Middle East Crisis: ज्वैलरी सेक्टर को बड़ी राहत! सरकार ने बढ़ाई 30 दिन की डेडलाइन, गोल्ड से डायमंड तक पर क्या असर?

Gems & Jewellery Sector News

Middle East Crisis: ज्वैलरी सेक्टर को बड़ी राहत! सरकार ने बढ़ाई 30 दिन की डेडलाइन, गोल्ड से डायमंड तक पर क्या असर?
Middle East CrisisExport Import ReliefDGFT Extension
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 101 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 75%
  • Publisher: 53%

सरकार ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण जेम्स और ज्वैलरी सेक्टर को बड़ी राहत दी है। निर्यात-आयात की जरूरी शर्तों को पूरा करने के लिए 30 दिन की अतिरिक्त मोहलत मिली है।

नई दिल्ली| वेस्ट एशिया में जारी तनाव के बीच सरकार ने जेम्स और ज्वैलरी सेक्टर को बड़ी राहत दी है। सरकार ने निर्यात और आयात से जुड़ी जरूरी शर्तों को पूरा करने के लिए 30 दिन की अतिरिक्त मोहलत दे दी है, ताकि कारोबारियों को मौजूदा संकट से निपटने में आसानी हो सके। दरअसल, वेस्ट एशिया भारत के जेम्स और ज्वैलरी निर्यात का अहम बाजार है। इस क्षेत्र में भारत के कुल निर्यात का करीब 30% हिस्सा जाता है। चालू वित्त वर्ष में यह निर्यात करीब 26.

2 अरब डॉलर रहा है। ऐसे में वहां जारी भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर इस सेक्टर पर पड़ रहा है। समय पर नहीं पहुंच रहे कंसाइनमेंट पिछले महीने अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर संयुक्त हमले के बाद मिडिल ईस्ट में एयर और शिपमेंट मूवमेंट प्रभावित हुआ है। इससे जेम्स और ज्वैलरी के कंसाइनमेंट समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं और निर्यातकों को ऑपरेशनल दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड ने हैंडबुक ऑफ प्रोसीजर्स के चैप्टर-4 के तहत यह राहत दी है। यह चैप्टर ड्यूटी छूट और रेमिशन स्कीम्स से जुड़ा है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस राहत का लाभ लेने के लिए किसी भी तरह की फीस या अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। ज्वैलरी का री-इंपोर्ट शामिल सरकार ने जिन प्रमुख नियमों में ढील दी है, उनमें डायमंड के री-एक्सपोर्ट की समय सीमा, विदेशी खरीदार से मिले कीमती धातुओं के खिलाफ निर्यात, एग्जीबिशन के लिए विदेश भेजी गई ज्वैलरी का री-इंपोर्ट, और गोल्ड आधारित निर्यात शामिल हैं। अब इन सभी मामलों में समय सीमा 30 दिन बढ़ा दी गई है। खास बात यह है कि सर्टिफिकेशन या ग्रेडिंग के लिए भेजे गए डायमंड के री-एक्सपोर्ट की अवधि 90 दिन से बढ़ाकर 120 दिन कर दी गई है। इसी तरह विदेशी खरीदारों के सप्लाई मामलों में भी एक्सपोर्ट की अवधि 120 दिन कर दी गई है। इसके अलावा, विदेशों में प्रदर्शनियों के लिए भेजी गई जेम्स और ज्वैलरी को वापस लाने की समय सीमा भी 30 दिन बढ़ा दी गई है। इससे निर्यातकों को समय पर डील पूरी करने और देरी से होने वाले नुकसान से बचने में मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Crash: शादी के लिए गहने अभी लें या रुकें? कितना और गिरेगा सोना, टारगेट क्या? 12 सवालों में सबकुछ सरकार ने बयान जारी कर क्या कहा? सरकार का कहना है कि इस कदम से कारोबार में निरंतरता बनी रहेगी और ट्रेड को स्थिरता मिलेगी। साथ ही, कस्टम अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे जरूरी जांच के बाद इन ट्रांजैक्शन्स को मंजूरी दें। जेम्स एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के पूर्व चेयरमैन कॉलिन शाह ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि मिडिल ईस्ट में निर्यात में आ रही दिक्कतों के बीच यह सेक्टर के लिए बड़ी राहत है। भारत का यूएई को निर्यात करीब 10 अरब डॉलर का है, ऐसे में यह कदम बेहद अहम साबित होगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Middle East Crisis Export Import Relief DGFT Extension Diamond Re-Export Gold Exports Geopolitical Tension India Trade West Asia Market Jewellery Industry

