Panchayat Season 3 Review: दो सीजन में ही निचुड़ गया फुलेरा का रस, अब छिलका निचोड़ रहे टीवीएफ के अलमबरदार

Panchayat Season 3 Review News

Panchayat Season 3 Review: दो सीजन में ही निचुड़ गया फुलेरा का रस, अब छिलका निचोड़ रहे टीवीएफ के अलमबरदार
PanchayatPanchayat 3Panchayat Amazon Prime Video
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 1 sec. here
  • 20 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 67%
  • Publisher: 51%

आठ एपिसोड का है वेब सीरीज ‘पंचायत’ का सीजन तीन। चर्चा यही थी कि ये सीजन इस बार चुनाव के पहले आएगा।

आईआईटी के इंजीनियरों का ‘भारत’ द वायरल फीवर कंपनी यानी टीवीएफ, आईआईटी से निकले उन क्रियाशील कर्म योद्धाओं का जमघट सा है जो जनता की गाढ़ी कमाई से निकले टैक्स से चलने वाली इन संस्थाओं की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। अपने अपने संस्थानों की नाटकीय संस्थाओं में चमके जितेंद्र कुमार और दीपक कुमार मिश्रा का इंडिया को भारत दिखाने का ये तीसरा प्रयास है। इस कहानी का टेक ऑफ शानदार रहा। दूसरे सीजन में ये उड़ान खराब मौसम में उलझी और तीसरे सीजन में ही इसे वापस अपने प्रस्थान बिंदु तक लौटना पड़ रहा है। एक ग्राम पंचायत में क्या क्या होता है, उसे दिखाने की बजाय सीरीज के लेखक इस बार प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थियों के चयन की कहानी में उलझकर रह गए हैं। मामला बहुत फिल्मी है, और कहानी बहुत कमजोर। याद है ना ‘शोले’ का टंकी वाला सीन ओटीटी की चंद बहुचर्चित सीरीज में शुमार रहा है अमेजन प्राइम वीडियो का शो ‘ पंचायत ’। हर बार इसका खूब इंतजार होता है। इस बार भी इसके आते ही पूरा सीजन एक बार में बैठकर देखे बिना मन नहीं माना। लेकिन, पूरी रात काली करने के बाद सुबह विचार ये करना पड़ा कि आखिर इस कहानी का सबब क्या है? ठीक है कि सचिव जी का ट्रांसफर रुकवाने के लिए प्रह्लाद को मैदान में उतरना ही पड़ा। ये भी ठीक माना जा सकता है कि उनके शहीद बेटे के नाम पर खुले पुस्तकालय का पूरे सीजन में शटर ही नहीं उठा और कौन भला जीने के ठीक सामने प्रतिमा लगाता है? टंकी पुराण भी इस बार शोले के जय जैसा हो गया है कि नीचे गब्बर बनने की कोशिश में लगे विधायक पर ऊपर से राइफल तनी है। एक बड़ा मौका चूक गई सीरीज ‘ पंचायत ’ का तीसरा सीजन अपनी कहानी के खुद से ही गुत्थमगुत्था होने की कहानी बनकर रह गई है। इसकी किसी भी क्षेपक कथा से दर्शक का दिल नहीं जुड़ता। ‘प्रधानजी’ को बस एक बार डीएम से डांट पड़ती है कि जब प्रधान उनकी पत्नी हैं तो नंबर उनका क्यों है? देश भर में महिलाओं के लिए आरक्षित ग्राम पंचायत ों की प्रधान महिलाओं के होने और इसके बावजूद पंचायत के दैनिक कार्यों में उनसे ज्यादा उनके पतियों का हस्तक्षेप होने की कहानी अब गांव गांव की है। सचिव जी और रिंकी का प्रेम भी बस कार की पिछली सीट तक ही पहुंच पाया है। सचिव जी अपना इस्तीफा हिंदी में लिखने के लिए जिस तरह से गूगल सर्च करते दिखते हैं, वह उनके किरदार को पहले एपिसोड से ही धराशायी करते चलता है और क्लाइमेक्स तक आते आते जिस तरह उन्हें एक सी ग्रेड फिल्म के हीरो की तरह लाठी डंडा चलाते दिखाया जाता है, उससे इस किरदार का आभामंडल पूरा चूर चूर हो जाता है। आसिफ खान बने सीजन 3 के हीरो इस बार के सीजन में आसिफ खान का कहानी का हीरो बन जाना अच्छा लगता है। वह ही फुलेरा गांव के लिए नाक का सवाल बने विधायक जी के घोड़े का गांव तक लाने वाले मेहमान के किरदार में हैं और कहानी के शिल्प के हिसाब से इसके नायक हैं। उनकी पत्नी आंचल तिवारी भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने मे सफल हैं। फैसल मलिक ने बेटे के गम में डूबे पिता का किरदार शानदार तरीके से निभाया है। इस बार बस यही एक किरदार है जिस पर दर्शकों की उम्मीदें टिकी रहती हैं। रघुवीर यादव और नीना गुप्ता ने अलग से ऐसा कुछ नहीं किया जिसकी वजह से इस सीजन में दर्शकों को कुछ नया मिल सकता। दुर्गेश कुमार पिछली बार की तरह इस बार भी विलेन बने हुए हैं। पूरे सीजन में बस एक बार वह बोलते हैं, देख रहा है बिनोद। झांकी उनकी अच्छी सजी है, बस विधायक बने पंकज झा के सामने उनका किरदार थोड़ा और मजबूती से खड़ा होता तो कुछ और बात होती। टीवीएफ के लिए संभलने का सबक जितेंद्र कुमार का अभिनय बतौर कलाकार एक उत्कर्ष पर आकर ठहर गया है, या तो उन्हें अपने किरदार का ग्राफ बढ़ाना होगा या अपनी अदाकारी का, नहीं तो उनके लिए मामला आगे मुश्किल हो सकता है। चंदन रॉय आशु कलाकार हैं, वह अपने मन से अभिनय में जो कुछ जोड़ते रहते हैं, वही उनके किरदार की यूएसपी है। बड़े परदे पर रिलीज हुई फिल्म ‘भैयाजी’ की तरह ही भोजपुरी अभिनेता व गायक मनोज तिवारी का एक गाना ‘ पंचायत ’ सीजन 3 में भी है। अनुराग सैकिया ने इस सीरीज के पहले सीजन में अच्छा संगीत दिया था, लेकिन धीरे धीरे उनके सुर भी अपनी पकड़ खोते दिख रहे हैं। बड़ी चुनौती इस सीरीज को बनाने वाली कंपनी टीवीएफ के सामने है कि क्या समीर सक्सेना के न होने के बावजूद वे इस सीरीज को बचा पाएंगे या कि अगले सीजन तक आते आते इसका आयोडीन पूरी तरह उड़ जाएगा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Panchayat Panchayat 3 Panchayat Amazon Prime Video Deepak Kumar Mishra Jitendra Kumar Chandan Roy Faisal Malik Durgesh Entertainment News In Hindi Movie Reviews News In Hindi Movie Reviews Hindi News पंचायत सीज़न 3 समीक्षा पंचायत पंचायत 3 पंचायत अमेज़न प्राइम वीडियो दीपक कुमार मिश्रा जितेंद्र कुमार चंदन रॉय फैसल मलिक दुर्गेश

