लोकसभा चुनाव: वायनाड सीट पर राहुल के सामने 'वामपंथी' चुनौती, करात बोले- ...हराएंगे-Navbharat Times

United States News News

लोकसभा चुनाव: वायनाड सीट पर राहुल के सामने 'वामपंथी' चुनौती, करात बोले- ...हराएंगे-Navbharat Times
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 79 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 35%
  • Publisher: 51%

लोकसभा चुनाव: वायनाड सीट पर राहुल के सामने 'वामपंथी' चुनौती, करात बोले- ...हराएंगे via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 ElectionsWithTimes RahulGandhi

तिरुवनंतपुरम कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहली बार लोकसभा चुनाव में अमेठी के साथ-साथ केरल की वायनाड सीट से भी मैदान में होंगे। कांग्रेस नेता इस कदम को दक्षिण में पार्टी की मजबूती से जोड़कर देख रहे हैं। उधर, सीपीएम ने इसे वामपंथ बनाम कांग्रेस करार देते हुए दो टूक कहा है कि पार्टी राहुल गांधी को इस सीट पर हराने की पूरी कोशिश करेगी। वहीं मुख्यमंत्री पी.

विजयन ने भी कहा है कि लेफ्ट से कांग्रेस की यह सीधी लड़ाई है और हम राहुल के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हैं। पढ़ें: सस्पेंस खत्म, अमेठी के साथ वायनाड से भी लड़ेंगे राहुल गांधी बता दें कि पिछले कुछ दिनों से यह अटकलें लग रही थीं कि अमेठी के साथ-साथ राहुल गांधी दक्षिण भारत में भी किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। वायनाड सीट पर उनके चुनाव लड़ने की संभावना प्रबल थी। रविवार को पार्टी के सीनियर नेता ए. के. एंटनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान भी कर दिया। पढ़ें: वायनाड के रण में राहुल, जानें, वोट का गणित 'कांंग्रेस की लड़ाई अब वामपंथ से' उधर, सीपीएम ने इस कदम को बीजेपी को 2019 में सत्ता से रोकने के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता के खिलाफ बताया है। सीपीएम के पूर्व महासचिव प्रकाश करात ने कहा, 'वायनाड सीट से राहुल गांधी को मैदान में उतारने का मतलब साफ है कि कांग्रेस की प्राथमिकता अब केरल में वामपंथ के खिलाफ लड़ना है। एक तरफ वे बीजेपी को 2019 में सत्ता से रोकने के लिए प्रतिबद्धता दिखाते हैं, दूसरी तरफ वायनाड सीट से राहुल मैदान में हैं।' 'राहुल की हार सुनिश्चित करेंगे' करात ने दो टूक कहा कि वह कांग्रेस के मंसूबे को केरल में कामयाब नहीं होने देंगे। सीपीएम नेता ने कहा, 'हम कांग्रेस के इस कदम का कड़ा विरोध करेंगे और इस सीट पर राहुल गांधी की हार को सुनिश्चित करेंगे।' 'यह कुछ और नहीं, सीधे लेफ्ट से लड़ाई' उधर, केरल के सीएम पी.विजयन ने भी राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर प्रतिक्रिया दी है। विजयन ने कहा, 'वह केरल में लोकसभा की 20 सीटों में से एक सीट पर लड़ रहे हैं। इसे किसी और रूप में देखने की जरूरत नहीं है। हम उनसे लड़ेंगे। उन्हें एक ऐसी सीट से लड़ना चाहिए था, जहां बीजेपी का कोई प्रत्याशी मैदान में हो। यह और कुछ नहीं बल्कि सीधे लेफ्ट से लड़ाई है।'

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लोकसभा चुनाव 2019ः लड़कियों पर कमेंट करने के चलते मार खा चुके स्वामी ओम लड़ेंगे चुनावलोकसभा चुनाव 2019ः लड़कियों पर कमेंट करने के चलते मार खा चुके स्वामी ओम लड़ेंगे चुनावलोकसभा चुनाव 2019ः लड़कियों पर कमेंट करने के चलते मार खा चुके स्वामी ओम लड़ेंगे चुनाव AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »

लोकसभा चुनाव: भोपाल सीट पर अब बीजेपी में मंथन, दिग्विजय सिंह के खिलाफ कौन!-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव: भोपाल सीट पर अब बीजेपी में मंथन, दिग्विजय सिंह के खिलाफ कौन!-Navbharat Timesभारतीय जनता पार्टी का एक धड़ा शिवराज सिंह चौहान को दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ाना चाहता है। समर्थक नेताओं का तर्क है कि शिवराज की छवि कट्टरवादी नेता की नहीं है और कर्मचारियों में भी उनकी इमेज ठीक है।
Read more »

