India US Trade Deal: 'हम इंडिया के साथ बड़ी डील कर रहे हैं', ट्रंप की दो टूक- हर देश से नहीं होगा ट्रेड समझ...

India Us Trade Deal News

India US Trade Deal: 'हम इंडिया के साथ बड़ी डील कर रहे हैं', ट्रंप की दो टूक- हर देश से नहीं होगा ट्रेड समझ...
India Us Trade NewsIndia Us Trade Deal Latest NewsIndia Us Business Deal
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 124 sec. here
  • 19 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 105%
  • Publisher: 51%

India US Trade Deal Latest News: ट्रंप ने कहा कि वह भारत के साथ एक 'बहुत बड़ा' व्यापार समझौता करने जा रहे हैं. उन्होंने यह भी साफ किया कि अमेरिका हर देश के साथ डील नहीं करेगा.

नई दिल्ली/वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के साथ ‘बहुत बड़ी’ ट्रेड डील करने जा रहे हैं. वाइट हाउस के एक इवेंट में ट्रंप ने यह बयान दिया. उन्होंने चीन के साथ ट्रेड डील की घोषणा करते हुए कहा, ‘हम इंडिया के साथ बहुत बड़ी ट्रेड डील कर रहे हैं.

’ ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका सब देशों से समझौता नहीं करेगा, लेकिन भारत एक खास देश है. ट्रंप ने कहा कि ‘हम इंडिया को खोलने जा रहे हैं’. उनके मुताबिक, कुछ ऐसे काम हो रहे हैं जो पहले कभी मुमकिन नहीं थे. ट्रंप हमेशा से ‘अमेरिका फर्स्ट’ पॉलिसी पर चलते हैं, लेकिन उन्होंने कई बार भारत के साथ अच्छे रिश्तों की बात की है. उनका ये नया बयान बताता है कि वो भारत को खास अहमियत देते हैं. #WATCH | “…We just signed with China. We’re not going to make deals with everybody… But we’re having some great deals. We have one coming up, maybe with India, a very big one. We’re going to open up India. In the China deal, we’re starting to open up China.… pic.twitter.com/fJwmz1wK44 — ANI June 26, 2025 India US Trade Talks : भारत की टीम पहुंची वॉशिंगटन भारत की ओर से ट्रेड डील की बातचीत को लेकर राजेश अग्रवाल की अगुवाई में टीम अमेरिका पहुंच गई है. राजेश अग्रवाल वाणिज्य मंत्रालय में स्पेशल सेक्रेटरी हैं. वह अमेरिका की टीम से दो दिन की बातचीत कर रहे हैं. यह मीटिंग इसलिए अहम है क्योंकि भारत और अमेरिका इस वक्त एक इंटरिम ट्रेड डील पर काम कर रहे हैं. कोशिश ये है कि 9 जुलाई से पहले समझौता हो जाए. क्यों? क्योंकि अमेरिका ने 2 अप्रैल को भारत से आने वाले कुछ सामानों पर 26% एक्स्ट्रा टैक्स लगाने का ऐलान किया था. हालांकि, इसे 90 दिन के लिए टाल दिया गया है. अब 9 जुलाई के बाद यह टैक्स दोबारा लागू हो सकता है, अगर डील नहीं हुई तो. भारत चाहता है कि उसे इस एक्स्ट्रा टैक्स से पूरी छूट मिले. दूसरी ओर, अमेरिका चाहता है कि भारत उसे कुछ खास प्रोडक्ट्स पर टैक्स छूट दे. किन चीजों पर है विवाद? अमेरिका की मांग है कि भारत गाड़ियों, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, डेयरी प्रोडक्ट्स, वाइन, एप्पल और जेनेटिकली मोडिफाइड फसलों पर फी कम करे. लेकिन भारत के लिए डेयरी सेक्टर हमेशा से सेंसिटिव रहा है. भारत ने आज तक किसी भी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट में डेयरी सेक्टर को नहीं खोला है. दूसरी तरफ, भारत भी चाहता है कि टेक्सटाइल, गहने, चमड़ा, केमिकल्स, झींगा, अंगूर और केले जैसे प्रोडक्ट्स पर अमेरिका फी कम करे. ये सारे लेबर-इंटेंसिव सेक्टर हैं, जिनसे भारत में रोजगार जुड़ा है. क्या होगा अगर डील नहीं हुई? अगर 9 जुलाई तक डील फाइनल नहीं होती, तो अमेरिका फिर से 26% एक्स्ट्रा टैक्स लगा सकता है. इससे भारत के एक्सपोर्ट को नुकसान होगा. हालांकि, बातचीत अभी चल रही है. भारत और अमेरिका दोनों इस डील को सितंबर-अक्टूबर तक पूरी तरह फाइनल करना चाहते हैं. भारत अमेरिका ट्रेड डील से क्या बदलेगा? अगर ये डील हो जाती है, तो भारत-अमेरिका के बीच व्यापार 2030 तक 500 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. अभी यह लगभग 191 अरब डॉलर है. भारत के एक्सपोर्टर्स के लिए ये बड़ा मौका होगा. और अमेरिकी कंपनियों को भी भारत में ज्यादा अवसर मिलेंगे.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

