पटना जंक्शन पर फर्जी एक्सेस फेयर टिकट ईएफटी के जरिए अवैध वसूली का मामला गहरा गया है। 28 मार्च को एक टीटीई के पकड़े जाने के बाद अब छह टीटीई विजिलेंस के रडार पर हैं। जांच में दानापुर मंडल के अधिकारी भी शामिल हैं।
विद्या सागर, पटना। पटना जंक्शन पर फर्जी एक्सेस फेयर टिकट के जरिए यात्रियों से अवैध वसूली का मामला अब व्यापक रूप ले चुका है। 28 मार्च को पटना जंक्शन पर फर्जी ईएफटी के साथ पकड़े गए टीटीई के बाद अब इस जंक्शन के छह टीटीई विजिलेंस के रडार पर हैं। विजिलेंस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। वर्तमान में दानापुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है। विजिलेंस यह भी जांच कर रही है कि दो वर्ष पहले ही नियुक्त हुए टीटीई किन लोगों के साथ मिलकर इस फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहा था और उसके पास फर्जी ईएफटी कहां से आया। इस प्रकरण में दानापुर मंडल के एक दर्जन से अधिक स्टेशनों पर पदस्थापित टीटीई पर भी रेलवे बोर्ड की विजिलेंस की नजर है। इनमें राजेंद्रनगर टर्मिनल, दानापुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, पटना साहिब, राजगीर, जमनिया और दिलदारनगर जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। टूण्डला से रेलवे बोर्ड तक पहुंचा फर्जी ईएफटी का मामला उत्तर प्रदेश के टूण्डला में कुछ दिनों पहले कुछ यात्री जांच के दौरान पकड़े गए थे। जांच में यात्री द्वारा दिया गया ईएफटी फर्जी पाया गया। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी सूचना रेलवे बोर्ड को दी। इससे पहले भी कई जगहों से फर्जी ईएफटी की सूचनाएं बोर्ड को मिल चुकी थीं। इन शिकायतों के बाद रेलवे बोर्ड ने विजिलेंस की छह सदस्यीय टीम को जांच की जिम्मेदारी सौंपी। ऐसे करता था फर्जीवाड़ा प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी टीटीई असली ईएफटी के नीचे फर्जी ईएफटी लगाकर यात्रियों से जुर्माना वसूलता था, जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंच रहा था। बताया जा रहा है कि इस फर्जी ईएफटी मामले में एक संगठित गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह संगठित रूप से लंबी दूरी की ट्रेनों में स्क्वॉड बनाकर चढ़ता है। इनकी नजर मुख्य रूप से उन यात्रियों पर रहती है जो सामान्य टिकट लेकर स्लीपर क्लास में यात्रा कर रहे होते हैं। पटना जंक्शन मामले में रिपोर्ट का इंतजार पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि पटना जंक्शन पर कार्रवाई के दौरान पकड़े गए टीटीई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, जोन को अभी तक विजिलेंस की आधिकारिक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।.
