सोनी लिव पर प्रसारित वेब सीरीज ‘गुल्लक’ का चौथा सीजन आ चुका है और इस सीजन में बड़े होते बच्चों के साथ कितना बदले हैं संतोष मिश्रा, आइए जानते हैं।
आने वाले नवंबर महीने में 50 साल के होने जा रहे उत्तर प्रदेश के भदोही में जन्मे अभिनेता जमील खान ने कैमरे के सामने अभिनय के भी 25 साल पूरे कर लिए हैं। ‘हम दिल दे चुके सनम’ का निमेश आपको याद हो न हो, लेकिन ‘गुल्लक’ के संतोष मिश्रा को इसे देखने वाले कभी न भूल पाएंगे। सोनी लिव पर प्रसारित वेब सीरीज ‘गुल्लक’ का चौथा सीजन आ चुका है और इस सीजन में बड़े होते बच्चों के साथ कितना बदले हैं संतोष मिश्रा, आइए जानते हैं। आपका फिल्म ‘श्रीकांत’ में निभाया ए पी जे अब्दुल कलाम का किरदार शानदार रहा। अब जो ‘गुल्लक’ के मिश्रा जी हैं, वह कितने करीब हैं आपके एहसासों के? बहुत ज्यादा करीब हैं। कई बार ऐसा लगता है कि इस सीरीज के लेखकों ने मेरी बातें सुन रखी हैं। जो बातें मैं आम जिंदगी में कहता हूं, जो मैं सोचता हूं, संतोष मिश्रा ऐसा है या जो संतोष मिश्रा ऐसा है जिससे जमील खान इतना मिलता जुलता है। दोनों का फर्क अब एक दूसरे में विलीन होता जा रहा है। भदोही से मुंबई की यात्रा को पीछे मुड़कर देखते हैं तो क्या याद आता है? मैं मुंबई रंगमंच के लिए आया था। शेरवुड, कॉलेज नैनीताल से पढ़ाई की। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से स्नातक किया। और, यहां मैंने मुंबई यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी साहित्य में एमएम किया। मकसद यही था कि कम से कम दो साल रहने को छत तो मिल जाएगी। उसके साथ साथ मैंने थियेटर शुरु किया और मेरी खुशकिस्मती कि मैं नसीर भाई के साथ जुडा। मेरी बदकिस्मती ये रही कि मुझे मालूम भी नहीं था कि एक्टिंग स्कूल जैसी कोई चीज होती है। भदोही के आप, बाबू पट्टी, प्रतापगढ़ के अमिताभ बच्चन और दोनों शेरवुड के पढ़े हुए.
. उनके साथ मेरी पहली मुलाकात हुई फिल्म ‘चीनी कम’ में। मैंने उनको बताया कि आपसे मेरी पहले तीन और मौकों पर मुलाकात हो सकती थी लेकिन मैंने नहीं की। मैं आपसे एक सह कलाकार के तौर पर मिलना चाह रहा था। अमिताभ बच्चन से मेरा पहला आमना सामना हुआ एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में। वह कुछ रिकॉर्ड करके निकल रहे थे और मैं अंदर जा रहा था, मैं जानबूझकर उनसे नहीं मिला.. अमिताभ बच्चन से इन तीन मुलाकातों का पूरा किस्सा खुद सुनिए जमील खान से इस वीडियो इंटरव्यू में। साथ में हैं गुल्लक सीरीज के अन्नू मिश्रा यानी वैभव राव गुप्ता और अमन यानी हर्ष मायर।
Gullak Season 4 Gullak On Sonyliv Shukla Paksh With Pankaj Shukla Jameel Khan Video Interview Jameel Khan गुल्लक सीजन 4 सोनी लिव जमील खान जमील खान वीडियो इंटरव्यू
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Mohters Day: बछड़े को धूप से बचाने के लिए मां बन गई दिवार, मदर्स डे पर वायरल हुई वीडियोMohters Day Video: अब्बास ताबिश ने कभी कहा था कि एक मुद्दत से मेरी माँ नहीं सोई ताबिश मैंने इक Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
इस बिस्किट को खाने से फिल्म हिट हो जाते हैं... जब अमिताभ बच्चन कही ये बात तो डायरेक्टर ने दिया ऐसा जवाब कि लोगों की छूट पड़ी हंसीएक बिस्किट खाने से हिट हो जाती थी अमिताभ बच्चन की फिल्म
Read more »
अमिताभ बच्चन का नाम सुनते ही जब ठनक गया था इस एक्टर का दिमाग, आव-ताव देखे बिना ही छोड़ दी थी फिल्मअमिताभ बच्चन की वजह से इस एक्टर ने छोड़ दी थी फिल्म
Read more »
57 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन के लिए हीरो बनना पड़ गया था भारी, खराब कास्टिंग की वजह से अच्छी-खासी फिल्म हो थी फ्लॉपफिल्म अमिताभ बच्चन ने किया था डबल रोल फिर भी नहीं चली मूवी
Read more »
जब अमिताभ बच्चन संग रिश्ते पर रेखा से सरेआम तोड़ी थी चुप्पी, कहा था- मैं कैसे उनसे प्यार किए बिना रह…रेखा ने सालों पहले एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने का था कि उनका अमिताभ बच्चन के साथ कोई व्यक्तिगत रिश्ता नहीं रहा।
Read more »
'मैं अमिताभ की तरह सम्मान से समझौता नहीं करूंगा''मैं अमिताभ की तरह सम्मान से समझौता नहीं करूंगा'
Read more »
