इस बीमारी में नहीं रह जाता मोटापे पर काबू | DW | 29.03.2019

United States News News

इस बीमारी में नहीं रह जाता मोटापे पर काबू | DW | 29.03.2019
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 DW Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 143 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 60%
  • Publisher: 63%

लिपीडीमिया सिर्फ मोटापा नहीं है. दरअसल यह एक मेटाबॉलिक बीमारी है, जिसमें वसा त्वचा के नीचे जमा होने लगता है. disease Science

नीना उलेनब्रॉक साल में दो बार कंप्रेशन स्टॉकिंग्स के लिए अपना नाप देने आती हैं. इन स्टॉकिंग्स को उन्हें बांहों और टांगों पर पहनना होता है क्योंकि उन्हें लिपीडीमिया है. नीना को देख कर लोगों को अकसर लगता है कि उनकी दिक्कत मोटापा है, लेकिन लिपीडीमिया सिर्फ मोटापा नहीं है.

दरअसल यह एक मेटाबॉलिक बीमारी है, जिसमें वसा त्वचा के नीचे जमा होने लगता है. नीना बताती हैं,"लिपीडीमिया का फैट बीमारी वाला फैट है, यह आम फैट से अलग है. आम फैट के मुकाबले यह कड़ा या थुलथुला होता है. इसी वजह से दर्द भी होता है. जब कोई आपको छूता है या आपका पैर कहीं टकराता है तो इतना दर्द होता है कि आप सोच नहीं सकते." कंप्रेशन स्टॉकिंग्स के जरिए उन्हें इस दर्द से राहत मिलती है. नीना कहती हैं,"स्टॉकिंग्स पैरों को बहुत भारी महसूस नहीं होने देती हैं. इनके बिना ऐसा लगता है जैसे मेरे शरीर का पूरा भार नीचे लटक रहा है." आंकड़े बताते हैं कि दुनिया भर में 11 प्रतिशत महिलाएं लिपिडीमिया का शिकार होती हैं. शुरुआत जांघों और कूल्हों पर वसा के जमने से होती है. धीरे धीरे वसा वाला हिस्सा इतना नाजुक हो जाता है कि वहां दर्द होने लगता है. ऐसे में कहीं ठोकर लगने से नील भी बहुत जल्दी पड़ जाते हैं. वक्त के साथ वसा की मात्रा इतनी ज्यादा हो जाती है कि यह लिम्फैटिक सिस्टम के काम पर असर डालने लगती है. ये सिस्टम शरीर में अलग अलग तरह के फ्लुइड की मात्रा को संतुलन में रखने का काम करता है और इस तरह से शरीर को संक्रमण से बचाता है. लेकिन सिस्टम के सही तरीके से काम ना करने के कारण लिम्फैटिक फ्लुइड ठीक तरह से बह नहीं पाता और नतीजतन बांहों और पैरों में सूजन आने लगती है. नीना इस बीमारी के पीड़ितों का एक नेटवर्क तैयार कर रही हैं. उन्होंने एक सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाया है जिससे अब तक 20 महिलाएं जुड़ चुकी हैं. इस ग्रुप की वेबसाइट भी है और एक फेसबुक पेज भी. नीना बताती हैं,"हमने ग्रुप बनाया क्योंकि हम चाहते हैं कि इन महिलाओं में फिर से आत्मविश्वास जगे, वो खुद को कमतर ना समझें. स्टॉकिंग्स के बावजूद और दर्द के बावजूद वे बाहर निकलें और जीवन का आनंद ले सकें." नीना बताती हैं कि इस बीमारी से जूझ रहे लोगों को समाज में बॉडी शेमिंग का भी सामना करना पड़ता है. लोग उनके मोटापे का मजाक उड़ाते हैं और यही वजह है कि वे लोगों को इस बारे में जागरूक करना चाहती हैं कि लिपीडीमिया वजन कम करने के बावजूद भी खत्म नहीं होता है. स्टॉकिंग पहनने के अलावा नीना को हफ्ते में दो बार लिम्फैटिक ड्रेनेज नाम की मालिश भी करानी होती है. इस मालिश का मकसद लिम्फैटिक फ्लुइड के ब्लॉकेज को खत्म करना होता है. नीना बीते पांच साल से लिपीडीमिया से लड़ रही हैं. वह नहीं चाहतीं कि यह बीमारी किसी भी तरह उनकी जिंदगी पर भारी पड़े.इन्हें पीकर मोटापे से रहा जा सकता है दूरजितना अधिक से अधिक पानी पिया जाये उतना बेहतर होता है. अगर पानी में थोड़ा नींबू भी मिला दिया जाये तो इसका असर और तेजी से दिखेगा.प्रोटीन से भरे ऐसे सूप आपके शरीर की पाचनशक्ति बढ़ाते हैं. भोजन के पहले सूप पीना बेहतर होता है.अगर आप रोजाना दो कप ग्रीन टी पीते हैं तो आपको सबसे अधिक लाभ होता है. ये वजन नियंत्रण में बहुत कारगर है.सब्जियां का जूस भी सूप की तरह काम करता है. गर्मियों में खाना कम खायें और जूस अधिक पियेंगे तो इसका फायदा जल्द नजर आयेगा.ब्लैक कॉफी भी शरीर का पाचनतंत्र तेज करती है. ये शरीर की चर्बी काटकर, शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाती है. इसमें मौजूद कैफीन कैलोरी जलाती है.बिना मलाई वाले दूध को प्रोटीन, विटामिन, कैलशियम से भरपूर माना जाता है. यह हड्डियों को मजबूत रखता है और शरीर में अतिरिक्त कैलोरी में भी जमा नहीं करता.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

