेहरा सब कह देता है। वहीं, रसिका दुग्गल, राजेश तैलंग, अदिति सिंह भी अपना प्रभाव छोड़ती हैं। बात करें, इस सीजन का आकर्षण बनीं बड़ी दीदी यानी हुमा कुरैशी की तो उन्होंने हरियाणवी लहजा और स्टाइल बहुत बढ़िया पकड़ा है, मगर इस किरदार को वो गहराई नहीं दे पाई हैं कि दर्शक उनके प्रति किसी तरह का भाव महसूस करें। न ही उनसे घृणा हो पाती है, न संवेदना जग पाती है। सयानी गुप्ता का किरदार तो बिल्कुल बेमानी लगता है, बल्कि छोटी भूमिका में मीता वशिष्ठ जरूर याद रह जाती हैं। सिनेमेटोग्राफी, एडिटिंग, बैकग्राउंड स्कोर जैसे तकनीकी पक्षों में 'दिल्ली क्राइम सीजन 3' सीरीज मजबूत है। इसलिए, कुल मिलाकर यह ऐसी क्राइम ड्रामा तो जरूर है जो एक बार देखी जा सकती है। क्यों देखें- संवेदनशील विषय और शेफाली शाह के दमदार अभिनय के लिए 'दिल्ली क्राइम सीजन 3' Netflix पर देख सकते हैं।
Delhi Crime Season 3 Release Date Delhi Crime Season 3 Review Delhi Crime Season 3 Netflix Delhi Crime Season 3 Cast Delhi Crime Season 3 Rating दिल्ली क्राइम सीजन 3 रिव्यू दिल्ली क्राइम सीजन 3 रिलीज डेट दिल्ली क्राइम सीजन 3 कास्ट दिल्ली क्राइम सीजन 3 की कहानी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Delhi UPSC Aspirant Murder Case: Twists, Turns, And A Crime Web-Series Connection?UPSC Aspirant Murder: A 32-year-old UPSC aspirant was allegedly murdered in Delhi. In relation to the case, the police have arrested three individuals, including Amrita Chauhan, who was reportedly in a live-in relationship with the victim.
Read more »
2025 के खत्म होने से पहले OTT पर आई खूबसूरत फिल्म, दिल जीत लेगी गांव की कहानी2025 के खत्म होने से पहले OTT पर आई खूबसूरत फिल्म, 100 परसेंट है गारंटी, दिल जीत लेगी गांव की कहानी
Read more »
2025 के खत्म होने से पहले OTT पर आई खूबसूरत फिल्म, दिल जीत लेगी गांव की कहानी2025 के खत्म होने से पहले OTT पर आई खूबसूरत फिल्म, 100 परसेंट है गारंटी, दिल जीत लेगी गांव की कहानी
Read more »
Aaj Ka Rashifal 13 November 2025: मेष वालों को मिलेगा रुका धन, मीन के जातक होंगे सफल! पढ़ें आज का पूरा राशिफल!Aaj ka Rashifal 13 November 2025, Horoscope Today: 13 नवंबर 2025, गुरुवार यानी आज चंद्रमा सिंह राशि
Read more »
Aaj Ka Panchang: ये है 13 नवंबर का पूरा दैनिक पंचांग, आज मघा नक्षत्र और ब्रह्म योग, जानें राहुकाल कब तक!Aaj Ka Panchang 13 November 2025: गुरुवार का दिन यानी 13 नवंबर 2025 का दिन अति शुभ और सकारात्मक है
Read more »
Horoscope: నేటి రాశిఫలాలు.. కోపం కంట్రోల్ చేసుకోండి, ఈ రాశికి కొత్త ఉద్యోగ అవకాశాలు..Today Horoscope November 13 Telugu: 2025 నవంబర్ 13వ తేదీ సూర్యోదయం ఉదయం 06: 05 గంటలకు, సూర్యాస్తమయం సాయంత్రం 5:59 గంటలకు గురువారం బహుళ నవమి తేదీ తిథి నక్షత్రం, రాశి ఫలాలు ఎలా ఉండనున్నాయి తెలుసుకుందాం.
Read more »
