कंपाउंडिंग का कमाल: 13,000 रुपये की SIP से बनेगा 5 करोड़ का रिटायरमेंट फंड! जानिए कैसे

Monthly SIP News

कंपाउंडिंग का कमाल: 13,000 रुपये की SIP से बनेगा 5 करोड़ का रिटायरमेंट फंड! जानिए कैसे
Rs 5 Crore CorpusPlanning For RetirementSystematic Investment Plans
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 94 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 65%
  • Publisher: 51%

रिटायरमेंट के लिए मजबूत फंड बनाने का सबसे आसान तरीका है हर महीने की छोटी-सी SIP. 13,000 रुपये की मासिक SIP को लंबे समय तक जारी रखकर करीब 5 करोड़ रुपये का कॉर्पस तैयार किया जा सकता है.

नई दिल्ली. रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सुरक्षा पाना हर किसी का सपना होता है. अगर समय रहते सही निवेश किया जाए, तो यह सपना आसानी से पूरा हो सकता है. म्यूचुअल फंड्स में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान इसी दिशा में सबसे लोकप्रिय विकल्प बन चुका है.

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि कोई व्यक्ति हर महीने 13,000 रुपये की SIP लंबे समय तक करता है, तो वह लगभग 5 करोड़ रुपये का रिटायरमेंट फंड बना सकता है. SIP क्यों है खास? SIP में निवेश करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें शुरुआत बहुत कम रकम से भी की जा सकती है. मात्र 500 रुपये से शुरू होकर यह निवेश जितना चाहें उतना बढ़ाया जा सकता है. यह बाजार से जुड़ा निवेश है, इसलिए इसके रिटर्न फंड के प्रदर्शन पर निर्भर करते हैं. लेकिन लंबे समय में SIP अक्सर महंगाई को मात देकर बेहतर रिटर्न देती है. कंपाउंडिंग का जादू अमीर बनने का असली राज है कंपाउंडिंग इफेक्ट. इसमें निवेश से मिलने वाला लाभ दोबारा निवेश किया जाता है, जिससे वह भी आगे रिटर्न देना शुरू कर देता है. यही वजह है कि छोटी रकम भी समय के साथ बहुत बड़ी हो जाती है. कंपाउंडिंग का असर तभी ज्यादा दिखता है जब निवेश लंबी अवधि तक लगातार किया जाए. 13,000 की SIP से कैसे बनेगा 5 करोड़? अगर हर महीने 13,000 रुपये की SIP 12% औसत वार्षिक रिटर्न वाले फंड में की जाए, तो 32 साल बाद यह रकम लगभग 5.05 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है. इस दौरान कुल निवेश केवल 49.92 लाख रुपये होगा, जबकि बाकी 4.56 करोड़ रुपये से ज्यादा कंपाउंडिंग और रिटर्न से आएंगे. जल्दी शुरू करने का फायदा जितनी जल्दी निवेश शुरू करेंगे, उतना ज्यादा फायदा मिलेगा. लंबे समय तक निवेश करने से कंपाउंडिंग का असर और बढ़ता है. यही वजह है कि वित्तीय विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि रिटायरमेंट प्लानिंग 20s या 30s की उम्र से ही शुरू कर देनी चाहिए. अमेरिका से ट्रेड डील कब तक होगी, पीयूष गोयल ने दिए कुछ संकेत कितनी SIP करनी चाहिए? अगर कोई निवेशक 32 साल तक SIP नहीं करना चाहता, तो वह अधिक रकम लगाकर कम समय में भी लक्ष्य हासिल कर सकता है. इसके अलावा NPS, FD या अन्य निवेश विकल्पों के साथ SIP को मिलाकर भी बेहतर परिणाम पाए जा सकते हैं. 13,000 रुपये की मासिक SIP करके 5 करोड़ रुपये का रिटायरमेंट फंड बनाना बिल्कुल संभव है. इसके लिए जरूरत है धैर्य, अनुशासन और लगातार निवेश की. सही समय पर शुरू किया गया यह कदम भविष्य की आर्थिक चिंताओं से छुटकारा दिला सकता है और रिटायरमेंट को आरामदायक बना सकता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Rs 5 Crore Corpus Planning For Retirement Systematic Investment Plans मासिक एसआईपी 5 करोड़ रुपये का कोष सेवानिवृत्ति के लिए योजना व्यवस्थित निवेश योजनाएं

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

माहावतार नरसिम्हा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, सैयारा की कमाई को छोड़ दिया पीछेमाहावतार नरसिम्हा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, सैयारा की कमाई को छोड़ दिया पीछे15 करोड़ रुपये में बनी फिल्म महावतार नरसिम्हा ने 10 दिनों में 91.35 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया है, इसे IMDb पर 9.6 की रेटिंग मिली है।
Read more »

भारत को सबक सिखाने चला था पाकिस्‍तान, कर बैठा 127 करोड़ रुपये का नुकसान, जानिए कैसेभारत को सबक सिखाने चला था पाकिस्‍तान, कर बैठा 127 करोड़ रुपये का नुकसान, जानिए कैसेभारत-पाकिस्तान एयरस्पेस बंद होने से पाकिस्तान को 4.1 अरब रुपये का नुकसान हुआ है. 2019 में भी पाकिस्तान को 451 करोड़ का नुकसान हुआ था. भारतीय एयरलाइनों को भी इससे भारी खर्च उठाना पड़ रहा है.
Read more »

लालकिले से प्रधानमंत्री का दावा, समय से पहले तीन करोड़ 'लखपति दीदी' का लक्ष्य होगा प्राप्तलालकिले से प्रधानमंत्री का दावा, समय से पहले तीन करोड़ 'लखपति दीदी' का लक्ष्य होगा प्राप्तलालकिले से प्रधानमंत्री का दावा, समय से पहले तीन करोड़ 'लखपति दीदी' का लक्ष्य होगा प्राप्त
Read more »

भागलपुर की इन आठ सड़कों का होगा निर्माण, 15.58 करोड़ रुपये होंगे खर्च; सुगम होगी यात्राभागलपुर की इन आठ सड़कों का होगा निर्माण, 15.58 करोड़ रुपये होंगे खर्च; सुगम होगी यात्राभागलपुर जिले में 15 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से आठ ग्रामीण सड़कों का निर्माण होगा। यह निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग की निगरानी में किया जाएगा। सड़कों की कुल लंबाई 12.
Read more »

केंद्र सरकार पंजाब का 60,000 करोड़ रुपए का रुका हुआ फंड जारी करे : भगवंत मानकेंद्र सरकार पंजाब का 60,000 करोड़ रुपए का रुका हुआ फंड जारी करे : भगवंत मानकेंद्र सरकार पंजाब का 60,000 करोड़ रुपए का रुका हुआ फंड जारी करे : भगवंत मान
Read more »

कौन है 23 साल का यह इंजीनियर जिसने छोड़ी 3.36 करोड़ रुपये की नौकरी? लोगों को दिए बड़े पैकेज की जॉब के टिप्सकौन है 23 साल का यह इंजीनियर जिसने छोड़ी 3.36 करोड़ रुपये की नौकरी? लोगों को दिए बड़े पैकेज की जॉब के टिप्सManoj Tumu from Amazon to Meta: 23 साल का एक इंजीनियर इस समय काफी चर्चा में है। इस शख्स की चर्चा का कारण 3.36 करोड़ रुपये की नौकरी छोड़ना है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:38:44