DW Hindi /  🏆 8. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

चुनौती और समाधानचुनौती और समाधानएक मोटा अनुमान बताता है कि ऐसे मरीजों की संख्या चालीस फीसद के करीब है। इनमें से दस फीसद मरीज ऐसे हैं जिनमें बाद में बीमारी के लक्षण जाहिर होने लगते हैं और एक टीबी मरीज के रूप में उनका इलाज शुरू हो पाता है। दूसरी बड़ी समस्या यह है कि इस बीमारी के प्रति लोगों में आज भी जागरूकता का बड़ा अभाव है।
Read more »

केन्या में दिखती है अमीरी-गरीबी की खाई, मिडिल क्लास तो है ही नहीं- Amarujalaकेन्या में दिखती है अमीरी-गरीबी की खाई, मिडिल क्लास तो है ही नहीं- Amarujalaकभी भारत की तरह ब्रिटिश उपनिवेश रहे केन्या 1963 में आजाद होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना। आजादी के लगभग 55 साल बाद भी इस देश में
Read more »

छूते भी नहीं पर यूं 'बर्बाद' कर रहे हम अरबों लीटर पानी-Navbharat Timesछूते भी नहीं पर यूं 'बर्बाद' कर रहे हम अरबों लीटर पानी-Navbharat Timesपानी का इस्तेमाल सिर्फ खाने-पकाने और नहाने-धोने में ही नहीं होता है। इसका इस्तेमाल गेहूं, चावल, दाल यानी फसलों के उत्पादन और कपड़ा तैयार करने की प्रक्रिया में भी होता है। इसका मतलब है कि भले ही हम सीधे तौर पर पानी का इस्तेमाल करें या नहीं लेकिन रोजाना पानी की एक बड़ी मात्रा खर्च होती है। जिस पानी का हम सीधे तौर पर इस्तेमाल नहीं करते हैं अंग्रेजी में उसके लिए 'वर्चुअल वॉटर' टर्म का इस्तेमाल होता है। हिंदी में हम इसके लिए 'आभासी जल' का इस्तेमाल कर सकते हैं। वॉटरऐड नाम की एक गैरलाभकारी संस्था के सर्वे में पानी को लेकर एक सर्वे किया गया है। इस सर्वे में सबसे बड़ी बात यह सामने आई कि भले ही हम सीधे तौर पर बहुत कम पानी का इस्तेमाल करते हों लेकिन उसका कई गुना ज्यादा आभासी जल का इस्तेमाल होता है। आइए क्या कहता है यह सर्वे जानते हैं...
Read more »

चौकीदार चोर नहीं प्योर है, उनका दोबारा पीएम बनाना श्योर है: राजनाथ सिंह- Amarujalaचौकीदार चोर नहीं प्योर है, उनका दोबारा पीएम बनाना श्योर है: राजनाथ सिंह- Amarujalaदिल्ली में आयोजित सभा में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि चौकीदार चोर नहीं प्योर है... LoksabhaElections2019 votekaro वोटकरो Mahasangram2019
Read more »

और मोहलत नहीं, 31 मार्च तक नहीं फाइल की तो हो सकती है जेल!और मोहलत नहीं, 31 मार्च तक नहीं फाइल की तो हो सकती है जेल!Income Tax Return Filing and Deadline: इतना ही नहीं, विभाग न्यूनतम तीन हजार रुपए तक का आर्थिक दंड भी लगा सकता है। यह रकम ढाई लाख रुपए तक जा सकती है।
Read more »

जम्मू में गरजे पीएम, कहा- डरने वाले संस्‍कार आपके चौकीदार में नहीं है– News18 हिंदीजम्मू में गरजे पीएम, कहा- डरने वाले संस्‍कार आपके चौकीदार में नहीं है– News18 हिंदीElectionBreaking जम्मू में गरजे पीएम, कहा- जम्मू के साथ सभी पार्टियों ने छल किया है. सिर्फ भाजपा से उम्मीद है. पढ़ें पूरी ख़बर-
Read more »

मेघालय में 9 उम्मीदवार, मिजोरम में 6 और नगालैंड में चार उम्मीदवार मैदान में उतरेमेघालय में 9 उम्मीदवार, मिजोरम में 6 और नगालैंड में चार उम्मीदवार मैदान में उतरेLok Sabha General Election 2019 India LIVE News Updates: मेघालय की दो लोकसभा सीटों के लिए नौ उम्मीदवार, मिजोरम की एकमात्र लोकसभा सीट पर छह, नगालैंड की एक सीट के लिए चार उम्मीदवार और सिक्किम की एक लोकसभा सीट पर 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
Read more »

ओडिशा में बोले पीएम मोदी- भारत अब अंतरिक्ष में भी चौकीदारी करने में सक्षम हैओडिशा में बोले पीएम मोदी- भारत अब अंतरिक्ष में भी चौकीदारी करने में सक्षम हैओडिशा के कोरापूत में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप सभी जनता जर्नादन का आशीर्वाद लेने के लिए आपका ये चौकीदार आपके बीच आया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:55:08