Moradabad ex-DIG attack case verdict delivered after 15 years. Follow latest news on the incident.
15 साल पहले भीड़ ने अधमरा किया था, मुरादाबाद DM छोड़कर भाग गए थेमुरादाबाद के बहुचर्चित मैनाठेर कांड में 15 साल बाद शनिवार को फैसला आया। IPS अशोक कुमार सिंह पर जानलेवा हमला करने वाले 16 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। ADJ कोर्ट ने 4 दिन पहले आरोपियों को दोषी करार दिया था। अशोक सिंह इस समय लखनऊ में अपर पुलिस महमामला 2011 का है। तब अशोक सिंह मुरादाबाद के SSP थे। 6 जुलाई, 2011 को पुलिस छेड़छाड़ के आरोपी को पकड़ने गई थी। लेकिन, आरोपियों ने पुलिस पर धार्मिक पुस्तक के अपमान का आरोप लगा दिया था। इसके बाद भीड़ सड़क पर उतरकर बवाल करने लगी थी। डीएम के साथ समझाने पहुंचे SSP अशोक सिंह पर भीड़ ने जानलेवा हमला कर दिया था। डीएम उन्हें भीड़ में घिरा छोड़कर भाग गए थे। इस बीच भीड़ ने अशोक सिंह को बेरहमी से पीटा था। फिर उन्हें मरा समझ छोड़कर भाग गई थी। इसके बाद अशोक सिंह करीब एक महीने तक मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती रहे थे। फिर लंबे समय तक उनका दिल्ली एम्स में इलाज चला था, तब जाकर ठीक हुए थे।मैनाठेर थाने पर हुआ था पथराव और आगजनी बात 5 जुलाई, 2011 की है। मैनाठेर थाने के एक गांव में छेड़छाड़ के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने दबिश दी थी। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को पकड़ भी लिया था। लेकिन, आरोपियों और कुछ अराजक तत्वों ने यह कहकर शोर मचा दिया कि पुलिस टीम ने दबिश के दौरान धार्मिक पुस्तक का अपमान किया है। इसके बाद भीड़ सड़क पर उतर आई थी। अगले दिन 6 जुलाई, 2011 को भीड़ ने पहले मैनाठेर थाने पर पथराव किया फिर आग लगा दी थी। बवाल की सूचना पर तत्कालीन एसएसपी अशोक कुमार सिंह फोर्स लेकर हेड ऑफिस से निकले थे। उनके साथ तत्कालीन डीएम राजशेखर भी थे। एसएसपी अशोक सिंह लाउड हेलर से भीड़ को समझाने की कोशिश कर रहे थे। इतने में भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया था। भीड़ को उग्र होता देख डीएम राजशेखर अपनी कार में बैठकर निकल गए थे। अशोक सिंह के हमराही समझे कि एसएसपी भी डीएम की कार में हैं। इसी गलतफहमी में SSP के हमराही भी डीएम की गाड़ी के पीछे ही अपनी गाड़ी भगा ले गए थे। इसके बाद एसएसपी अशोक सिंह भीड़ में अकेले फंसे रह गए थे। 6 जुलाई, 2011 को बवाल की सूचना पर IPS अशोक कुमार सिंह भीड़ को शांत कराने पहुंचे थे। तभी भीड़ ने उन पर हमला कर दिया था।दरअसल, एसएसपी अशोक सिंह को सूचना मिली थी कि बवाल मुरादाबाद-संभल रोड पर मैनाठेर में हो रहा है। उन्हें उससे कई किमी पहले डींगरपुर में भीड़ जुटने की सूचना नहीं थी। एसएसपी और डीएम एसईजेड बाईपास से होते हुए जैसे ही डींगरपुर चौराहे पर पहुंचे, वहां भीड़ चौराहे पर आगजनी और उपद्रव कर रही थी। एसएसपी ने भीड़ को समझाने के लिए लाउड हेलर से बोलना शुरू किया। इतने में भीड़ और भी उग्र हो गई। भीड़ ने अधिकारियों पर ही पथराव शुरू कर दिया।2 घंटे बाद पहुंची मदद, तब तक लहूलुहान हो चुके थे SSP हिंसक भीड़ में फंसने के करीब 2 घंटे बाद एसएसपी अशोक कुमार सिंह तक मदद पहुंच सकी थी। तत्कालीन आईजी रेंज एमके बशाल भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे.
