Lucknow News: लखनऊ में पुलिस ने कार में बीयर पी रहे चार युवकों और एक युवती को टोका तो युवती ने बवाल कर दिया।
अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक युवती द्वारा पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना उस समय की है जब पुलिस ने कार में बीयर पार्टी कर रहे चार युवकों और युवती को टोका। इस पर युवती ने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज, हाथापाई की और महिला सिपाहियों को दांत से काट लिया।कार में बीयर पार्टी कर रही थी युवतीजानकारी के अनुसार, मामला नाका हिंडोला थाना क्षेत्र के वासमण्डी चौराहे का है। 10-11 नवंबर की रात दारोगा अमजद अली अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। इस दौरान पुलिस ने एक कार को संदिग्ध हालत में खड़ा देखा, जिसमें एक महिला और तीन पुरुष बीयर पी रहे थे। जब पुलिस ने पूछताछ की तो महिला ने अपना नाम मानसी पांडेय बताया और वर्दी उतरवाने की धमकी देते हुए पुलिसकर्मियों से बदसलूकी शुरू कर दी।महिला सिपाहियों को बुलाया गयास्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने पिंक बूथ और महिला हेल्प डेस्क से महिला सिपाहियों को मौके पर बुलाया। महिला कांस्टेबल रानी वर्मा, शशि देवी, किरण और फरहीन रिजवी ने महिला को काबू करने की कोशिश की तो उसने दारोगा अमजद अली का कॉलर पकड़ लिया और वर्दी फाड़ने की कोशिश की।इसके बाद आरोपी युवती ने महिला कांस्टेबल किरण और फरहीन रिजवी को दांत से काट लिया। पुलिस ने किसी तरह महिला को काबू में कर थाने पहुंचाया, लेकिन वहां भी उसने गाली-गलौज और मारपीट जारी रखी।पुलिस ने दर्ज की एफआईआरपुलिस ने आरोपी युवती और उसके तीन साथियों अतुल जोशी, गौरव शुक्ला और शुभम पटेल को हिरासत में ले लिया। दारोगा की तहरीर पर सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घायल महिला पुलिसकर्मियों और आरोपी युवती का मेडिकल परीक्षण बलरामपुर अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी है।फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी है आरोपीपुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी महिला मानसी पांडेय फिल्मों में लोकल लाइन प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुकी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।.
अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक युवती द्वारा पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना उस समय की है जब पुलिस ने कार में बीयर पार्टी कर रहे चार युवकों और युवती को टोका। इस पर युवती ने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज, हाथापाई की और महिला सिपाहियों को दांत से काट लिया।कार में बीयर पार्टी कर रही थी युवतीजानकारी के अनुसार, मामला नाका हिंडोला थाना क्षेत्र के वासमण्डी चौराहे का है। 10-11 नवंबर की रात दारोगा अमजद अली अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। इस दौरान पुलिस ने एक कार को संदिग्ध हालत में खड़ा देखा, जिसमें एक महिला और तीन पुरुष बीयर पी रहे थे। जब पुलिस ने पूछताछ की तो महिला ने अपना नाम मानसी पांडेय बताया और वर्दी उतरवाने की धमकी देते हुए पुलिसकर्मियों से बदसलूकी शुरू कर दी।महिला सिपाहियों को बुलाया गयास्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने पिंक बूथ और महिला हेल्प डेस्क से महिला सिपाहियों को मौके पर बुलाया। महिला कांस्टेबल रानी वर्मा, शशि देवी, किरण और फरहीन रिजवी ने महिला को काबू करने की कोशिश की तो उसने दारोगा अमजद अली का कॉलर पकड़ लिया और वर्दी फाड़ने की कोशिश की।इसके बाद आरोपी युवती ने महिला कांस्टेबल किरण और फरहीन रिजवी को दांत से काट लिया। पुलिस ने किसी तरह महिला को काबू में कर थाने पहुंचाया, लेकिन वहां भी उसने गाली-गलौज और मारपीट जारी रखी।पुलिस ने दर्ज की एफआईआरपुलिस ने आरोपी युवती और उसके तीन साथियों अतुल जोशी, गौरव शुक्ला और शुभम पटेल को हिरासत में ले लिया। दारोगा की तहरीर पर सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घायल महिला पुलिसकर्मियों और आरोपी युवती का मेडिकल परीक्षण बलरामपुर अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी है।फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी है आरोपीपुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी महिला मानसी पांडेय फिल्मों में लोकल लाइन प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुकी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
लखनऊ पुलिस हमला मानसी पांडेय बीयर पार्टी यूपी पुलिस विवाद वासमण्डी चौराहा घटना महिला द्वारा पुलिस पर हमला Lucknow Police Attack Mansi Pandey Beer Party Case Uttar Pradesh Police News Basmandi Chauraha Incident
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'10 लाख ले लिए अब देह व्यापार करो'... विरोध करने पर युवती को बेरहमी से पीटा, लखनऊ में मां-बहनों का गंदा खेलLucknow News: लखनऊ में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक युवती ने अपनी मां और बहनों पर उसे 10 लाख रुपये में बेचने का गंभीर आरोप लगाया है।
Read more »
पूर्वी यूपी में 1 नवंबर से होगी धान खरीद... फरवरी 2026 तक चलेगी प्रक्रिया, यहां जानें पंजीकरण की पूरी डिटेलLucknow News: पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर से धान खरीद शुरू हो रही है, जो 28 फरवरी 2026 तक चलेगी।
Read more »
लखनऊ एल्डिको कुटीर कांड: प्रेसिडेंट रमन सिंह समेत चार गिरफ्तार, वायरल वीडियो के बाद पुलिस का एक्शनLucknow News: लखनऊ के एल्डिको सिटी में भाई-बहन के साथ मारपीट और फ्लैट से बेदखली के मामले में पुलिस ने अपार्टमेंट प्रेसिडेंट रमन सिंह को गिरफ्तार किया।
Read more »
लखनऊ में साइबर ठगों का नया पैंतरा: 'फिनलैंड वाला भाई' बन उड़ाए 2.47 लाख, जानिए रिश्तेदार बन कैसे कर रहे ठगी?Lucknow News: लखनऊ में साइबर ठगों ने रिश्तेदारी का फायदा उठाकर एक महिला से 2.47 लाख रुपये की ठगी की।
Read more »
लखनऊ में पुलिस का एक्शन: किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, छापेमारी में दबोचाLucknow News: लखनऊ में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी शुभम यादव को 24 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेजा।
Read more »
लखनऊ में साइबर ठगी का पर्दाफाश: बैंक डिप्टी मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार, फर्जी फर्मों से 6 करोड़ की ठगी का भंडाफोड़Lucknow News: लखनऊ साइबर सेल ने एक निजी बैंक के डिप्टी ब्रांच मैनेजर उत्तम विश्वास समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
Read more »
