लुधियाना में सिर्फ 15 गज जमीन के विवाद में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की हत्या, आरोपी की हुई पहचान; गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

Machhiwara Congress Leader Murder News

लुधियाना में सिर्फ 15 गज जमीन के विवाद में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की हत्या, आरोपी की हुई पहचान; गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
Parminder Tiwari MurderLudhiana Land DisputePanchayat Land Encroachment
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 101 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 89%
  • Publisher: 53%

माछीवाड़ा के हाड़ियां गांव में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष परमिंदर तिवाड़ी की 15 गज पंचायती जमीन विवाद के चलते हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश सामने आई है।

संवाद सूत्र, श्री माछीवाड़ा साहिब । महज 15 गज पंचायती जमीन के विवाद में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष परमिंदर तिवाड़ी की गांव हाड़ियां में बीती रात बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई, जिसकी जड़ पंचायत की जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहा विवाद था। पुलिस के अनुसार, आरोपित विजय कुमार, जो गांव तक्खरां-खोखरां का रहने वाला है, पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा कर वहां कमरे बनाकर रह रहा था। इतना ही नहीं, उसने पंचायत के एक कमरे को तोड़कर कब्जा बढ़ाने की कोशिश भी की थी। इस पर पंचायत और परमिंदर तिवाड़ी ने सख्ती दिखाते हुए उसे रोक दिया और मामले की शिकायत माछीवाड़ा थाने में दी, जो फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। एडीसीपी जशनदीप सिंह गिल्ल ने खुलासा किया कि इसी रंजिश के चलते आरोपित ने तिवाड़ी की हत्या की। उन्होंने बताया कि आरोपित की पहचान हो चुकी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कांग्रेस के समराला इंचार्ज रुपिंदर सिंह राजा गिल्ल ने हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जब तक आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा जाता, तब तक न तो पोस्टमार्टम कराया जाएगा और न ही अंतिम संस्कार। उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा। गांव में शोक की लहर है। विरोध स्वरूप मालवा चौक की सैकड़ों दुकानें बंद रहीं। लोग निष्पक्ष जांच और हत्यारोपितों को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ परमिंदर तिवाड़ी का इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। हालांकि परिवार को पहले उनकी गंभीर हालत की जानकारी दी गई थी। आज सुबह जैसे ही उनकी मौत की खबर पत्नी कुसुम तिवाड़ी और बच्चों को मिली घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य दविंदर तिवाड़ी, जो कनाडा में रहते हैं, तुरंत भारत के लिए रवाना हो गए हैं। राजनीति के साथ कारोबार में भी मजबूत पहचान परमिंदर तिवाड़ी कांग्रेस के सीनियर नेता होने के साथ-साथ एक सफल व्यवसायी भी थे। वे आढ़त का काम करते थे और गांव हाड़ियां में प्रवासी मजदूरों को किराये पर क्वार्टर भी उपलब्ध कराते थे। उनकी पत्नी एक निजी स्कूल संचालित करती हैं।.