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Panchayat Season 3: पंचायत वेब सीरीज के तीसरे सीजन का ऐलान, इस डेट पर होगी रिलीजPanchayat Season 3: पंचायत वेब सीरीज के तीसरे सीजन का ऐलान, इस डेट पर होगी रिलीजPanchayat Season 3 : जितेंद्र कुमार स्टारर 'पंचायत' सीजन 3 अपने टीजर के साथ वापस आ गया है, जिसका प्रीमियर 28 मई, 2024 को किया जाएगा. गांव की मनोरंजक कहानी ऑडियंस के दिल को छूने के लिए तैयार है.
Read more »

Panchayat 3 Teaser: फुलेरा में अब होगी 'लौकी' पर पंचायत, सीजन 3 में तीन गुना मजे की पूरी गारंटीPanchayat 3 Teaser: फुलेरा में अब होगी 'लौकी' पर पंचायत, सीजन 3 में तीन गुना मजे की पूरी गारंटीPanchayat 3 Teaser Released जितेंद्र कुमार Jitendra Kumar स्टारर पंचायत वेब सीरीज दर्शकों की काफी फेवरेट मानी जाती है। हाल ही में पंचायत सीजन 3 की रिलीज डेट का एलान किया गया था। ऐसे में अब पंचायत के नए सीजन का लेटेस्ट टीजर रिलीज कर दिया गया है। जिसमें पंचायत और फुलेरा की लौकी की चर्चा जोरो-शोरो से की जा रही...
Read more »

T20 WC के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन, टॉप-5 में दो बार 1 भारतीयT20 WC के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन, टॉप-5 में दो बार 1 भारतीयT20 WC के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन, टॉप-5 में दो बार 1 भारतीय
Read more »

IPL 2024: अभिषेक आईपीएल के नए 'सिक्स मास्टर', इस सीजन लगा चुके 41 छक्के, विराट का आठ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ाIPL 2024: अभिषेक आईपीएल के नए 'सिक्स मास्टर', इस सीजन लगा चुके 41 छक्के, विराट का आठ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ाअभिषेक ने पारी के दौरान चौथा छक्का लगाते ही विराट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड विराट के ही नाम था।
Read more »

Cannes 2024 Fake News 2: झूठ की दुकान का ‘काम चालू है’, बाजार में प्रदर्शित फिल्म को बताया फेस्टिवल का हिस्साCannes 2024 Fake News 2: झूठ की दुकान का ‘काम चालू है’, बाजार में प्रदर्शित फिल्म को बताया फेस्टिवल का हिस्साफ्रांस के शहर कान में चल रहे कान फिल्म फेस्टिवल का ठप्पा अपनी फिल्म पर लगाकर वाहवाही लूटने में लगे निर्माताओं में अब देसी ओटीटी जी5 भी शामिल हो गया है।
Read more »

Delhi : वोटिंग खत्म होते ही राजनीतिक दलों में जीत-हार पर मंथन, मतदान प्रतिशत पर चल रहा है सियासी गुणा-भागDelhi : वोटिंग खत्म होते ही राजनीतिक दलों में जीत-हार पर मंथन, मतदान प्रतिशत पर चल रहा है सियासी गुणा-भागराजधानी में मतदान संपन्न होने के साथ ही सियासी गुणा-भाग का दौर शुरू हो गया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 11:54:40