IND VS SA: भारत, भारत में, 'भारत' से हार जाता है, डरना तो बनता है, इंग्लैंड,न्यूजीलैंड ने हराया अब क्या ?

India Vs South Africa 1St Test News

IND VS SA: भारत, भारत में, 'भारत' से हार जाता है, डरना तो बनता है, इंग्लैंड,न्यूजीलैंड ने हराया अब क्या ?
Eden Garden PitchKeshav MaharajHarmer
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 157 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 83%
  • Publisher: 51%

दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन स्पिन आक्रमण के सामने भारत के सितारा बल्लेबाजों के कौशल की असली परीक्षा होगी जब दोनों टीमें दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट में शुक्रवार से यहां आमने सामने होंगी. पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में उसने श्रृंखला 1-1 से ड्रॉ खेली . इसमें केशव महाराज, साइमन हार्मर और सेनुरान मुथुस्वामी ने 39 में से 35 विकेट लिये.

नई दिल्ली. 2025-2027 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के सर्किल में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी परीक्षा 14 नवंबर से शुरु होने वाली है. दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन स्पिन आक्रमण के सामने भारत के सितारा बल्लेबाजों के कौशल की असली परीक्षा होगी जब दोनों टीमें दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट में शुक्रवार से यहां आमने सामने होंगी .

भारत को पिछले साल न्यूजीलैंड ने भारत में ही 3-0 से हराया था और कीवी स्पिनरों ऐजाज पटेल, मिचेल सेंटनेर और ग्लेन फिलिप्स ने मिलकर तीन टेस्ट में 36 विकेट चटकाये थे. दक्षिण अफ्रीका का गेंदबाजी आक्रमण इस समय स्पिनरों पर निर्भर है और ऐसे में मेजबान टीम को धीमे गेंदबाजों के खिलाफ अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा. मौजूदा विश्व टेस्ट चैम्पियन दक्षिण अफ्रीका आम तौर पर अच्छे तेज गेंदबाजों के लिये जानी जाती रही है लेकिन इस समय उसके पास धुरंधर स्पिनर हैं . पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में उसने श्रृंखला 1-1 से ड्रॉ खेली . इसमें केशव महाराज, साइमन हार्मर और सेनुरान मुथुस्वामी ने 39 में से 35 विकेट लिये. भारत में विदेशी ‘भारतीय; स्पिनर्स से हारती टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज आधुनिक क्रिकेट के सबसे सटीक और आक्रामक स्पिनरों में से एक हैं . ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों और दक्षिण अफ्रीका के स्पिनरों के बीच मुकाबला रोचक रहने वाला है और खासतौर पर केशव की गेंदबाजी पर सबकी नजरें टिकी होंगी . इतिहास इस बात का गवाह रहा है कि जब जब कोई क्वालिटी स्पिन गेंदबाज जो भारतीय मूल का रहा है वो भारतीय टीम के बल्लेबाजों के लिए काल साबित हुआ है फिर वो चाहे मोंटी पनेसर की बात करे या ऐजाज पटेल की. मजे की बात ये है कि ये दोनों बाएं हाथ के स्पिनर है और केशव महाराज भी इसी शैली के गेंदबाज है जो भारत के बल्लेबाजों का कड़ा इम्तिहान लेने को तैयार है. टीम इंडिया में फिरकी फोबिया भारत के सहायक कोच रियान टेन डोइशे ने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजी आक्रमण को ‘उपमहाद्वीप की शैली‘ वाला बताया । उन्होंने कहा ,‘‘ उनके पास चार स्पिनर हैं जिनमे से वे तीन को उतार सकते हैं. ऐसा लग रहा है कि हम उपमहाद्वीप की किसी टीम के खिलाफ खेलने वाले हैं . उन्होंने कहा ,‘‘ हमने इस पर बात की है. हमने न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला से सबक लिया है . छत्तीस वर्ष के हार्मर 1000 प्रथम श्रेणी विकेट ले चुके हैं और भारत के हालात से अनभिज्ञ नहीं हैं . दस साल पहले हाशिम अमला की कप्तानी में उन्होंने मोहाली और नागपुर में दो टेस्ट खेलकर चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा और रिधिमान साहा के विकेट लिये थे. एक दशक बाद भी वह उतने ही चतुर गेंदबाज हैं. उन्होंने रावलपिंडी में पिछले महीने टेस्ट में आठ विकेट चटकाकर दक्षिण अफ्रीका को जीत दिलाई और श्रृंखला ड्रॉ भी कराई. रिवर्स स्विंग से बचके भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक और कप्तान शुभमन गिल कई बार पिच का मुआयना कर चुके हैं. बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने आश्वासन दिया है कि यह टर्निंग पिच नहीं होगी. इससे जसप्रीत बुमराह जरूर आहलादित होंगे जो आम तौर पर शुरूआत में मूवमेंट और बाद में रिवर्स स्विंग देने वाली पिच पर भारत के ट्रंपकार्ड साबित हो सकते हैं । भारत दो तेज गेंदबाजों को उतार सकता है और घरेलू हालात की जानकारी होने से आकाश दीप को तरजीह मिल सकती है ।पिछले 15 साल में तेज गेंदबाजों ने यहां टेस्ट में 61 प्रतिशत विकेट लिये हैं . शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने इस साल इंग्लैंड में श्रृंखला 2- 2 से ड्रॉ खेली लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार उसे अभी भी कचोट रही होगी . टीमें : भारत : शुभमन गिल , केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साइ सुदर्शन, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, देवदत्त पडिक्कल दक्षिण अफ्रीका : तेम्बा बावुमा , एडेन माक्ररम, रियान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स , काइल वेरेने , डेवाल्ड ब्रेविस, जुबैर हमजा, टोनी डि जोर्जी, कोर्बिन बोश, वियान मूल्डर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, सेनुरान मुथुस्वामी , कैगिसो रबाडा, साइमन हार्मर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Eden Garden Pitch Keshav Maharaj Harmer Jasprit Bumrah Kaigiso Rabada

