रायगढ़ में मराठा समाज ने मनाया जश्न, गूंजे 'एक मराठा, लाख मराठा' के नारे

United States News News

रायगढ़ में मराठा समाज ने मनाया जश्न, गूंजे 'एक मराठा, लाख मराठा' के नारे
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

रायगढ़ में मराठा समाज ने मनाया जश्न, गूंजे 'एक मराठा, लाख मराठा' के नारे

रायगढ़, 3 सितंबर । महाराष्ट्र सरकार द्वारा मराठा समुदाय को आरक्षण देने की ऐतिहासिक घोषणा के बाद राज्यभर में हर्षोल्लास का माहौल है। इसी क्रम में रायगढ़ जिले के रोहा शहर में मराठा समाज के लोगों ने जोरदार जश्न मनाया। Advertismentइस दौरान गूंजते ढोल और एकता का संदेश देती आवाजें और पूरा परिसर एक मराठा, लाख मराठा के नारों से गूंज उठा। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी के चेहरे पर उत्साह और गर्व साफ झलक रहा था। रोहा शहर में मराठा समाज के नागरिकों ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। लोग एक-दूसरे को मिठाइयां खिला रहे थे। इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए कई स्थानों पर रंगोलियां बनाई गईं और युवाओं ने ढोल-ताशों की धुन पर नृत्य किए। मराठा समाज के लोगों ने इस मौके पर मराठा आरक्षण आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मनोज जरांगे पाटिल को भी आभार व्यक्त किया, जिनकी लंबी लड़ाई और आंदोलन के परिणामस्वरूप सरकार को यह निर्णय लेना पड़ा। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा आरक्षण पर अंतिम निर्णय की घोषणा के बाद से ही, पूरे महाराष्ट्र में मराठा समाज में जश्न का माहौल है। रायगढ़ में भी लोगों ने इसे गर्व और न्याय की जीत बताया। बता दें कि मंगलवार को मराठा समुदाय को लेकर लंबे समय से चल रही आरक्षण और प्रमाणपत्र प्रक्रिया पर महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया। सरकार ने एक नया शासन निर्णय जारी किया, जिसके तहत मराठा समुदाय के पात्र व्यक्तियों को कुणबी, मराठा-कुणबी, या कुणबी-मराठा के रूप में जाति प्रमाणपत्र जारी करने की स्पष्ट प्रक्रिया निर्धारित की गई है। यह निर्णय मराठा समाज को न केवल प्रशासनिक राहत देगा, बल्कि प्रमाणपत्र जारी करने में पारदर्शिता और तेजी भी लाएगा। इस फैसले के पीछे मराठवाड़ा क्षेत्र की ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत को अहम आधार माना गया है। सातवाहन, चालुक्य, और यादव जैसों का गढ़ रहे इस क्षेत्र ने हमेशा से सामाजिक विविधता को अपनाया है। --आईएएनएस वीकेयू/डीएससी डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

गणपति उत्सव और मराठा आंदोलन के मद्देनजर मुंबई में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्दगणपति उत्सव और मराठा आंदोलन के मद्देनजर मुंबई में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्दगणपति उत्सव और मराठा आंदोलन के मद्देनजर मुंबई में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द
Read more »

मुंबई : मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान एक कार्यकर्ता की दिल का दौरा पड़ने से मौतमुंबई : मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान एक कार्यकर्ता की दिल का दौरा पड़ने से मौतमुंबई : मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान एक कार्यकर्ता की दिल का दौरा पड़ने से मौत
Read more »

महाराष्ट्र: मराठा आंदोलन पर बॉम्बे हाईकोर्ट में स्पेशल सुनवाई, वकील ने राजनीतिक हस्तक्षेप पर जताई चिंतामहाराष्ट्र: मराठा आंदोलन पर बॉम्बे हाईकोर्ट में स्पेशल सुनवाई, वकील ने राजनीतिक हस्तक्षेप पर जताई चिंतामहाराष्ट्र: मराठा आंदोलन पर बॉम्बे हाईकोर्ट में स्पेशल सुनवाई, वकील ने राजनीतिक हस्तक्षेप पर जताई चिंता
Read more »

मराठा आरक्षण आंदोलन: सीएम फडणवीस ने कहा, हाईकोर्ट के आदेश का पालन करेंगेमराठा आरक्षण आंदोलन: सीएम फडणवीस ने कहा, हाईकोर्ट के आदेश का पालन करेंगेमराठा आरक्षण आंदोलन: सीएम फडणवीस ने कहा, हाईकोर्ट के आदेश का पालन करेंगे
Read more »

मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग का अबु आजमी ने किया समर्थनमराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग का अबु आजमी ने किया समर्थनमराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग का अबु आजमी ने किया समर्थन
Read more »

मराठा आरक्षण मामला : जरांगे के वकील ने कहा, '90 प्रतिशत प्रदर्शनकारी गए, जल्द निकलेगा समाधान'मराठा आरक्षण मामला : जरांगे के वकील ने कहा, '90 प्रतिशत प्रदर्शनकारी गए, जल्द निकलेगा समाधान'मराठा आरक्षण मामला : जरांगे के वकील ने कहा, '90 प्रतिशत प्रदर्शनकारी गए, जल्द निकलेगा समाधान'
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:51:26