राहुल बोले- जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिले: PM मोदी को लेटर लिखा; कहा- मानसून सत्र में बिल लाया जाए

Rahul Jammu And Kashmir State Status News

राहुल बोले- जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिले: PM मोदी को लेटर लिखा; कहा- मानसून सत्र में बिल लाया जाए
PM ModiParliament Monsoon Session BillCongress
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 9 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 21%
  • Publisher: 51%

Congress MP Rahul Gandhi Update.

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने की मांग की है। राहुल ने PM मोदी को लेटर लिखकर कहा कि, संसद के आगामी मानसून सत्र में जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए बिल लाया जाए। राहुल ने अपने लेटर में प्रधानमंत्री मोदी के पुराने दो बयानों का भी जिक्र किया। जब पीएम ने 19 मई 2024 को भुवनेश्वर में और 19 सितंबर 2024 को श्रीनगर की रैली में जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने की बात कही थी। इसके अलावा राहुल ने सरकार से लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने के लिए कानून लाने का भी अनुरोध किया। साल 2019 में अनुच्छेद 370 और 35A हटाते समय जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो केंद्र शासित प्रदेश बनाए गए थे। सरकार ने उस समय ही राज्य के हालात सामान्य होने पर पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने का भरोसा दिया था।जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 के तहत जम्मू-कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में पुर्नगठित किया गया था। इसलिए पूर्ण राज्य के दर्जे के लिए संसद में एक कानून पारित कर पुनर्गठन अधिनियम में बदलाव करना होगा। यह बदलाव संविधान की धारा 3 और 4 के तहत होंगे। राज्य का दर्जा देने के लिए लोकसभा और राज्यसभा में नए कानूनी बदलावों का अनुमोदन जरूरी होगा, यानी संसद से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलना जरूरी है। मंजूरी के बाद इसे राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। उनकी मंजूरी के बाद जिस दिन राष्ट्रपति इस कानूनी बदलाव की अधिसूचना जारी करेंगे, उसी तारीख से जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिल जाएगा।पुलिस और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी राज्य सरकार के पास आ जाएगी। सरकार का पुलिस पर सीधा नियंत्रण होगा।सरकार चलाने में तब राज्यपाल का दखल नहीं होगा।राज्य की विधानसभा को पब्लिक ऑर्डर यानी सार्वजनिक व्यवस्था और समवर्ती सूची के मामलों में कानून बनाने के अधिकार मिलेंगे।एंटी करप्शन ब्यूरो और अखिल भारतीय सेवाओं पर राज्य सरकार का पूरा नियंत्रण हो जाएगा। यानी राज्य में अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग राज्य सरकार के हिसाब से होंगे, उस पर उपराज्यपाल का नियंत्रण नहीं रहेगा। अनुच्छेद 286, 287, 288 और 304 में बदलाव से व्यापार, टैक्स और वाणिज्य के मामलों में राज्य सरकार को सभी अधिकार हासिल हो जाएंगे। केंद्र शासित प्रदेश में विधायकों की संख्या के 10% मंत्री बनाए जा सकते हैं, राज्य का दर्जा बहाल होने से मंत्रियों की संख्या का यह बंधन भी खत्म हो जाएगा और विधायकों की संख्या के 15% तक विधायक मंत्री बनाए जा सकेंगे। इसके अलावा जेल के कैदियों की रिहाई और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बाकी चुनावी वादे पूरे करने वाली योजनाओं को पूरा करने में राज्य सरकार को केंद्र से ज्यादा अधिकार हासिल होंगे।अनुच्छेद 370 हटने के बाद अक्टूबर 2024 में पहली बार विधानसभा चुनाव हुए थे। तीन फेज में हुए चुनाव का रिजल्ट 8 अक्टूबर को आया था। इसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। पार्टी को 42 सीटें मिली थीं। NC की सहयोगी कांग्रेस को 6 और CPI ने एक सीट जीती थी। भाजपा 29 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। वहीं, 2014 के विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनी PDP को सिर्फ 3 सीट मिलीं। पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती भी बिजबेहरा सीट से हार गईं। पिछले चुनाव में पार्टी ने 28 सीटें जीती थीं।अब्दुल्ला बोले- मोदी ही जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य बनाएंगे: कहा- जो अंग्रेज नहीं कर पाए PM ने कर दिखाया जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा- मुझे विश्वास है कि जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों फिर से जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलेगा। कश्मीर को बाकी मुल्क से साथ जोड़ने का ख्वाब अंग्रेजों ने भी देखा था, लेकिन वो पूरा नहीं कर पाए। आज जो काम अंग्रेज पूरा नहीं कर पाए, आपके हाथों पूरा हुआ। कश्मीर देश के बाकी हिस्सों से जुड़ गया।'इमामी' पर 30 हजार का जुर्माना, उपभोक्ता आयोग ने कहा- सुधार कराकर विज्ञापन जारी करें150 परिवारों ने गोद लेने की इच्छा जताई; प्रशासन ने बैंक अकाउंट खुलवायामथुरा में राधारमण की रास स्थली पर पायलों की छन-छन से भगवान को रिझायासोनीपत में स्कूटी फिसली, ममता सिंह ने खुद उठाया-पानी पिलाया, हॉस्पिटल भिजवायावाराणसी में एक्टिव हो रहे बाढ़ राहत शिविरझज्जर में फील्ड विजिट करने के अधिकारियों को निर्देशतेज बारिश.