इसके बाद अशोक सिंह को भीड़ से छुड़ाया गया था। बलवाइयों ने उन्हें मौत के करीब पहुंचा दिया था। करीब एक महीने तक वो मुरादाबाद के साईं अस्पताल में एडमिट रहे। इसके बाद लंबे समय तक AIIMS में उनका इलाज चला था।SSP की सुरक्षा में तैनात 7 पुलिसकर्मी बर्खास्त हुए थे, DM का ट्रांसफर हुआ था इस घटना के बाद एसएसपी अशोक सिंह की सुरक्षा में तैनात 7 पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया था। एसएसपी अशोक सिंह के पीआरओ ने मैनाठेर थाने में घटना की FIR दर्ज कराई थी। घटना के करीब 15 दिन बाद तक मुरादाबाद का माहौल संवेदनशील रहा था। तत्कालीन मायावती सरकार को मुरादाबाद में डैमेज कंट्रोल के लिए अफसरों की फौज भेजनी पड़ी थी। यूपी के तत्कालीन एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ब्रजलाल ने कई दिनों तक मुरादाबाद में कैंप किया था। यूपी के अलग-अलग हिस्सों से कई तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी रातोंरात मुरादाबाद भेजे गए थे। मामले में आईपीएस एसोसिएशन ने डीएम राजशेखर की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। घटना के 2 दिन बाद ही मुरादाबाद के डीएम राजशेखर को यहां से हटा दिया गया था।पूर्व डीजीपी बोले- मैं नहीं पहुंचता तो दंगा हो सकता था भाजपा से राज्यसभा सांसद और यूपी के पूर्व डीजीपी बृजलाल का कहना है कि मैनाठेर में 6 जुलाई, 2011 को मुरादाबाद के एसएसपी अशोक सिंह पर सपा के मुसलमानों ने योजनाबद्ध तरीके से हंगामा खड़ा कर दिया था। जब एसएसपी अशोक कुमार सिंह, जिलाधिकारी राजशेखर के साथ पहुंचे तो भीड़ ने उनके और एसआई रवि कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया। डीएम राजशेखर गाड़ी से उतरे ही नहीं। वह गाड़ी मुड़वाकर भाग लिए। उनके साथ डीआईजी की गाड़ी और एस्कॉर्ट भी चली गई। डीएम वायरलेस पर एसएसपी के मिसिंग होने की सूचना देते रहे। मैं उस दिन मेरठ में कैंप कर रहा था। मैं तुरंत मुरादाबाद पहुंचा और स्थिति को संभाला। नहीं तो सांप्रदायिक दंगा रोका नहीं जा सकता था। भीड़ ने एसएसपी अशोक सिंह और एसआई रवि कुमार को मरा समझ कर छोड़ा था। इस हमले के मुकदमें में चार्जशीट लगाई गई, जिसको मुख्यमंत्री बनते ही अखिलेश यादव ने वापस ले लिया। हालंकि, उसे कोर्ट ने नहीं माना।शंकराचार्य 2.18 लाख सैनिकों की चतुरंगिणी सेना बनाएंगे, काशी में कहा- गाय, शास्त्र और मंदिर की रक्षा करेंगे वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सोमवार यानी 23 मार्च को चतुरंगिणी सेना बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा- चतुरंगिणी सेना में 2 लाख 18 हजार 700 सैनिक होंगे। उन्होंने बताया- यह सेना गोरक्षा, धर्म रक्षा, शास्त्र रक्षा और मंदिर रक्षा का कार्य करेगी। उनकी ड्रेस पीली होगी। हाथ में परशु होगा।उत्तराखंड में साफ रहा मौसम, कल बारिश का अलर्टयूपी के 3 जिलों में ओले गिरे, प्रयागराज-काशी में बारिशमेरठ में दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसमसरगुजा में बिजली गिरने से बच्ची की मौतMP में 29 मार्च से लगातार 3 दिन बारिशपटना-गया में आधी रात आंधी-बारिश, बिजली काटी
Ex-DIG Attack Life Sentence Ashok Kumar Singh Court Verdict Crime News Uttar Pradesh News 2011 Incident
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPS केके बिश्नोई ने सगाई में अफसर दुल्हन को गोद में लिया उठा, लहंगे में सुंदर लगीं IPS अंशिका, नूर पर ठहरी निगाहसोशल मीडिया पर इस समय दो आईपीएस अफसरों की शादी की चर्चा में बनी हुई है। जिनकी सगाई की वीडियो सामने आते ही वायरल हो गई। जहां आईपीएस अंशिका वर्मा को गोद में उठाकर आईपीएस केके बिश्नोई ने बॉलीवुड गाने पर डांस किया, तो लहंगा पहनी दुल्हनिया की सुंदरता ने भी सबका ध्यान खींच लिया। जिनसे ब्राइड टू बी टिप्स ले सकती...
Read more »
IPS अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई की आज सजेगी संगीत की महफिल, धोरीमन्ना में जानें कैसी चल रही शाही तैयारियांIPS K.K.
Read more »
'अफसरी किनारे, संस्कार सबसे ऊपर', IPS केके बिश्नोई की हल्दी रस्म में दिखा गांव का वही पुराना प्यारIPS K.K.
Read more »
बरेली की SP अंशिका बिश्नोई और IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई की प्री वेडिंग तस्वीरें, हाथों में हाथ थामे यूपी के दो IPSआईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका बिश्नोई की शादी 29 मार्च को जोधपुर में होगी। 28 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में होंगी।
Read more »
IPS Couple Marriage: अंशिका और बिश्नोई का ये अंदाज जीत लेगा दिल, देखें उनकी खूबसूरत PHOTOSयूपी कैडर की चर्चित जोड़ी IPS केके बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा की शादी इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक चर्चा का विषय बनी हुई है. दोनों ही अधिकारी अपनी कार्यशैली और प्रभावशाली व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं. यहां हम आपको उनकी सगाई और हल्दी की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें दिखा रहे हैं.
Read more »
यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें: जेवर एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट में योगी बैठे, IPS को अधमरा करने वालों को उम्रकैद, म...Uttar Pradesh News Headlines And Evening Bulletin Din Bhar Badi Khabar Updates: नोएडा में मोदी ने देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन किया, अयोध्या में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के यज्ञ स्थल में शनिवार दोपहर 12 बजे अचानक भीषण आग लग गई।
Read more »
