वेब सीरीज रिव्यू: कोटा फैक्ट्री सीजन 3

Kota Factory Season 3 Review News

वेब सीरीज रिव्यू: कोटा फैक्ट्री सीजन 3
Kota Factory 3 ReviewKota Factory Season 3 CastKota Factory Season 3 Release Date
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 136 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 89%
  • Publisher: 51%

Navbharat Times

देश की कोचिंग सिटी कोटा में इंजीनियरिंग और मेडिकल के एंट्रेस एग्जाम की तैयारी करवाने वाले इंस्टीट्यूट्स की जो फैक्ट्री लगी है, उससे हम सब वाकिफ हैं। इंजीनियर-डॉक्टर पैदा करने का दावा करने वाली इन्हीं फैक्ट्रियों की दुनिया की सटीक बानगी है, वेब सीरीज 'कोटा फैक्ट्री', जो अपने तीसरे सीजन में पहुंच चुकी है। 'कोटा फैक्‍ट्री सीजन 3' की कहानी इस सीजन में कहानी दूसरे भाग से आगे बढ़ती है, जहां जीतू भैया परीक्षा के दबाव में खुदकुशी कर लेने वाली अपनी स्टूडेंट के सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं। बच्चों को हमेशा उम्मीद देने वाले, उनकी हर समस्या का समाधान करने वाले जीतू भैया खुद हताश हैं, खुद अपनी समस्या का हल नहीं ढूंढ़ पा रहे हैं, लिहाजा वे मनोचिकित्सक का सहारा लेते हैं और वापस अपने लक्ष्य की ओर लौटते हैं।'कोटा फैक्‍ट्री सीजन 3' का ट्रेलर'कोटा फैक्‍ट्री सीजन 3' वेब सीरीज रिव्‍यूयहां राइटर्स पुनीत बत्रा और प्रवीन यादव जीतू के बहाने न केवल मेंटल हेल्थ और उसके लिए डॉक्टर की मदद के बारे में बड़ी बारीकी से जागरूक करते हैं, बल्कि अटैचमेंट-डिटैचमेंट यानी किसी से जुड़ाव और मोह के अंतर जैसी मानवीय उलझनों पर भी चर्चा करते हैं। इसी तरह, आर्थिक समस्या से जूझ रहे दोस्त की मदद बिना जाहिर किए कैसे करें, कैसे हम किसी को अनजाने में छोटा महसूस करा देते हैं, आत्मसम्मान जरूरी या लक्ष्य, अपने भीतर के डर से कैसे लड़े जैसे पहलुओं पर सुंदर ढंग से टिप्पणी की गई है। जीतू भैया अपने पॉडकास्ट में जहां केवल बच्चों की जीत का जश्न मनाने की बजाय उनकी तैयारी की कद्र करने पर जोर देते हैं, वहीं यह समझाने की भी कोशिश करते हैं कि ये बच्चे केवल जेईई एस्पिरेंट्स नहीं हैं, बल्कि अपने घर-परिवार से दूर 15-16 के वे युवा है, जिनकी बहुत सारी दुविधाओं को दूर करने के लिए हर कोचिंग में जीतू भैया की जरूरत है। गगन सर एक सीन में बड़ी खूबसूरती से सिखाते हैं कि एग्जाम रस्सी पर चलने जैसा है, उसमें आसपास की मुश्किलों पर गौर करेंगे तो गिरना तय है, मगर एक-एक कदम आगे बढ़ाए तो मंजिल तक पहुंच जाएंगे। इन पते की सीख के लिए लेखकों की तारीफ बनती है। जीतू के अलावा यह सीरीज वैभव , बाल मुकुंद मीना , उदय , शिवांगी , वर्तिका की एग्जाम की तैयारी, उनकी शंकाओं, दबावों भरे सफर को भी दिखाती है। इस बार निर्देशन का जिम्मा प्रतीश मेहरा ने संभाला है, जिन्होंने पहले वाला उदास, बेरंग जीवन के प्रतीक ब्लैक एंड वाइट टोन को ही मेंटेन रखा है। वैसे, इस बार सीरीज का सुर शुरू से आखिर तक उदास और गंभीर रहा है। हंसी-खुशी और हल्के-फुल्के पल थोड़े कम हैं। कलाकारों की एक्टिंग इसकी एक और बहुत बड़ी ताकत है। सभी की एक्टिंग जबरदस्त है। इस बार नई एंट्री के तौर पर जुड़ी तिलोत्तमा शोम भी असरदार रही हैं। तकनीक और मैसेज के मामले में भी यह खरी उतरती है, पर एंटरटेनमेंट के मामले में पहले सीजन से आगे नहीं जा पाती। कुछ सीन दोहराव भरे और खींचे हुए भी लगते हैं। लंबाई कुछ कम की जा सकती थी, मगर मनोविज्ञान में मास्टर क्लास सरीखी ये सीरीज देखी जानी चाहिए।क्यों देखें- जेईई एस्पिरेंट्स को मार्गदशन देने के साथ जिंदगी से जुड़े कई अहम सबक सिखाने वाली यह सीरीज देखी जानी चाहिए।.

