India के साथ Indonesia जैसी डील करेगा US?

United States News News

India के साथ Indonesia जैसी डील करेगा US?
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 216 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 90%
  • Publisher: 63%

Donald Trump की 'Zero Tariff Deal' में भी Indonesia को देना पड़ेगा 19% टैक्स, भारत से भी ऐसी डील के संकेत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंडोनेशिया के साथ हुई ट्रेड डील का जिक्र करते हुए कहा कि वह भारतीय बाजारों तक जल्द ही अपनी पहुंच बना लेंगे. उन्होंने कहा कि इन देशों में अभी तक हमारी पहुंच नहीं थी. लेकिन टैरिफ की वजह से अब हमें वहां एक्सेस मिलने जा रहा है.

इस दौरान ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि जिस तरह की डील इंडोनेशिया के साथ हुई है, कुछ उसी तरह का सौदा भारत के साथ होने जा रहा है. Advertisementक्या है जीरो टैरिफ डील?राष्ट्रपति ट्रंप की 'जीरो टैरिफ डील' का जिक्र किया, जिसके तहत अमेरिका को इंडोनेशिया के बाजार में जीरो टैरिफ के साथ पहुंच मिली है, जबकि अमेरिका में अपना सामान एक्सपोर्ट करने के लिए इंडोनेशिया को 19% टैरिफ देना होगा. इंडोनेशिया के साथ ट्रंप की यह डील अमेरिका की व्यापार नीति का हिस्सा है, जिसका मकसद अमेरिकी व्यापार घाटे को कम करना और अमेरिकी प्रोडक्ट्स की ग्लोबल रीच को बढ़ाना है. ये भी पढ़ें: 'इंडियन मार्केट तक पहुंचने जा रहे हैं...', भारत के साथ ट्रेड डील पर फिर बोले ट्रंपअमेरिका के साथ लगातार ट्रेड डील को लेकर भारत की चर्चा चल रही है. ऐसे में ट्रंप की जीरो टैरिफ डील का भारत पर क्या असर पड़ सकता है, इसे समझने के लिए इंडोनेशिया के साथ हुई डील के बारे में जानना जरूरी है. इंडोनेशिया के साथ 'जीरो टैरिफ डील' के तहत अमेरिका अब इंडोनेशिया से आयातित सामानों पर 19 फीसदी टैरिफ लगाएगा, जो कि पहले 10 फीसदी था. जबकि इंडोनेशिया, अमेरिकी सामानों पर कोई टैरिफ नहीं लगाएगा, जिससे अमेरिकी कंपनियों को इंडोनेशिया के बाजार में पूरी तरह से पहुंच मिल सकेगी. Advertisement US के आगे झुका इंडोनेशियाइंडोनेशिया ने अमेरिका से 15 अरब डॉलर के एनर्जी प्रोडक्ट्स, 50 बोइंग जेट और 4.5 अरब डॉलर के कृषि उत्पाद खरीदने का वादा किया है. ट्रंप ने अप्रैल में इंडोनेशिया को 32 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी दी थी, लेकिन बातचीत के बाद इसे 19 फीसदी पर फिक्स किया गया. इस डील को ट्रंप ने अपने 'टैरिफ वॉर' का हिस्सा बताया, जिसमें वह बाकी देशों पर दबाव बनाकर अमेरिका के लिए अनुकूल व्यापार समझौते हासिल कर रहे हैं.ट्रंप ने जीरो टैरिफ डील पर कहा कि इंडोनेशिया हमें 19 फीसदी टैरिफ देगा और बदले में हम कुछ नहीं देंगे. हमें उनके बाजार में पूरी पहुंच मिल रही है. इस डील से इंडोनेशिया के टेक्सटाइल और बाकी के एक्सपोर्ट पर 19 फीसदी टैरिफ से अमेरिकी बाजार में उसकी प्रतिस्पर्धात्मकता पर असर पड़ेगा. इसके अलावा इंडोनेशिया ने अमेरिका से बड़ी डील को मंजूरी दी है, इसमें एनर्जी सेक्टर से लेकर खनिज और डिफेंस सेक्टर में खरीद शामिल है. इस डील के जरिए इंडोनेशिया का ट्रंप के दबाव में झुकना साफ नजर आता है.भारत के साथ जल्द होगा समझौताऐसे में आशंका जताई जा रही है कि ट्रंप भारत के साथ भी ऐसी ही टफ डील कर सकते हैं. ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि भारत के साथ भी एक समान व्यापार समझौता जल्द हो सकता है. भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ताएं चल रही हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि वह भारतीय बाजार में पूरी पहुंच हासिल करने के करीब हैं. Advertisement ये भी पढ़ें: 1 अगस्त की डेडलाइन... क्या इससे पहले बनेगी बात? ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेटडोनाल्ड ट्रंप का दावा किया कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता बेहद करीब है और यह इंडोनेशिया की तर्ज पर हो सकता है, जहां अमेरिकी सामानों पर कम या जीरो टैरिफ होगा. अमेरिका, भारत पर 15-20 फीसदी टैरिफ लगा सकता है, जो कि अप्रैल में प्रस्तावित 26 फीसदी टैरिफ से कम है.डेयरी सेक्टर पर नहीं बनी बात भारत ने पहले ही कुछ अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ कम कर दिया है, जो इस डील को आसान बना सकता है. भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो सकता है, जिन्हें ट्रंप प्रशासन से राहत मिलेगी. खासकर कृषि और डेयरी सेक्टर में यह काफी अहम होने वाला है. भारत ने अपना रुख साफ करते हुए कहा है कि वह डेयरी और चावल जैसे सेक्टर को डील से बाहर रखेगा.भारतीय वार्ताकार राजेश अग्रवाल अमेरिका से बेहतर शर्तों के साथ ट्रेड डील चाहते हैं और जल्द ही वॉशिंगटन में इस बारे में बातचीत हो सकती है. भारत अमेरिकी कृषि उत्पादों पर टैरिफ कम करने को तैयार है, लेकिन डेयरी और ऑटोमोबाइल जैसे सेक्टर में सख्त रुख बनाए रखेगा. भारतीय स्टेट बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, इंडोनेशिया जैसे देशों पर भारी टैरिफ से भारत को कपड़ा और केमिकल जैसे सेक्टर में अमेरिकी बाजार में फायदा हो सकता है. Advertisement डील का क्या होगा असरभारत पर अगर टैरिफ 20 फीसदी से कम रहता है, तो भारत अन्य देशों जैसे म्यांमार 40% और बांग्लादेश-35%, की तुलना में बेहतर स्थिति में होगा. हालांकि, जीरो टैरिफ डील से भारतीय कंपनियों की अमेरिकी उत्पादों से प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है. ट्रंप की अप्रत्याशित नीतियां से निपटना भारत के लिए एक चुनौती साबित होने वाला है. साथ ही ट्रंप ने इसके लिए एक अगस्त की टैरिफ डेडलाइन तय कर रखी है.ये भी पढ़ें: भारत अड़ा... डेयरी को लेकर नो-डील! क्योंकि 8 करोड़ किसानों को हो जाएगा 1 लाख करोड़ का नुकसानअमेरिका के साथ अगर भारत जीरो टैरिफ स्वीकार करता है, तो घरेलू उद्योगों पर असर पड़ सकता है. लेकिन इसके विपरीत कम टैरिफ के साथ अमेरिकी बाजार में भारत को अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का मौका मिलेगा. भारत कूटनीतिक और बातचीत के जरिए अपने लिए बेहतर समझौता करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मिनटों में रेस्टोरेंट जैसी ब्लूबेरी स्मूदी घर पर कर लें तैयार, स्वाद के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी रहेगी लाजबाव!मिनटों में रेस्टोरेंट जैसी ब्लूबेरी स्मूदी घर पर कर लें तैयार, स्वाद के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी रहेगी लाजबाव!मिनटों में रेस्टोरेंट जैसी ब्लूबेरी स्मूदी घर पर कर लें तैयार, स्वाद के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी रहेगी लाजबाव!
Read more »

