'दिल्ली क्राइम 3' में पुलिस अफसर बन छाईं रसिका दुग्गल, सीरीज में काम करने का बताया अनुभव- 'परफेक्ट शॉट के ल...

Rasika Dugal News

'दिल्ली क्राइम 3' में पुलिस अफसर बन छाईं रसिका दुग्गल, सीरीज में काम करने का बताया अनुभव- 'परफेक्ट शॉट के ल...
Shefali ShahHuma QureshiDelhi Crime 3
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 85 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 72%
  • Publisher: 51%

एक्ट्रेस रसिका दुग्गल की सीरीज 'दिल्ली क्राइम 3' नेटफ्लिक्स पर गुरुवार को दस्तक दे चुकी है. इसमें उन्होंने पुलिस अफसर का रोल निभाया है. हुमा कुरैशी भी इस सीरीज का हिस्सा हैं और वह निगेटिव रोल में नजर आती हैं. इससे पहले सीरीज के दो सीजन सुपरहिट रहे हैं और तीसरे सीजन को भी दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है.

नई दिल्ली. एक्ट्रेस रसिका दुग्गल ने ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज में ‘बाऊजी’ की बहू बीना त्रिपाठी का किरदार खूब पॉपुलैरिटी हासिल की. अब उनकी नई सीरीज ‘दिल्ली क्राइम 3’ नेटफ्लिक्स पर गुरुवार को स्ट्रीम हो गई है.

क्राइम और थ्रिलर से भरी इस सीरीज में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी हैं. इस सीरीज में रसिका दुग्गल ने पुलिस अधिकारी नीतू सिंह का रोल प्ले निभाया है. हाल ही में उन्होंने सीरीज में काम करने का अपना अनुभव बताया. रसिका दुग्गल ने बताया कि ‘दिल्ली क्राइम 3’ के सेट पर उन्होंने फोकस और तकनीक को लेकर बहुत कुछ सीखा. उन्होंने बताया कि कैसे तकनीकी पहलुओं और रचनात्मकता के बीच संतुलन बनाकर एक शॉट को परफेक्ट बनाया जा सकता है. एक्ट्रेस ने कहा कि ‘जब मैं किसी सेट पर जाती हूं तो सोचती हूं कि काश उनके पास कोई बहुत अच्छा फोकस करने वाला हो, जिससे शॉट्स को बेहतरीन बनाया जा सके.’ मैं हमेशा सेट पर इस बारे में पूछती थी.’ कैसे शूट हुआ रोने का सीन? उन्होंने एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि मैंने एक शो किया था और आखिरी सीन में मुझे रोना था. अगर वह सीन नहीं चलता तो बाकी किरदार भी नहीं चलते. ये सीन एक ट्रैक शॉट था जिसमें आधे सेकंड के लिए फोकस चला गया था. मुझे उसका एक और टेक लेने के लिए कहा और उन्होंने उसके लिए एक सेफ्टी टेक लिया, क्योंकि पहले वाले में थोड़ी सी गड़बड़ी थी. दूसरा शॉट इतना परफेक्ट नहीं था, लेकिन फिर भी निर्देशक ने पहला वाला ही रखा. नाराज हो गए थे डीओपी डायरेक्टर इस बात को लेकर डीओपी निर्देशक से नाराज हो गए. उनका कहना था कि तुमने दर्शकों को मेरे काम की घटिया क्वालिटी दिखाई, लेकिन फिर भी वही सीन लिया गया. कहने का मतलब है कि फोकस और आपसी सहयोग की वजह से शॉट को बेहतरीन बनाया जा सकता है. मुश्किल काम को बन जाता है आसान रसिका दुग्गल ने कहा कि तकनीशियन मुश्किल से मुश्किल काम को आसान बना देते हैं और शूटिंग के समय किसी भी तरह के तथ्यों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. कुछ सेट ऐसे भी हैं, जहां मुझे यह भी नहीं पता कि फोकस करने वाला कौन शख्स है. मुझे नहीं बताया गया कि किस निशान पर खड़े होना है. यहां से शॉट लेना ज्यादा अच्छा रहेगा या आप थोड़ा इधर-उधर हिल जाओ या निर्देशक आपको यहां देखना चाहते हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Shefali Shah Huma Qureshi Delhi Crime 3 Delhi Crime 3 Ott Delhi Crime 3 Netflix रसिका दुग्गल शेफाली शाह हुमा कुरैशी शेफाली शाह दिल्ली क्राइम सीरीज दिल्ली क्राइम नेटफ्लिक्स

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 12:51:42