देश की कोचिंग सिटी कोटा में इंजीनियरिंग और मेडिकल के एंट्रेस एग्जाम की तैयारी करवाने वाले इंस्टीट्यूट्स की जो फैक्ट्री लगी है, उससे हम सब वाकिफ हैं। इंजीनियर-डॉक्टर पैदा करने का दावा करने वाली इन्हीं फैक्ट्रियों की दुनिया की सटीक बानगी है, वेब सीरीज 'कोटा फैक्ट्री', जो अपने तीसरे सीजन में पहुंच चुकी है। 'कोटा फैक्‍ट्री सीजन 3' की कहानी इस सीजन में कहानी दूसरे भाग से आगे बढ़ती है, जहां जीतू भैया परीक्षा के दबाव में खुदकुशी कर लेने वाली अपनी स्टूडेंट के सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं। बच्चों को हमेशा उम्मीद देने वाले, उनकी हर समस्या का समाधान करने वाले जीतू भैया खुद हताश हैं, खुद अपनी समस्या का हल नहीं ढूंढ़ पा रहे हैं, लिहाजा वे मनोचिकित्सक का सहारा लेते हैं और वापस अपने लक्ष्य की ओर लौटते हैं।'कोटा फैक्‍ट्री सीजन 3' का ट्रेलर'कोटा फैक्‍ट्री सीजन 3' वेब सीरीज रिव्‍यूयहां राइटर्स पुनीत बत्रा और प्रवीन यादव जीतू के बहाने न केवल मेंटल हेल्थ और उसके लिए डॉक्टर की मदद के बारे में बड़ी बारीकी से जागरूक करते हैं, बल्कि अटैचमेंट-डिटैचमेंट यानी किसी से जुड़ाव और मोह के अंतर जैसी मानवीय उलझनों पर भी चर्चा करते हैं। इसी तरह, आर्थिक समस्या से जूझ रहे दोस्त की मदद बिना जाहिर किए कैसे करें, कैसे हम किसी को अनजाने में छोटा महसूस करा देते हैं, आत्मसम्मान जरूरी या लक्ष्य, अपने भीतर के डर से कैसे लड़े जैसे पहलुओं पर सुंदर ढंग से टिप्पणी की गई है। जीतू भैया अपने पॉडकास्ट में जहां केवल बच्चों की जीत का जश्न मनाने की बजाय उनकी तैयारी की कद्र करने पर जोर देते हैं, वहीं यह समझाने की भी कोशिश करते हैं कि ये बच्चे केवल जेईई एस्पिरेंट्स नहीं हैं, बल्कि अपने घर-परिवार से दूर 15-16 के वे युवा है, जिनकी बहुत सारी दुविधाओं को दूर करने के लिए हर कोचिंग में जीतू भैया की जरूरत है। गगन सर एक सीन में बड़ी खूबसूरती से सिखाते हैं कि एग्जाम रस्सी पर चलने जैसा है, उसमें आसपास की मुश्किलों पर गौर करेंगे तो गिरना तय है, मगर एक-एक कदम आगे बढ़ाए तो मंजिल तक पहुंच जाएंगे। इन पते की सीख के लिए लेखकों की तारीफ बनती है। जीतू के अलावा यह सीरीज वैभव , बाल मुकुंद मीना , उदय , शिवांगी , वर्तिका की एग्जाम की तैयारी, उनकी शंकाओं, दबावों भरे सफर को भी दिखाती है। इस बार निर्देशन का जिम्मा प्रतीश मेहरा ने संभाला है, जिन्होंने पहले वाला उदास, बेरंग जीवन के प्रतीक ब्लैक एंड वाइट टोन को ही मेंटेन रखा है। वैसे, इस बार सीरीज का सुर शुरू से आखिर तक उदास और गंभीर रहा है। हंसी-खुशी और हल्के-फुल्के पल थोड़े कम हैं। कलाकारों की एक्टिंग इसकी एक और बहुत बड़ी ताकत है। सभी की एक्टिंग जबरदस्त है। इस बार नई एंट्री के तौर पर जुड़ी तिलोत्तमा शोम भी असरदार रही हैं। तकनीक और मैसेज के मामले में भी यह खरी उतरती है, पर एंटरटेनमेंट के मामले में पहले सीजन से आगे नहीं जा पाती। कुछ सीन दोहराव भरे और खींचे हुए भी लगते हैं। लंबाई कुछ कम की जा सकती थी, मगर मनोविज्ञान में मास्टर क्लास सरीखी ये सीरीज देखी जानी चाहिए।क्यों देखें- जेईई एस्पिरेंट्स को मार्गदशन देने के साथ जिंदगी से जुड़े कई अहम सबक सिखाने वाली यह सीरीज देखी जानी चाहिए।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Kota Factory 3 Review Kota Factory Season 3 Cast Kota Factory Season 3 Release Date Kota Factory Season 3 Trailer कोटा फैक्ट्री वेब सीरीज कोटा फैक्ट्री सीजन 3 रिव्‍यू कोटा फैक्ट्री सीजन 3 रिलीज डेट कोटा फैक्ट्री रिव्‍यू कोटा फैक्ट्री 3

