बीजेपी के 'चौकीदार' के बदले कांग्रेस का 'चोर पकड़ों' कैंपेन INCIndia
बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने '#MaiBhiChowkidar' कैंपेन की शुरुआत की थी. उन्होंने अपने समर्थकों से 'मैं भी चौकीदार' का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा था कि भ्रष्टाचार और सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ाई में वह अकेले नहीं हैं.
पीएम ने कहा था, 'आपका चौकीदार दृढ़ता से देश की सेवा कर रहा है. हर व्यक्ति जो भ्रष्टाचार, गंदगी, सामाजिक बुराई से लड़ रहा है, वह चौकीदार है.बीजेपी के इस कैंपेन का कांग्रेस भी जवाब दे रही है. हरियाणा के करनाल में परिवर्तन रैली के दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में हर कोई चौकीदार नहीं है. कुछ चोर भी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के' #MaiBhiChowkidar' अभियान का मजाक बनाते हुए उन्होंने ट्वीट किया था, 'मिस्टर मोदी आप कोशिश करते रहें, लेकिन सच को दबाया नहीं जा सकता. हर भारतीय यह कह रहा है-हैशटैग चौकीदार चोर है.'
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों के नाम तय किए, चिदंबरम के बेटे कार्ति को शिवगंगा से टिकटCongress announces the ninth list of candidates for Lok Sabha election | इस लिस्ट में बिहार की 3, महाराष्ट्र की 4 और जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, कर्नाटक की 1-1 सीट पर उम्मीदवार तय आईएनएक्स मीडिया और एयरसेल-मैक्सिस मामले में आरोपी हैं कार्ति शिवगंगा सीट से सात बार सांसद रह चुके हैं पी चिदंबरम
Read more »
AAP ने पंजाब में खेला क्रिश्चियन कार्ड, बाकी के 3 उम्मीदवारों के नाम पर भी लगी मुहर– News18 हिंदीइससे पहले लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को टक्कर देने के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही थी, लेकिन सीट बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों के बीच सहमति नहीं बन पाई. सूत्रों के मुताबिक, तेलुगू देशम पार्टी (TDP) चीफ चंद्रबाबू नायडू, तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) चीफ शरद पवार के घर पर बुलाई गई मीटिंग में शामिल हुए थे. मीटिंग में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के संभावित गठबंधन पर चर्चा हुई थी. लेकिन तब कोई बात नहीं बनी थी.
Read more »
मोदी नहीं, अब प्रियंका गांधी के निशाने पर योगी, 24 घंटे में इन 4 मुद्दों पर घेराप्रियंका गांधी वाड्रा ने चार ऐसे मुद्दे उठाए हैं, जिन्हें लेकर यूपी की जनता के बीच नाराजगी देखने को मिलती रही है. इनमें गन्ना किसान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशाकर्मी और शिक्षामित्रों की मांग शामिल है. प्रियंका गांधी ने सीएम योगी की घेराबंदी रविवार को उस वक्त शुरू की थी, जब योगी को गन्ना लैंड पश्चिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रैली करने जाना था. एक खबर का हवाला देते हुए प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया और लिखा कि गन्ना किसानों के परिवार दिनरात मेहनत करते हैं, मगर यूपी सरकार उनके भुगतान का भी जिम्मा नहीं लेती.
Read more »
IPL-2019 में ‘चौकीदार चोर है’ के नारे!24 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पढ़ें क्यों लगे मोदी विरोधी नारे.
Read more »
सुरजेवाला का PM मोदी से सवाल, गरीबों को 72000 रुपये देने पर क्यों है ऐतराजराहुल गांधी ने बड़ा ऐलान करते हुए सोमवार को कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर देश के हर गरीब परिवार को सालाना 72 हजार रुपये दिये जायेंगे. कांग्रेस के अनुसार इस योजना से देश के 5 करोड़ परिवारों यानी 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला जा सकेगा. इस योजना को लेकर एनडीए के घटक दलों ने कांग्रेस की आलोचना की. जिसके बाद मंगलवार को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस कांन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर निशाना साधा.
Read more »
तेजस्वी यादव की मनमानी से कांग्रेस नाराज, बिहार में अकेले चुनाव लड़ने पर मंथन
Read more »
मध्य प्रदेश में बीजेपी के कई नेता नाराज, भिंड के पूर्व सांसद कांग्रेस के संपर्क मेंलोकसभा चुनाव 2019 से पहले मध्य प्रदेश में टिकट वितरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में असंतोष बढ़ रहा है. शहडोल के सांसद ज्ञान सिंह और भिंड के पूर्व सांसद अशोक अर्गल टिकट न मिलने को लेकर खुले तौर पर अपनी नाराजगी जता चुके हैं. अर्गल कांग्रेस के संपर्क में हैं.
Read more »
