Shubman Gill on Mohammed Shami IND vs SA, 1st Test: शुभमन गिल ने मोहम्मद शमी को बेहतरीन गेंदबाज बताया, लेकिन साथ में ये भी कहा कि प्रसिद्ध कृष्णा और आकाश दीप जैसे गेंदबाजों से प्रतिस्पर्धा को देखते हुए चयनकर्ता उनकी टेस्ट वापसी पर फैसला करने के लिए सबसे उपयुक्त हैं.
कोलकाता: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मोहम्मद शमी पर बड़ा बयान दिया है. लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे शमी के करियर पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं.
इंग्लैंड, वेस्टइंडीज दौरे के बाद अब उन्हें दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया, जिसके बाद शुरू हुई बहस थमने का नाम ही नहीं ले रही जबकि इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया था. गिल ने कहा कि शमी जैसे कुशल गेंदबाज से आगे देखना हमेशा मुश्किल होता है. उन्होंने कहा: ज्यादातर गेंदबाज उनकी तरह नहीं हैं, लेकिन जो गेंदबाज खेल रहे हैं, उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है. कभी-कभी शमी भाई जैसे खिलाड़ियों के लिए टीम से बाहर होना मुश्किल होता है. चयनकर्ता ही इसका बेहतर जवाब दे पाएंगे. साल के इस समय में हमेशा एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज या स्पिनर को लेकर टकराव की स्थिति रहती है इसलिए हम कल स्थिति देखेंगे और फिर प्लेइंग 11 पर फैसला करेंगे. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का ईडन गार्डंस की प्लेइंग 11 में शामिल होना तय है जबकि आकाशदीप टीम में तीसरे तेज गेंदबाज हैं. भारत के पास रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के रूप में चार स्पिनर हैं. जडेजा, अक्षर और वाशिंगटन सुंदर भी बल्लेबाजी में दमदार हैं. रोहित शर्मा के घरेलू क्रिकेट खेलने पर सस्पेंस, MCA अधिकारी के इस बयान ने मचाई खलबली भारत का स्क्वॉड: शुभमन गिल , केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साइ सुदर्शन, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और देवदत्त पडिक्कल दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड: तेम्बा बावुमा , एडेन माक्ररम, रियान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेने , डेवाल्ड ब्रेविस, जुबैर हमजा, टोनी डि जोर्जी, कोर्बिन बोश, वियान मूल्डर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, सेनुरान मुथुस्वामी , कागिसो रबाडा और साइमन हार्मर
Mohammed Shami Latest News Shubman Gill On Mohammed Shami मोहम्मद शमी शुभमन गिल Shubman Gill Press Conference IND Vs SA 1St Test
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत-साउथ अफ्रीका क्रिकेट के 5 दिलचस्प किस्से: बॉल टैम्परिंग के कारण बैन हुए तेंदुलकर, क्रोनिए-अजहर का फिक्...India Vs South Africa Test 2025 Special Story; Follow IND Vs SA Match Fixing, Controversy, and Latest News On Dainik Bhaskar. 15 जून 2000...
Read more »
IND vs SA: नीतीश कुमार रेड्डी टेस्ट टीम से बाहर, वनडे सीरीज में वापसी की उम्मीदभारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज से पहले, नीतीश कुमार रेड्डी को टीम से रिलीज कर दिया गया है। वह साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे। ध्रुव जुरेल को पहले टेस्ट में मौका मिलेगा। रेड्डी की वनडे सीरीज में वापसी की संभावना है।
Read more »
IND vs SA 1st Test Live Updates: वापसी कर रहे हैं बावुमाIND vs SA 1st Test Live: भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में कल से भिड़ने वाली है।
Read more »
Live: டெல்லி கார் வெடிப்பு சம்பவம் தங்கம் விலை வானிலை நிலவரம் IND-A vs SA-ALive: டெல்லி கார் வெடிப்பு சம்பவம் தங்கம் விலை வானிலை நிலவரம் IND-A vs SA-A - அப்டேட்ஸ்
Read more »
IND vs SA : बल्लेबाज या गेंदबाज, कोलकाता के ईडन-गार्डन्स की पिच पर किसे मिलेगी मदद? जहां खेला जाएगा पहला टेस्टIND vs SA 1st Test Pitch Report: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन-गार्डन्स पर खेला जाएगा. आइए जानते हैं कि पिच पर किसे मदद मिलेगी. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
IND VS SA: 15 साल पहले वेलंटाइन डे पर गंभीर और मोर्कल के बीच क्या हुआ था, 2010 में कोलकाता बना था ऐतिहासिक ...भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले टेस्ट मैच से एक दिन पहले, यह सही समय है 2010 के उसी मुकाबले को याद करने का वह मैच जिसने कुछ शानदार प्रदर्शन देखे और भारत को विश्व टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 स्थान बनाए रखने में मदद की. मजे की बात देखिए तब भी सामने टीम दक्षिण अफ्रीका थी.
Read more »