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Panchayat Season 3 Review: दो सीजन में ही निचुड़ गया फुलेरा का रस, अब छिलका निचोड़ रहे टीवीएफ के अलमबरदारPanchayat Season 3 Review: दो सीजन में ही निचुड़ गया फुलेरा का रस, अब छिलका निचोड़ रहे टीवीएफ के अलमबरदारआठ एपिसोड का है वेब सीरीज ‘पंचायत’ का सीजन तीन। चर्चा यही थी कि ये सीजन इस बार चुनाव के पहले आएगा।
Read more »

वेब सीरीज रिव्यू: पंचायत सीजन 3वेब सीरीज रिव्यू: पंचायत सीजन 3Navbharat Times
Read more »

Kota Factory season 3: ‘पंचायत 3’ देख ली? तो जीतू भैया की अगली सीरीज के लिए हो जाइए तैयार, मेकर्स ने ट्वीस्ट के साथ बताई ‘कोटा फैक्ट्री 3’ की रिलीज डेटजितेंद्र कुमार की अगली वेब सीरीज 'कोटा फैक्ट्री 3' की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट करी दी गई है। सीरीज जून के महीने में रिलीज होगी।
Read more »

वेब सीरीज रिव्यू: द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 4वेब सीरीज रिव्यू: द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 4Navbharat Times
Read more »

Jameel Khan Video Interview: तीन बार नहीं मिला मैं अमिताभ बच्चन से, मेरी खुशकिस्मती कि मुझे नसीर साब मिलेJameel Khan Video Interview: तीन बार नहीं मिला मैं अमिताभ बच्चन से, मेरी खुशकिस्मती कि मुझे नसीर साब मिलेसोनी लिव पर प्रसारित वेब सीरीज ‘गुल्लक’ का चौथा सीजन आ चुका है और इस सीजन में बड़े होते बच्चों के साथ कितना बदले हैं संतोष मिश्रा, आइए जानते हैं।
Read more »

Kota Factory 3 के साथ फिर लौट रहे हैं 'जीतू भैया', इस दिन रिलीज हो रहा है ट्रेलरKota Factory 3 के साथ फिर लौट रहे हैं 'जीतू भैया', इस दिन रिलीज हो रहा है ट्रेलरकोटा फैक्ट्री वेब सीरीज की शुरुआत साल 2019 से हुई थी। अब तक इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं और तीसरे का इंतजार हो रहा है। जो जल्द आने वाला है लेकिन इससे पहले कोटा फैक्ट्री सीजन 3 kota factory 3 का ट्रेलर रिलीज होगा जिसकी डेट का एलान नेटफ्लिक्स ने कुछ ही देर पहले किया है...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:48:27