India Us Trade News India Us Trade Deal Latest News India Us Business Deal Us India Trade Deal 2025 भारत अमेरिका भारत अमेरिका व्यापार समझौता भारत अमेरिका टैरिफ डोनाल्ड ट्रम्प ट्रंप टैरिफ भारत ट्रंप का बयान Trump On India Trump China Deal News Us China Trade Deal अमेरिका चीन व्यापार युद्ध अमेरिका चीन ट्रेड डील

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

India-US Trade Deal: भारत से रोजाना बात कर रहे हैं ट्रंप के खास सलाहकार, ट्रेड डील पर आया बड़ा अपडेटIndia-US Trade Deal: भारत से रोजाना बात कर रहे हैं ट्रंप के खास सलाहकार, ट्रेड डील पर आया बड़ा अपडेटIndia-US Trade Deal: अमेरिकी ट्रेड रिप्रजेंटेटिव जेमिसन ग्रीर ने कहा है कि अमेरिका ट्रेड डील पर चर्चा के लिए भारत के साथ लगातार संपर्क में है. उन्होंने यह भी बताया कि वह भारत के टॉप ट्रेड अधिकारी से रोजाना बात कर रहे हैं.
Read more »

घूमने आओ, कैंपस देखो और फिर लो MBBS में एडमिशन...किस देश में मिल रही भारतीयों को ये सुविधा?घूमने आओ, कैंपस देखो और फिर लो MBBS में एडमिशन...किस देश में मिल रही भारतीयों को ये सुविधा?Philippines Visa Free Entry For Indians: एशियाई देश फिलीपींस में नौ हजार से ज्यादा भारतीय पढ़ाई कर रहे हैं। इसमें एक बड़ी संख्या उन छात्रों की है, जो MBBS कर रहे हैं।
Read more »

Aaj Ki Taza Khabar Live: अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट रद्दAaj Ki Taza Khabar Live: अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट रद्दBreaking News in Hindi Live​: ब्रेकिंग न्यूज से लेकर देश दुनिया की हर खबर; बिजनेस, एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहें Zee News Hindi के साथ.
Read more »

24 साल बाद कैसी दिखती है कसौटी जिंदगी की कास्ट! एक की हो चुकी है मौत, तो किसी को सेट पर ही हुआ था प्यार24 साल बाद कैसी दिखती है कसौटी जिंदगी की कास्ट! एक की हो चुकी है मौत, तो किसी को सेट पर ही हुआ था प्यारआज हम बात कर रहे हैं एकता कपूर के एक और शो कसौटी जिंदगी की की। शो की कास्ट आज 24 साल बाद बहुत बदल चुकी है। आइए दिखाते हैं झलक।
Read more »

भारत ने कभी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को स्वीकार नहीं किया : ट्रंप के साथ बातचीत में पीएम मोदी की दो टूकभारत ने कभी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को स्वीकार नहीं किया : ट्रंप के साथ बातचीत में पीएम मोदी की दो टूकभारत ने कभी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को स्वीकार नहीं किया : ट्रंप के साथ बातचीत में पीएम मोदी की दो टूक
Read more »

Live: बिहार को पंजे-लालटेन के शिकंजे ने पलायन का प्रतीक बना दिया.. सिवान में कांग्रेस-आरजेडी पर बरसे पीएम मोदीLive: बिहार को पंजे-लालटेन के शिकंजे ने पलायन का प्रतीक बना दिया.. सिवान में कांग्रेस-आरजेडी पर बरसे पीएम मोदीBreaking News in Hindi Live​: ब्रेकिंग न्यूज से लेकर देश दुनिया की हर खबर; बिजनेस, एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहें Zee News Hindi के साथ.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:48:47