भीम आर्मी अध्यक्ष के चुनाव लड़ने पर मायावती का वार- 'बीजेपी का षड्यंत्र, गुप्तचरी के लिए भेजा' via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 ElectionsWithTimes mayawati
लखनऊ उत्तर प्रदेश के सहरानपुर में दलित आंदोलन का चेहरा बनकर उभरे चंद्रशेखर लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही एक बार फिर चर्चा में आने लगे हैं। उनके वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान करने के बाद बहुजन समाज पार्टी ने चंद्रशेखर पर निशाना साधा है। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर चंद्रशेखर को बीजेपी का गुप्तचर तक बता दिया है। मायावती ने ट्वीट किया है- 'दलितों का वोट बांटकर बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए ही बीजेपी भीम आर्मी के चंद्रशेखर को वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़वा रही है। बीजेपी ने गुप्तचरी करने के लिए पहले चंद्रशेखर को बीएसपी में भेजने का प्रयास किया लेकिन उनका यह षड्यंत्र विफल रहा।' यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव: जानें, कब, कहां होगा चुनाव और कौन-कौन होगा उम्मीदवार बीजेपी पर भी हमला उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह संगठन बीजेपी ने ही षड्यंत्र के तहत बनवाया है और इसकी आड़ में भी अपनी दलित-विरोधी मानसिकता वाली घिनौनी राजनीति कर रही है। अहंकारी, निरंकुश और घोर जातिवादी और सांप्रदायिक बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए आपका एक-एक वोट बहुत कीमती है। इसे किसी भी हाल में बर्बाद नहीं होने दें। यह भी पढ़ें: वाराणसी: भीम आर्मी के चंद्रशेखर ने किया पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान पहले भी बताया था बीजेपी का प्रॉडक्ट बता दें कि इससे पहले सहारनपुर में जातीय हिंसा को लेकर चर्चा में आई भीम आर्मी को बीजेपी का प्रॉडक्ट बताते हुए बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने इस संगठन के साथ किसी तरह के संबंध से इनकार किया था। उन्होंने कहा था, 'सहारानपुर में बीएसपी के लोगों का मानना है कि भीम आर्मी पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी का ही प्रॉडक्ट है।' यह भी पढ़ें:कांग्रेस ने दलितों के लिए कुछ नहीं किया, उसके समर्थन की कोई वजह नहीं: भीम आर्मी बीजेपी-कांग्रेस दोनों से पहले ही अलग उधर, बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन ने कहा था कि चंद्रशेखर दिग्भ्रमित हैं। अभी उनका कोई स्टैंड नहीं हैं। दलित पहले से बीजेपी के साथ हैं। किसी के साथ आने से बीजेपी से दलितों की साथ छूटने वाला नहीं हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी चंद्रशेखर से मिली थीं लेकिन भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने साफ कहा था कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का समर्थन करने की कोई वजह ही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने दलितों के लिए कुछ नहीं किया। यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने टाली चंद्रशेखर को चुनाव लड़ाने की बात, कहा- 'लड़के का संघर्ष पसंद है'.
लखनऊ उत्तर प्रदेश के सहरानपुर में दलित आंदोलन का चेहरा बनकर उभरे चंद्रशेखर लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही एक बार फिर चर्चा में आने लगे हैं। उनके वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान करने के बाद बहुजन समाज पार्टी ने चंद्रशेखर पर निशाना साधा है। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर चंद्रशेखर को बीजेपी का गुप्तचर तक बता दिया है। मायावती ने ट्वीट किया है- 'दलितों का वोट बांटकर बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए ही बीजेपी भीम आर्मी के चंद्रशेखर को वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़वा रही है। बीजेपी ने गुप्तचरी करने के लिए पहले चंद्रशेखर को बीएसपी में भेजने का प्रयास किया लेकिन उनका यह षड्यंत्र विफल रहा।' यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव: जानें, कब, कहां होगा चुनाव और कौन-कौन होगा उम्मीदवार बीजेपी पर भी हमला उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह संगठन बीजेपी ने ही षड्यंत्र के तहत बनवाया है और इसकी आड़ में भी अपनी दलित-विरोधी मानसिकता वाली घिनौनी राजनीति कर रही है। अहंकारी, निरंकुश और घोर जातिवादी और सांप्रदायिक बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए आपका एक-एक वोट बहुत कीमती है। इसे किसी भी हाल में बर्बाद नहीं होने दें। यह भी पढ़ें: वाराणसी: भीम आर्मी के चंद्रशेखर ने किया पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान पहले भी बताया था बीजेपी का प्रॉडक्ट बता दें कि इससे पहले सहारनपुर में जातीय हिंसा को लेकर चर्चा में आई भीम आर्मी को बीजेपी का प्रॉडक्ट बताते हुए बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने इस संगठन के साथ किसी तरह के संबंध से इनकार