संवाद सूत्र, श्री माछीवाड़ा साहिब । महज 15 गज पंचायती जमीन के विवाद में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष परमिंदर तिवाड़ी की गांव हाड़ियां में बीती रात बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई, जिसकी जड़ पंचायत की जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहा विवाद था। पुलिस के अनुसार, आरोपित विजय कुमार, जो गांव तक्खरां-खोखरां का रहने वाला है, पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा कर वहां कमरे बनाकर रह रहा था। इतना ही नहीं, उसने पंचायत के एक कमरे को तोड़कर कब्जा बढ़ाने की कोशिश भी की थी। इस पर पंचायत और परमिंदर तिवाड़ी ने सख्ती दिखाते हुए उसे रोक दिया और मामले की शिकायत माछीवाड़ा थाने में दी, जो फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। एडीसीपी जशनदीप सिंह गिल्ल ने खुलासा किया कि इसी रंजिश के चलते आरोपित ने तिवाड़ी की हत्या की। उन्होंने बताया कि आरोपित की पहचान हो चुकी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कांग्रेस के समराला इंचार्ज रुपिंदर सिंह राजा गिल्ल ने हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जब तक आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा जाता, तब तक न तो पोस्टमार्टम कराया जाएगा और न ही अंतिम संस्कार। उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा। गांव में शोक की लहर है। विरोध स्वरूप मालवा चौक की सैकड़ों दुकानें बंद रहीं। लोग निष्पक्ष जांच और हत्यारोपितों को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ परमिंदर तिवाड़ी का इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। हालांकि परिवार को पहले उनकी गंभीर हालत की जानकारी दी गई थी। आज सुबह जैसे ही उनकी मौत की खबर पत्नी कुसुम तिवाड़ी और बच्चों को मिली घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य दविंदर तिवाड़ी, जो कनाडा में रहते हैं, तुरंत भारत के लिए रवाना हो गए हैं। राजनीति के साथ कारोबार में भी मजबूत पहचान परमिंदर तिवाड़ी कांग्रेस के सीनियर नेता होने के साथ-साथ एक सफल व्यवसायी भी थे। वे आढ़त का काम करते थे और गांव हाड़ियां में प्रवासी मजदूरों को किराये पर क्वार्टर भी उपलब्ध कराते थे। उनकी पत्नी एक निजी स्कूल संचालित करती हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Parminder Tiwari Murder Ludhiana Land Dispute Panchayat Land Encroachment Vijay Kumar Accused Punjab Law And Order Congress Block President Hadiyan Village Crime Machhiwara Sahib Political Murder Punjab Ludhiana News Ludhiana Latest News Ludhiana News In Hindi Ludhiana Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPS अशोक सिंह पर जानलेवा हमले में 16 को उम्रकैद: 15 साल पहले भीड़ ने अधमरा किया था, मुरादाबाद DM छोड़कर भाग ग...IPS अशोक सिंह पर जानलेवा हमले में 16 को उम्रकैद: 15 साल पहले भीड़ ने अधमरा किया था, मुरादाबाद DM छोड़कर भाग ग...Moradabad ex-DIG attack case verdict delivered after 15 years. Follow latest news on the incident.
Read more »

UP Board Result 2026 Date: यूपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट इन डेट्स में हो सकता है जारी, पिछले 5 वर्षों का ये रहा है रिकॉर्डUP Board Result 2026 Date: यूपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट इन डेट्स में हो सकता है जारी, पिछले 5 वर्षों का ये रहा है रिकॉर्डयूपी बोर्ड द्वारा 10th 12th रिजल्ट की घोषणा 15 से 26 अप्रैल के बीच की जा सकती है। इस बार बोर्ड परीक्षाओं में 52 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।
Read more »

यूपी में सोमवार से शुरू होगी गेहूं खरीद, 2.24 लाख किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन; मिलेगा नया समर्थन मूल्ययूपी में सोमवार से शुरू होगी गेहूं खरीद, 2.24 लाख किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन; मिलेगा नया समर्थन मूल्यउत्तर प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं खरीद सोमवार से 15 जून तक चलेगी। 2.
Read more »

Instant Curd Trick: अब दही के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाजार! इस ट्रिक से 15 मिनट में जमाएं हलवाई जैसा गाढ़ा दहीInstant Curd Trick: अब दही के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाजार! इस ट्रिक से 15 मिनट में जमाएं हलवाई जैसा गाढ़ा दहीगर्मियों में ठंडा और गाढ़ा दही हर किसी की पहली पसंद होता है, लेकिन अगर आप दही जमाना भूल जाते हैं तो अब चिंता की जरूरत नहीं है. एक आसान ट्रिक से आप बिना जामन के सिर्फ 15 मिनट में हलवाई जैसा मलाईदार और गाढ़ा दही घर पर ही तैयार कर सकते हैं.
Read more »

RR vs CSK: रविंद्र जडेजा रचेंगे इतिहास, सिर्फ 15 रन और फिर बन जाएंगे ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटरRR vs CSK: रविंद्र जडेजा रचेंगे इतिहास, सिर्फ 15 रन और फिर बन जाएंगे ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटरRR vs CSK : चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाला है. इस मैच में रविंद्र जडेजा धमाल मचा सकते हैं. क्रिकेट | खेल समाचार | IPL
Read more »

रेवाड़ी में बछड़े को काटने का बदला, पिता-पुत्र ने 15 कुत्तों को मारारेवाड़ी में बछड़े को काटने का बदला, पिता-पुत्र ने 15 कुत्तों को मारारेवाड़ी के रामपुरा गांव में बछड़े को काटने की खुन्नस में पिता-पुत्र और उनके एक साथी ने मिलकर 15 कुत्तों की हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:26:26