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ईरान का दावा- अमेरिकी F-16 जेट को निशाना बनाया: UAE पर 20 बैलिस्टिक मिसाइल दागीं; 3,500 US सैनिक मिडिल ईस्ट...ईरान का दावा- अमेरिकी F-16 जेट को निशाना बनाया: UAE पर 20 बैलिस्टिक मिसाइल दागीं; 3,500 US सैनिक मिडिल ईस्ट...Israel vs Iran War 30 Days of Live Updates Trump and Netanyahu
Read more »

Middle East War: धमाकों से दहल रहा ईरान, पाकिस्तान में बैठकों का दौर; क्या है ट्रंप का प्लान?Middle East War: धमाकों से दहल रहा ईरान, पाकिस्तान में बैठकों का दौर; क्या है ट्रंप का प्लान?ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच युद्ध रोकने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज हो गए हैं। इस्लामाबाद में तुर्की, सऊदी अरब, मिस्र और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई। पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता कर रहा है।
Read more »

Middle East War: धमाकों से दहल रहा ईरान, युद्ध खत्म करने की कोशिश तेज; पाकिस्तान में बैठकों का दौरMiddle East War: धमाकों से दहल रहा ईरान, युद्ध खत्म करने की कोशिश तेज; पाकिस्तान में बैठकों का दौरमध्य पूर्व में जारी ईरान युद्ध को समाप्त करने के प्रयास तेज हो गए हैं। पाकिस्तान में कई देशों के मध्यस्थ शांति वार्ता के लिए एकत्र हुए हैं।
Read more »

Middle East Crisis: अब पेट्रोल पंपों पर मिलेगा केरोसिन, तेल संकट को लेकर मोदी सरकार का फैसलाMiddle East Crisis: अब पेट्रोल पंपों पर मिलेगा केरोसिन, तेल संकट को लेकर मोदी सरकार का फैसलाMiddle East Crisis: मिडिल ईस्ट के संकट के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर असर देखने को मिल रहा है. भारत सरकार ने रविवार को बड़ा निर्णय लिया है. सरकार ने केरोसिन की सप्लाई को लेकर नियमों में ढील दी है.
Read more »

मिडिल ईस्ट संकट: 'खतरनाक बयानबाजी से लोगों की जान खतरे में डाल रहे', कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदीमिडिल ईस्ट संकट: 'खतरनाक बयानबाजी से लोगों की जान खतरे में डाल रहे', कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदीPM Modi On Middle East Crisis: PM मोदी ने कहा कि उनकी सरकार पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है। वहीं कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए इस स्थिति पर खतरनाक बयान दे रही...
Read more »

Iran US War: अमेरिका और इजरायल के टॉप कमांडर्स के घरों पर बरसेंगे बम.. IRGC की ट्रंप को खुली धमकी!Iran US War: अमेरिका और इजरायल के टॉप कमांडर्स के घरों पर बरसेंगे बम.. IRGC की ट्रंप को खुली धमकी!Iran Israel War: ईरान के हमलों से पूरे मिडिल ईस्ट (Middle East War Tension) में हाहाकार मचा हुआ है। वो सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत का ऐसा बदला (Iran Attacks On Middle East Countries) ले रहा है, जैसा अमेरिका और इजरायल (Iran US Israel War) ने कभी सोचा तक नहीं था। उसकी शक्तिशाली मिसाइलों (Iran Missile Attack) के धमाकों से खाड़ी के कई देश दहल चुके...
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:18:39