राहुल गांधी अमेठी के अलावा केरल की वायनाड सीट से भी लड़ सकते हैं लोकसभा चुनावराहुल गांधी अमेठी के अलावा केरल की वायनाड सीट से भी लड़ सकते हैं लोकसभा चुनावराहुल गांधी अमेठी के अलावा केरल की वायनाड सीट से भी लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »

पश्चिम बंगाल: BJP के लिए विधानसभा चुनाव से पहले लोकसभा चुनाव होगा ‘सेमीफाइनल’ मुकाबलापश्चिम बंगाल: BJP के लिए विधानसभा चुनाव से पहले लोकसभा चुनाव होगा ‘सेमीफाइनल’ मुकाबलाभाजपा ने पिछले साल के पंचायत चुनाव में कांग्रेस और वाम मोर्चा को पीछे छोड़ दिया था. भाजपा को उम्मीद है कि उसे राज्य में सत्ता विरोधी लहर का फायदा मिलेगा. उसने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर ‘‘तुष्टिकरण की राजनीति’’ का आरोप लगाया है.
Read more »

सरबजीत की बहन लड़ना चाहती हैं लोकसभा चुनाव, इस सीट के लिए BJP से मांगा टिकटसरबजीत की बहन लड़ना चाहती हैं लोकसभा चुनाव, इस सीट के लिए BJP से मांगा टिकटकौर ने कहा, 'मैंने राज्य अध्यक्ष सुभाष बराला सहित कई बीजेपी नेताओं से मुलाकात की है. अगर मौका मिला तो मैं चुनाव जीतूंगी.'
Read more »

नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट: BJP के अजय भट्ट और कांग्रेस के हरीश रावत में मुकाबलानैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट: BJP के अजय भट्ट और कांग्रेस के हरीश रावत में मुकाबलापहले चरण के चुनावों में 20 राज्यों की कुल 91 सीटों को शामिल किया गया है. जिसमें से उत्‍तराखंड की नैनीताल उधमसिंह नगर भी एक है. यहां के उम्‍मीदवारों की किस्‍मत का फैसला 19 मई को होगा और नतीजे 23 मई को आएंगे.
Read more »

पेड्डापल्ले लोकसभा सीट से 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, कौन मारेगा बाजी?पेड्डापल्ले लोकसभा सीट से 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, कौन मारेगा बाजी?तेलंगाना की पेड्डापल्ले लोकसभा सीट पर कांग्रेस से अगमा चंद्रशेखर, भारतीय जनता पार्टी से एस कुमार, बहुजन समाज पार्टी से बाला कल्याण पंजा, पिरामिड पार्टी ऑफ इंडिया से एरुगुराला भाग्यलक्ष्मी, तेलंगाना राष्ट्र समिति से वेंकटेश नेथा बोरलाकुंता, सेकुलर डेमोक्रेटिक कांग्रेस से एस. कृष्णा और एंटी करप्शन डायनेमिक पार्टी से संकेनापल्ली देवदास चुनाव मैदान में हैं. इस सीट पर पहले चरण में 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. इसके बाद 23 मई को मतगणना होगी और चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे.
Read more »

हरिद्वार लोकसभा सीट: BJP के निशंक और कांग्रेस के अंबरीश कुमार में टक्करहरिद्वार लोकसभा सीट: BJP के निशंक और कांग्रेस के अंबरीश कुमार में टक्करपहले चरण के चुनावों में 20 राज्यों की कुल 91 सीटों को शामिल किया गया है. जिसमें से उत्‍तराखंड की हरिद्वार भी एक है. यहां से उम्‍मीदवारों की किस्‍मत का फैसला 19 मई को होगा और नतीजे 23 मई को आएंगे.
Read more »

बेरहामपुर लोकसभा सीटः कांग्रेस, बीजद और बीजेपी के नए उम्मीदवारों में है मुकाबलाबेरहामपुर लोकसभा सीटः कांग्रेस, बीजद और बीजेपी के नए उम्मीदवारों में है मुकाबलाओडिशा में बीजेपी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए जोर लगा रही है. बीजेपी का इस राज्य पर काफी फोकस है. तभी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले कुछ महीनों कई रैलियां कर चुके हैं. बीजेपी को लगता है कि राज्य की सत्ता पर कई साल से कायम बीजद के नवीन पटनायक को बेदखल करने का अच्छा मौका है.
Read more »

राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ेंगेराहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ेंगेकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी के अलावा केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ने का हुआ एलान.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:26:52