Navbharat Times
'द लीजेंड ऑफ हनुमान 4' की कहानीएनिमेशन वेब सीरीज 'द लीजेंड ऑफ हनुमान' के सीजन 4 में हनुमान और रावण के बीच, अच्छाई और बुराई के महायुद्ध की गति तेज हो जाती है। रावण की दुर्जेय ताकतों से सामने हनुमान खड़े हैं। इसमें भगवान राम के भरोसेमंद सहयोगी के रूप में, हनुमान को कुंभकरण की दुर्जेय सेना और लंका के योद्धाओं, अहिरावण और इंद्रजीत के साथ अपनी सबसे बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इन सब के बीच, हनुमान आत्म-खोज की यात्रा पर भी निकलते हैं, जहां रावण की विशाल शक्ति के खिलाफ एक अभूतपूर्व युद्ध में वानर सेना का नेतृत्व करने के दौरान वह अपने भीतर के योद्धा को एक नया आयाम देते हैं।'द लीजेंड ऑफ हनुमान 4' का ट्रेलर'द लीजेंड ऑफ हनुमान 4' वेब सीरीज रिव्यू'द लीजेंड ऑफ हनुमान' का सीजन-4 रामायण की महाकाव्य कथा को जारी रखता है। इस गाथा के केंद्र में हनुमान हैं। सीजन की शुरुआत कुंभकरण की एंट्री और उसकी हार से होती है। यह भगवान राम और रावण के बीच चल रहे युद्ध के लिए एक मंच और माहौल तैयार करता है। पिछले सीजन में कहानी जहां समाप्त हुई थी, वहीं से इस बार शुरू होती है। सीरीज रावण के चंगुल से सीता मां को बचाने में भगवान राम की सहायता कर अपने धर्म को पूरा करने के लिए हनुमान के वीर कर्मों पर फोकस करती है। यह एक ऐसी कहानी है, जिसे हम सभी जानते हैं। हालांकि, निर्माताओं ने कुछ अलग करने के लिए इसमें कुछ अतिरिक्त तत्व भी जोड़े हैं और इस कारण कहानी की गति कई बार असमान सी हो जाती है। जाहिर तौर पर मेकर्स की चाहत यही है कि सीरीज देखते हुए दर्शकों में आगे कहानी को लेकर सस्पेंस बना रहे। डायरेक्टर जीवन जे.
कांग और नवीन जॉन ने राइटर शरद देवराजन, सरवत चड्डा और शिवांगी सिंह के साथ मिलकर कहानी में कुछ ट्विस्ट जोड़े हैं। लेकिन दुर्भाग्य से, वो इसे कहानी की गहराई या उसकी चाल के साथ सही तरीके से जोड़ने में असफल रहे हें। ये ट्विस्ट और तत्व ऐसे हैं, जो दर्शकों को भ्रमित करते हैं और कहानी की स्वाभाविक रफ्तार में बाधा बनते हैं। शो का उद्देश्य हनुमान की आत्म-खोज की यात्रा को आगे बढ़ाना है, लेकिन इन चक्करों में इसका फोकस भटक जाता है।सीजन-4 के हित में जो बात सबसे अलग है, वह है इसके बेहतरीन ग्राफिक्स और क्लास वन एनिमेशन। पर्दे पर जो भी दिखता है, वह सब ग्रैंड है। सीरीज का डिजाइन बड़ा ही स्टाइलिश है और यह इसकी भव्यता को बढ़ाता है। हर किरदार को छोटा और बड़ा दिखाने दिखाने के लिए बड़ी ही सावधानी बरती गई है और यही इसके हक में काम करती है। यह एक ऐसी सीरीज के तौर पर उभरती है, जो विजुअल के तौर पर सिर्फ बच्चों को ही नहीं, बल्कि बड़ों को भी पसंद आएगी। रावण के रूप में शरद केलकर की आवाज पूरे शो में गूंजती है और यह इसकी जान है। हालांकि, कुछ किरदारों की आवाज जरूर से ज्यादा नाटकीय लगती है। इन्हें कम किया जा सकता था। डायलॉग्स भारी-भरकम होने के साथ-साथ सरल हैं और उन्हें समझने में आसानी होती है। यह शो अच्छाई बनाम बुराई की कहानी को शानदार विजुअल इफेक्ट्स के साथ फिर से कहने में कामयाब है। 'द लीजेंड ऑफ हनुमान' का सीजन-4 देखते हुए आपको इसके कुछ हिस्से बहुत पसंद आते हैं। कुछ नई दिलचस्पी भी पैदा होती है, लेकिन कुल मिलाकर यह खुद को एक बेहतरीन सीरीज के तौर पर उभारने में असफल दिखती है। हालांकि, हर हफ्ते आने वाले एपिसोड्स के कारण यह दर्शकों की रुचि को बनाए रखने में कामयाब हो सकती है। कुल मिलाकर, 'द लीजेंड ऑफ हनुमान 4' बेहतरीन विजुअल इफेक्ट्स, दमदार आवाज वाले किरदारों के बावजूद, कहानी कहने की कला में कमियों और अपनी असमान रफ्तार के कारण उस ऊंचाई को नहीं छू पाती है, जहां की चाह यह रखती है।
The Legend Of Hanuman Season 4 Hotstar The Legend Of Hanuman Season 4 Release Date The Legend Of Hanuman Season 4 Imdb The Legend Of Hanuman Season 4 Episodes द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 4 रिलीज डेट द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 4 हॉटस्टार द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 4 रिव्यू द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 4 रेटिंग
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मूवी रिव्यू: किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्सNavbharat Times
Read more »
लौट आए आग उगलते ड्रैगन और सत्ता के लिए आपस में लड़ता कुनबा, मोस्ट वॉच्ड वेब सीरीज हाउस ऑफ द ड्रैगन सीजन 2 का ट्रेलर रिलीजहाउस ऑफ द ड्रैगन सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज
Read more »
वेब सीरीज रिव्यू: बाहुबली- क्राउन ऑफ ब्लडNavbharat Times
Read more »
Gullak Season 4 Trailer: फिर गुदगुदाने आ रहा है मिश्रा परिवार, 'गुल्लक' के चौथे सीजन का ट्रेलर हुआ लॉन्चवेब सीरीज 'गुल्लक' के चौथे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसके पिछले तीनों सीजन को लोगों ने खूब पसंद किया था।
Read more »
Panchayat Season 3 Review: दो सीजन में ही निचुड़ गया फुलेरा का रस, अब छिलका निचोड़ रहे टीवीएफ के अलमबरदारआठ एपिसोड का है वेब सीरीज ‘पंचायत’ का सीजन तीन। चर्चा यही थी कि ये सीजन इस बार चुनाव के पहले आएगा।
Read more »
वेब सीरीज रिव्यू: पंचायत सीजन 3Navbharat Times
Read more »
