गर्मियों में ठंडा और गाढ़ा दही हर किसी की पहली पसंद होता है, लेकिन अगर आप दही जमाना भूल जाते हैं तो अब चिंता की जरूरत नहीं है. एक आसान ट्रिक से आप बिना जामन के सिर्फ 15 मिनट में हलवाई जैसा मलाईदार और गाढ़ा दही घर पर ही तैयार कर सकते हैं.
खाने के साथ अगर दही मिल जाए तो उसका स्वाद दोगुना हो जाता है. खासतौर पर गर्मियों में. गर्मी के तपते मौसम में अगर खाने की थाली में ठंडा-ठंडा, गाढ़ा दही न हो, तो स्वाद कुछ अधूरा सा लगता है. गर्मी से निजात पाने के लिए लोग रायता और लस्सी पीते हैं, वहीं पराठों के साथ दही खाना हर घर की पहली पसंद होती है.
ऐसे में घरों में रोजाना दही खाई ही जाती है. लेकिन अक्सर देखने को मिलता है कि या तो रात को दही जमाना भूल जाते हैं. इतना ही नहीं हर रोज बाजार से दही लाना भी बहुत से लोगों के लिए संभव नहीं है.अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है कि आप दही जमाना भूल जाते हैं तो अब टेंशन छोड़ दें. क्योंकि आज हम आपको दही जमाने की एक वायरल ट्रिक बताने वाले हैं, जिसे अपनाकर आप सिर्फ और सिर्फ 15 मिनट में हलवाई जैसा गाढ़ा दही जमा सकते हैं. ये ट्रिक डेरी वाले भइया ने बताई है. चलिए जानते हैं कैसे बिना जामन सिर्फ 15 मिनट में जमाएं दही.पहले दूध को करें सही तरीके से तैयारदही जमाने के लिए सबसे पहले दूध को सही तरीके से तैयार करना जरूरी है. इसके लिए करीब आधा लीटर दूध लें. उसे 3–4 मिनट तक हल्का उबाल लें. ऐसा करने से दूध में मौजूद एक्स्ट्रा पानी खत्म हो जाता है, जिससे दही ज्यादा गाढ़ा जमेगा.टिप: इस बात का ध्यान रखें कि दूध को ज्यादा उबालना नहीं है. बस इतना उबालना है जिससे हल्का गाढ़ापन आ जाए.जामन अच्छे से मिलाएं: सबसे पहले दूध को उबालने के बाद थोड़ा ठंडा होने दें, ताकि वो ज्यादा गर्म न रहे. अब इसमें थोड़ा सा दही डालें और उसे अच्छी तरह मिला लें. ये दही जमाने का सबसे जरूरी प्रोसेस होता है.मटकी या कुल्हड़ का करें इस्तेमाल: इस ट्रिक की खास बात है कि दही जमाने के लिए मटकी या कुल्हड़ का इस्तेमाल किया जाता है. इससे दही का स्वाद और गाढ़ापन दोनों बढ़ जाते हैं.मटकी को पहले करें तैयार: मटकी में दही जमाने से पहले थोड़ी देर पानी में भिगो लें. इसके बाद मटकी के अंदर चारों तरफ जामन अच्छे से लगा दें और इसे 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. ऐसा करने से मटकी एक्स्ट्रा पानी सोख लेती है, जिससे दही ज्यादा गाढ़ा जमता है.अब डालें दूध और करें सेट: अब तैयार दूध को मटकी में डाल दें. ऊपर से थोड़ा सा जामन और डाल सकते हैं, इससे दही जल्दी जमता है.कुकर वाला जुगाड़ करेगा कमाल: अब मटकी को फॉइल से ढककर कुकर में रख दें. कुकर में थोड़ा पानी डालें और मटकी को अंदर रखें. ढक्कन बंद करें लेकिन सीटी हटा दें. इसे 15 मिनट तक हल्की आंच पर रखें. कुकर की हल्की गर्मी दही जमने के प्रोसेस को तेज कर देता है.15 मिनट बाद गैस बंद करें और मटकी को बाहर निकाल लें. इसे 5 मिनट ठंडा होने दें, फिर खोलकर देखें. आपका गाढ़ा और मलाईदार दही तैयार होगा.---- समाप्त ----