विद्या सागर, पटना। पटना जंक्शन पर फर्जी एक्सेस फेयर टिकट के जरिए यात्रियों से अवैध वसूली का मामला अब व्यापक रूप ले चुका है। 28 मार्च को पटना जंक्शन पर फर्जी ईएफटी के साथ पकड़े गए टीटीई के बाद अब इस जंक्शन के छह टीटीई विजिलेंस के रडार पर हैं। विजिलेंस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। वर्तमान में दानापुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है। विजिलेंस यह भी जांच कर रही है कि दो वर्ष पहले ही नियुक्त हुए टीटीई किन लोगों के साथ मिलकर इस फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहा था और उसके पास फर्जी ईएफटी कहां से आया। इस प्रकरण में दानापुर मंडल के एक दर्जन से अधिक स्टेशनों पर पदस्थापित टीटीई पर भी रेलवे बोर्ड की विजिलेंस की नजर है। इनमें राजेंद्रनगर टर्मिनल, दानापुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, पटना साहिब, राजगीर, जमनिया और दिलदारनगर जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। टूण्डला से रेलवे बोर्ड तक पहुंचा फर्जी ईएफटी का मामला उत्तर प्रदेश के टूण्डला में कुछ दिनों पहले कुछ यात्री जांच के दौरान पकड़े गए थे। जांच में यात्री द्वारा दिया गया ईएफटी फर्जी पाया गया। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी सूचना रेलवे बोर्ड को दी। इससे पहले भी कई जगहों से फर्जी ईएफटी की सूचनाएं बोर्ड को मिल चुकी थीं। इन शिकायतों के बाद रेलवे बोर्ड ने विजिलेंस की छह सदस्यीय टीम को जांच की जिम्मेदारी सौंपी। ऐसे करता था फर्जीवाड़ा प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी टीटीई असली ईएफटी के नीचे फर्जी ईएफटी लगाकर यात्रियों से जुर्माना वसूलता था, जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंच रहा था। बताया जा रहा है कि इस फर्जी ईएफटी मामले में एक संगठित गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह संगठित रूप से लंबी दूरी की ट्रेनों में स्क्वॉड बनाकर चढ़ता है। इनकी नजर मुख्य रूप से उन यात्रियों पर रहती है जो सामान्य टिकट लेकर स्लीपर क्लास में यात्रा कर रहे होते हैं। पटना जंक्शन मामले में रिपोर्ट का इंतजार पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि पटना जंक्शन पर कार्रवाई के दौरान पकड़े गए टीटीई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, जोन को अभी तक विजिलेंस की आधिकारिक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Fake EFT TTE Scam Railway Vigilance Danapur Division Excess Fare Ticket Bihar Railway Fraud Tundla Fake Ticket Railway Board Investigation Patna City Patna News Patna Latest News Patna News In Hindi Patna Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Daily Horoscope: ಇಂದು ಈ ರಾಶಿಯವರು ಹಣಕಾಸಿನ ವಿಷಯಗಳಲ್ಲಿ ರಿಸ್ಕ್ ತೆಗೆದುಕೊಳ್ಳಬೇಡಿ!Horoscope Today 28 April 2024: ಇಂದು ಏಪ್ರಿಲ್ 28, ದಿನ ಭಾನುವಾರ. ವೈಶಾಖ ಮಾಸದ ಕೃಷ್ಣ ಪಕ್ಷದ ಪಂಚಮಿ ತಿಥಿ.
Read more »
Rashifal Today: इन दो राशियों के लिए खतरनाक है आज का दिन, देखिए राशिफलRashifal Today, 28 April 2024: आज 28 अप्रैल, 2024 वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और रविवार Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Panchayat 3: प्राइम वीडियो पर ऐसे फ्री में देख सकते हैं फुलेरा गांव की ‘पंचायत’ का सीजन 3, जानें क्या है तरीकाPrime Video Panchayat Season 3 Release on 28 May: वेब सीरीज 'पंचायत सीजन 3' को ऐमजॉन प्राइम वीडियो पर 28 मई को रिलीज किया जाएगा।
Read more »
Petrol Diesel Today Price: राजस्थान में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी, जानें ताजा भावPetrol Diesel Price Rajasthan, 28 May: देश की सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार 28 मई 2024 के लिए के Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
बिहार विधान सभा का बजट सत्र 28 फरवरी से शुरूबिहार विधान सभा का बजट सत्र 28 फरवरी से शुरू होगा और 28 मार्च तक चलेगा। इस दौरान सरकार आर्थिक सर्वेक्षण और वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेगी।
Read more »
ஜூன் 28 பவர்கட்... சென்னையில் நாளை எங்கெல்லாம் மின் தடை...?Chennai Power Shutdown In June 28: மின்வாரியத்தின் பாரமரிப்பு பணிகள் காரணமாக நாளை (ஜூன் 28) எந்தெந்த பகுதிகளில் மின்தடை
Read more »