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भारत-साउथ अफ्रीका क्रिकेट के 5 दिलचस्प किस्से: बॉल टैम्परिंग के कारण बैन हुए तेंदुलकर, क्रोनिए-अजहर का फिक्...भारत-साउथ अफ्रीका क्रिकेट के 5 दिलचस्प किस्से: बॉल टैम्परिंग के कारण बैन हुए तेंदुलकर, क्रोनिए-अजहर का फिक्...India Vs South Africa Test 2025 Special Story; Follow IND Vs SA Match Fixing, Controversy, and Latest News On Dainik Bhaskar. 15 जून 2000...
Read more »

IND vs SA: नीतीश कुमार रेड्डी टेस्ट टीम से बाहर, वनडे सीरीज में वापसी की उम्मीदIND vs SA: नीतीश कुमार रेड्डी टेस्ट टीम से बाहर, वनडे सीरीज में वापसी की उम्मीदभारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज से पहले, नीतीश कुमार रेड्डी को टीम से रिलीज कर दिया गया है। वह साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे। ध्रुव जुरेल को पहले टेस्ट में मौका मिलेगा। रेड्डी की वनडे सीरीज में वापसी की संभावना है।
Read more »

IND vs SA 1st Test Live Updates: वापसी कर रहे हैं बावुमाIND vs SA 1st Test Live Updates: वापसी कर रहे हैं बावुमाIND vs SA 1st Test Live: भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में कल से भिड़ने वाली है।
Read more »

Live: டெல்லி கார் வெடிப்பு சம்பவம் தங்கம் விலை வானிலை நிலவரம் IND-A vs SA-ALive: டெல்லி கார் வெடிப்பு சம்பவம் தங்கம் விலை வானிலை நிலவரம் IND-A vs SA-ALive: டெல்லி கார் வெடிப்பு சம்பவம் தங்கம் விலை வானிலை நிலவரம் IND-A vs SA-A - அப்டேட்ஸ்
Read more »

IND vs SA : बल्लेबाज या गेंदबाज, कोलकाता के ईडन-गार्डन्स की पिच पर किसे मिलेगी मदद? जहां खेला जाएगा पहला टेस्टIND vs SA : बल्लेबाज या गेंदबाज, कोलकाता के ईडन-गार्डन्स की पिच पर किसे मिलेगी मदद? जहां खेला जाएगा पहला टेस्टIND vs SA 1st Test Pitch Report: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन-गार्डन्स पर खेला जाएगा. आइए जानते हैं कि पिच पर किसे मदद मिलेगी. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »

IND VS SA: 15 साल पहले वेलंटाइन डे पर गंभीर और मोर्कल के बीच क्या हुआ था, 2010 में कोलकाता बना था ऐतिहासिक ...IND VS SA: 15 साल पहले वेलंटाइन डे पर गंभीर और मोर्कल के बीच क्या हुआ था, 2010 में कोलकाता बना था ऐतिहासिक ...भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले टेस्ट मैच से एक दिन पहले, यह सही समय है 2010 के उसी मुकाबले को याद करने का वह मैच जिसने कुछ शानदार प्रदर्शन देखे और भारत को विश्व टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 स्थान बनाए रखने में मदद की. मजे की बात देखिए तब भी सामने टीम दक्षिण अफ्रीका थी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:51:30