अमेरिका इजरायल के समर्थन में उतरा तो ईरान को भी मिलेगा साथ, चीन ने ट्रंप को दे दी युद्ध की धमकी!अमेरिका इजरायल के समर्थन में उतरा तो ईरान को भी मिलेगा साथ, चीन ने ट्रंप को दे दी युद्ध की धमकी!ईरान के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका और पश्चिम से इजरायल को समर्थन मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर ईरान को चीन और रूस जैसी शक्तियों का साथ मिलता दिख रहा है।
Read more »

Apple की नई तैयारी, Perplexity AI के साथ हो सकती है कंपनी की सबसे बड़ी डीलApple की नई तैयारी, Perplexity AI के साथ हो सकती है कंपनी की सबसे बड़ी डीलApple अब AI सेक्टर में एक बड़ी डील करने जा रहा है. रिपोर्ट्स में दावा किया है कि अब कंपनी Perplexity AI को एक्वायर कर सकती है. यह Apple की अब तक की सबसे बड़ी डील साबित हो सकती है. इससे पहले कंपनी ने साल 2014 में Beat को एक्वायर किया था. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Read more »

India US Trade Deal: 'हम इंडिया के साथ बड़ी डील कर रहे हैं', ट्रंप की दो टूक- हर देश से नहीं होगा ट्रेड समझ...India US Trade Deal: 'हम इंडिया के साथ बड़ी डील कर रहे हैं', ट्रंप की दो टूक- हर देश से नहीं होगा ट्रेड समझ...India US Trade Deal Latest News: ट्रंप ने कहा कि वह भारत के साथ एक 'बहुत बड़ा' व्यापार समझौता करने जा रहे हैं. उन्होंने यह भी साफ किया कि अमेरिका हर देश के साथ डील नहीं करेगा.
Read more »

Indo-US Relations: ‘भारत-अमेरिका के बीच बड़ी ट्रेड डील होने वाली है’, अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयानIndo-US Relations: ‘भारत-अमेरिका के बीच बड़ी ट्रेड डील होने वाली है’, अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयानविदेश ‘भारत-अमेरिका के बीच बड़ी ट्रेड डील होने वाली है’, अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयान Donald Trump says We going to make big deal with India Indo-US Relations
Read more »

ट्रम्प बोले- भारत से ट्रेड डील जल्द होने की उम्मीद: टैरिफ भी कम रहेंगे, भारत की मांग- टैरिफ 10% या इससे कम ...ट्रम्प बोले- भारत से ट्रेड डील जल्द होने की उम्मीद: टैरिफ भी कम रहेंगे, भारत की मांग- टैरिफ 10% या इससे कम ...US India Trade Deal; अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उम्मीद जताई है कि भारत-अमेरिका के बीच जल्द ट्रेड डील होगी, टैरिफ भी कम रहेंगे।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:05:24