Thick Curd Recipe Dairy Style Curd Trick Instant Curd Hack Homemade Thick Yogurt Kitchen Tips For Curd Yogurt In Pressure Cooker How To Set Curd Fast Summer Food Hacks Thick Curd Without Jaman Instant Curd Recipe 15 Minute Dahi How To Make Curd Fast Homemade Curd Tips Dahi Banane Ka Tarika Quick Yogurt Recipe Matki Curd Trick Kitchen Hacks Summer Food Tips Thick Curd At Home Viral Food Hack Cooker Curd Method Easy Curd Recipe No Wait Curd Trick 15 मिनट में दही जमाने का तरीका गाढ़ा दही कैसे जमाएं डेयरी वाले भैया की ट्रिक बिना जामन दही जमाना कुकर में दही जमाने का जुगाड़ हलवाई जैसा दही गर्मियों के किचन टिप्स इंस्टेंट दही रेसिपी गाढ़ी मलाईदार दही 15 मिनट में दही झटपट दही जमाने का तरीका बिना जामन दही घर पर दही कैसे जमाएं गाढ़ा दही बनाने की ट्रिक मटकी में दही जमाना किचन टिप्स गर्मियों के फूड टिप्स वायरल जुगाड़ कुकर में दही जमाना आसान दही रेसिपी इंस्टेंट दही ट्रिक
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं एमएस धोनी, जानिए क्या है वजह?एमएस धोनी पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण आईपीएल 2026 के शुरुआती 15 दिन नहीं खेल पाएंगे। सीएसके ने पुष्टि की है कि वे अभी रिकवरी मोड में हैं।
Read more »
बेरोजगारी पर सरकार का बड़ा दावा, एक साल में 3.1 आई गिरावट; पढ़ें पूरी रिपोर्टसांख्यिकी मंत्रालय की PLFS 2025 रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 15 वर्ष से अधिक आयु वालों की बेरोजगारी दर 2025 में घटकर 3.1 हो गई, जो पिछले वर्ष 3.
Read more »
IPS अशोक सिंह पर जानलेवा हमले में 16 को उम्रकैद: 15 साल पहले भीड़ ने अधमरा किया था, मुरादाबाद DM छोड़कर भाग ग...Moradabad ex-DIG attack case verdict delivered after 15 years. Follow latest news on the incident.
Read more »
UP Board Result 2026 Date: यूपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट इन डेट्स में हो सकता है जारी, पिछले 5 वर्षों का ये रहा है रिकॉर्डयूपी बोर्ड द्वारा 10th 12th रिजल्ट की घोषणा 15 से 26 अप्रैल के बीच की जा सकती है। इस बार बोर्ड परीक्षाओं में 52 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।
Read more »
यूपी में सोमवार से शुरू होगी गेहूं खरीद, 2.24 लाख किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन; मिलेगा नया समर्थन मूल्यउत्तर प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं खरीद सोमवार से 15 जून तक चलेगी। 2.
Read more »
नेपाल में शिक्षा माफिया पर बालेन सरकार का शिकंजा, 15 दिनों में कोचिंग सेंटर बंद करने का आदेशनेपाल सरकार ने एंट्रेंस की तैयारी कराने वाले कोचिंग सेंटर्स और ब्रिज कोर्स को 15 दिनों के भीतर पूरी तरह बंद करने का आदेश दिया है. शिक्षा मंत्रालय का मानना है कि ये संस्थान छात्रों पर मानसिक दबाव डालते हैं और अभिभावकों पर फालतू का आर्थिक बोझ बढ़ाते हैं.
Read more »