..हवा से बोरिंग कैनाल रोड में गिरा पेड़बिहार में सड़कों पर सैलाब, अस्पतालों में पानी, VIDEOबारिश के मौसम में मनरेगा श्रमिकों को बड़ी राहतसमस्तीपुर में रोड पर 2 फीट तक पानी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

PM Modi Parliament Monsoon Session Bill Congress Prime Minister Modi

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलने में देरी तो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे, फारूख अब्दुल्ला की केंद्र को धमकीजम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलने में देरी तो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे, फारूख अब्दुल्ला की केंद्र को धमकीनैशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि यदि जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने में ज्यादा देरी हुई, तो उनकी पार्टी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। फारूक अब्दुल्ला ने अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद कहा। उन्होंने मनोज सिन्हा संग खींचतान का भी जिक्र...
Read more »

मानसून में चैन की नींद नहीं सो पाएंगे नक्सली... अमित शाह ने साय सरकार के सामने दोहराया मार्च 2026 वाला प्लानमानसून में चैन की नींद नहीं सो पाएंगे नक्सली... अमित शाह ने साय सरकार के सामने दोहराया मार्च 2026 वाला प्लानकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को मार्च 2026 तक खत्म करने का लक्ष्य दोहराया। उन्होंने कहा कि इस मानसून नक्सलियों को चैन की नींद नहीं सोने देना है।
Read more »

कांग्रेस बोली- चुनाव आयोग वोटर्स लिस्ट की डिजिटल कॉपी दें: महाराष्ट्र चुनाव में फिक्सिंग के आरोप पर EC ने र...कांग्रेस बोली- चुनाव आयोग वोटर्स लिस्ट की डिजिटल कॉपी दें: महाराष्ट्र चुनाव में फिक्सिंग के आरोप पर EC ने र...Congress Vs Election Commission, Follow Maharashtra Voters List, Assembly Elections 2024 Latest News and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को चुनाव आयोग को लेटर लिखा। यह लेटर चुनाव आयोग का राहुल को भेजे लेटर का जवाब है। दरअसल 12 जून को इलेक्शन कमीशन (EC) ने राहुल...
Read more »

'जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल हो', पांच पूर्व अफसरों ने CJI गवई को लिखा ओपन लेटर'जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल हो', पांच पूर्व अफसरों ने CJI गवई को लिखा ओपन लेटरपूर्व केंद्रीय गृह सचिव, सेवानिवृत्त रक्षा अधिकारी और सरकार द्वारा नियुक्त एक वार्ताकार सहित पांच याचिकाकर्ताओं ने भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई को एक खुला पत्र लिखा है. इसमें सुप्रीम कोर्ट से जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने में लगातार हो रही देरी का स्वतः संज्ञान लेने का आग्रह किया गया है.
Read more »

'किसान, कानून व्यवस्था और खनन', सरकार को इन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष, नेता प्रतिपक्ष ने कहा- सदन में लाठी लेकर जाएंगे'किसान, कानून व्यवस्था और खनन', सरकार को इन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष, नेता प्रतिपक्ष ने कहा- सदन में लाठी लेकर जाएंगेMonsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में सरकार को घेरने की रणनीति बनी।
Read more »

जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए मानसून सत्र में विधेयक लाने की मांग, कांग्रेस ने पीएम को लिखा पत्रजम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए मानसून सत्र में विधेयक लाने की मांग, कांग्रेस ने पीएम को लिखा पत्रकांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा, 'इसके अतिरिक्त, हम अनुरोध करते हैं कि सरकार केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची के तहत शामिल करने के लिए कानून लाए।'
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:48:31