लोकसभा चुनाव 2019: राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ेंगे
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी के अलावा केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव मैदान में उतरेंगे. पिछले कई दिनों से इसके कयास लगाए जा रहे थे. रविवार को कांग्रेस नेता एके एंटनी ने इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि राहुल गांधी दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे.
उन्होंने कहा कि केरल की वायनाड सीट का चयन का फ़ैसला दक्षिण भारत के चार राज्यों, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में कांग्रेस को मज़बूत करने के लिए लिया गया है. उन्होंने बताया कि केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु से बार-बार राहुल गांधी के दक्षिण की सीट से चुनाव लड़ने को लेकर मांग आ रही थी. कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि वायनाड को उसके भौगोलिक और सांस्कृतिक स्वरूप की वजह से चयन किया गया है. रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "आज एक सुखद दिन है. राहुल जी ने अनेकों बार कहा है कि अमेठी उनकी कर्मभूमि है. अमेठी से उनका रिश्ता परिवार के सदस्य का है. इसलिए अमेठी को छोड़ नहीं सकते." कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को दक्षिण भारत में ही चुनाव सभाएँ कर रहे हैं. वे आंध्रप्रदेश में विजयवाड़ा और अनंतपुर के साथ ही बेंगलुरू में जनसभा को संबोधित करेंगे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यह कहना अभिमानपूर्ण होगा कि मैं देश का PM बनूंगा, फैसला चुनाव बाद होगा: राहुल गांधीराहुल गांधी ने कांग्रेस पर लग रहे परिवारवाद के आरोपों और प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी का महासचिव बनाए जाने पर भी बात भी की.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: नकवी बोले, 'गुरु सैम नंबरी तो राहुल गांधी 10 नंबरी हैं'विजय संकल्प सभा में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को रामपुर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा.
Read more »
सियासी हलचल: क्या राहुल गांधी के खिलाफ लड़ने के लिए केरल जाएंगी स्मृति ईरानी?– News18 हिंदीसियासी हलचल: क्या राहुल गांधी के खिलाफ लड़ने के लिए केरल जाएंगी स्मृति ईरानी? ElectionsWithNews18 BattleOf2019 smritiirani RahulGandhi INCIndia BJP4India
Read more »
राहुल गांधी अमेठी के अलावा केरल की वायनाड सीट से भी लड़ सकते हैं लोकसभा चुनावराहुल गांधी अमेठी के अलावा केरल की वायनाड सीट से भी लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »
केरल में तो एक ही सवाल कि क्या राहुल गांधी वायनाड से लड़ेंगे?Will Rahul Gandhi fight from Wayanad Election analysis | वायनाड (केरल). धान की इस भूमि में आजकल चाय की दुकानों व ड्राइंग रूम से लेकर लाइब्रेरी तक बस एक ही सवाल पर चर्चा हो रही है कि क्या वह, नहीं वह नहीं? ये वह हैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, जिनका नाम उत्तर केरल की इस पहाड़ी सीट से प्रत्याशी के तौर पर उछल रहा है।
Read more »
BREAKING : राहुल गांधी केरल के वायनाड से भी लड़ेंगे चुनाव– News18 हिंदीएके एंटनी ने कहा कि 'अंततः राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अपनी स्वीकृति दे दी और वो केरल की वायनाड लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ेंगे.'
Read more »
राहुल गांधी अमेठी के साथ केरल के वायनाड से भी लड़ेंगे चुनाव: कांग्रेसLok Sabha Election 2019 Rahul Gandhi will Contest From kerala Wayanad | कांग्रेस का कहना- केरल से लगातार आ रही कार्यकर्ताओं की मांग को देखते हुए उन्होंने वायनाड से भी चुनाव लड़ने का फैसला किया
Read more »
राहुल गांधी अमेठी के साथ ही केरल वायनाड से भी लड़ेंगे चुनावनई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो जगह से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। राहुल ने अमेठी के साथ ही केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ेंगे।
Read more »