किया था। उन्होंने कहा था, 'सहारानपुर में बीएसपी के लोगों का मानना है कि भीम आर्मी पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी का ही प्रॉडक्ट है।' यह भी पढ़ें:कांग्रेस ने दलितों के लिए कुछ नहीं किया, उसके समर्थन की कोई वजह नहीं: भीम आर्मी बीजेपी-कांग्रेस दोनों से पहले ही अलग उधर, बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन ने कहा था कि चंद्रशेखर दिग्भ्रमित हैं। अभी उनका कोई स्टैंड नहीं हैं। दलित पहले से बीजेपी के साथ हैं। किसी के साथ आने से बीजेपी से दलितों की साथ छूटने वाला नहीं हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी चंद्रशेखर से मिली थीं लेकिन भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने साफ कहा था कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का समर्थन करने की कोई वजह ही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने दलितों के लिए कुछ नहीं किया। यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने टाली चंद्रशेखर को चुनाव लड़ाने की बात, कहा- 'लड़के का संघर्ष पसंद है'
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अधिक सीटों के लिए अड़ा बीजेपी का यह सहयोगी दल, 26 मार्च तक का अल्टीमेटमLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): राजभर ने कहा कि हमारे पास सभी विकल्प खुले हैं। भाजपा हमें गुलाम बनाना चाहती है, लेकिन हम गुलाम नहीं बनेंगे।
Read more »
लोकतंत्र का महापर्व चुनाव: हर चुनाव के साथ खर्च का जबरदस्त विस्तार-Navbharat TimesIndia News: लोकतंत्र का महापर्व कहे जानेवाले चुनाव संयोजन के लिहाज से मुश्किल प्रक्रिया तो है ही पैसे के लिहाज से भी यह बहुत खर्चीला है। अब तक हुए आम चुनावों में 2014 में हुए लोकसभा चुनाव सबसे अधिक खर्चीले रहे। इस चुनावों में प्रति वोटर करीब 50 रुपये खर्च किए गए।
Read more »
देश के पहले वोटर के साथ जोड़ा चौकीदार, चुनाव आयोग का नोटिस- Amarujalaदेश के पहले वोटर के साथ जोड़ा चौकीदार, चुनाव आयोग का नोटिस LokSabhaElections2019 ElectionCommissionOfIndia
Read more »
VIDEO: बीजेपी के मंत्री की फिसली जुबान, बोल गए- मोदीजी का 36 इंच का सीना!Election 2019: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में उत्तराखंड के मंत्री सतपाल महाराज की जुबान फिसल गई। उन्होंने पीएम मोदी के सीने की साइज 56 इंच की बजाय 36 इंच बता डाला।
Read more »
PM मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन सवालों के घेरे में, चुनाव आयोग करेगा जांचप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुधवार दोपहर दिए देश के नाम संदेश की जांच अब चुनाव आयोग की विशेषज्ञ टीम आचार संहिता की कसौटी पर करेगी. इस विशेष जांच कमेटी की अगुआई आयोग में आदर्श चुनाव आचार संहिता के प्रभारी उप निर्वाचन आयुक्त डॉ. संदीप सक्सेना करेंगे. फिलहाल आयोग ने जांच कमेटी के अन्य सदस्यों और रिपोर्ट देने के लिए समय सीमा को लेकर कोई खुलासा अब तक नहीं किया है.
Read more »
'जमीं हो, आसां हो, या फिर अंतरिक्ष.. सर्जिकल स्ट्राइक का साहस इसी चौकीदार ने दिखाया', PM मोदी की 10 खास बातेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार को मेरठ से लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार अभियान की शुरुआत कर दिया. लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद पीएम मोदी की पहली सभा है. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भी पीएम मोदी ने मेरठ से ही चुनाव प्रचार का आगाज किया था. पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मेरठ, हापुड़, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा समेत पूरे पश्चिमी यूपी से पधारे आप सभी बहनों भाइयों को मेरा प्रणाम. दिल्ली समेत पूरा उत्तर, दक्षिण, पूरब, पश्चिम जो भी लोग हैं, इस जनसैलाब को देख सकते हैं. भारत के 130 करोड़ के लोग मन बना चुके हैं कि देश में एक बार फिर (लोग बोले मोदी सरकार) बनने जा रही है. इतने सारे संख्या में पधारने के लिए आप सभी का, बीजेपी के कार्यकर्ता, बूथ का इंतजाम देखने वाले, अन्य सभी साथियों का हृदयपूर्व आभार व्यक्त करता हूं. मेरठ के बाद पीएम मोदी उत्तराखंड के रुद्रपुर और जम्मू-कश्मीर के अखनूर के पास जनसभाओं को संबोधित करेंगे.
Read more »
टिकट कटने के बाद बीजेपी सांसद के बागी तेवर, कहा- 'मैं चुनाव लडूंगा और जीतूंगा'प्रभात सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी ने बेशक उन्हें टिकट नहीं दिया हो, लेकिन वह फिर भी चुनावी रण में उतरेंगे और अपनी दावेदारी को पेश करेंगे.
Read more »
#MaiBhiChowkidar को लेकर कांग्रेस का नया कैंपेन, लिखा- पकड़ो पकड़ो चोर को पकड़ो– News18 हिंदीरविवार को कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक तीन ट्वीट हुए. EkHiChowkidarChorHai से कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने पहले ट्वीट में पूछा कौन सा चौकीदार चोर है?'
Read more »
