मराठा आरक्षण आंदोलन: सीएम फडणवीस ने कहा, हाईकोर्ट के आदेश का पालन करेंगे
पुणे, 1 सितंबर । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि सरकार बॉम्बे हाईकोर्ट के उस आदेश का पालन करेगी जिसमें अधिकारियों को प्रदर्शनकारियों द्वारा कब्जा की गई सड़कें खाली कराने को कहा गया है। Advertismentउन्होंने कहा कि मराठा समर्थक कार्यकर्ता मनोज जरांगे-पाटिल का आंदोलन केवल आजाद मैदान में ही होना चाहिए, कहीं और नहीं। उन्होंने अधिकारियों को मुंबई आने वाले अन्य प्रदर्शनकारियों को रोकने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, मैं यात्रा कर रहा था। मैंने नहीं देखा कि अदालत ने क्या कहा है। लेकिन जहां तक मैं समझता हूं, मनोज जरांगे-पाटिल को अनशन की अनुमति कुछ शर्तों के अधीन दी गई थी। इन शर्तों का उल्लंघन किया गया है। अदालत ने विशेष रूप से सड़कों पर हो रही घटनाओं पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। अदालत ने कुछ निर्देश दिए हैं। सरकार उन निर्देशों का पालन करेगी। मुख्यमंत्री फडणवीस ने यह भी कहा कि यह नहीं कहा जा सकता है कि मुंबई में जरांगे-पाटिल के आंदोलन के कारण कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुई कुछ घटनाएं निश्चित रूप से सराहनीय नहीं हैं, जिनमें पत्रकारों, खासकर महिला पत्रकारों पर हमले शामिल हैं। यही वजह है कि विरोध प्रदर्शन को झटका लग रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला पत्रकार या पत्रकार अपना काम कर रहे हैं। इसलिए उन पर हमले महाराष्ट्र की संस्कृति के अनुरूप नहीं हैं। इसकी हर स्तर पर निंदा होनी चाहिए। हमने पहले भी 30 से ज्यादा मार्च देखे हैं। हमने उन मार्चों का अनुशासन देखा है। हमने उन मौन मार्चों के बाद सरकार द्वारा लिए गए सकारात्मक फैसलों को भी देखा है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि प्रदर्शन के पहले दिन कुछ लोगों ने नारेबाजी की, जिसके बाद व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। किसी ने उन व्यापारियों को दुकानें बंद करने का आदेश नहीं दिया था। कुछ लोगों के नारेबाजी करने के बाद व्यापारियों ने यह फैसला लिया। बाद में, हमने उनसे कहा कि आप दुकानें खुली रखें, हम वहां पुलिस बल तैनात कर रहे हैं। उसके बाद, व्यापारियों ने दुकानें खुली रखीं और वे अब भी खुली हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार का समाधान निकालने के लिए कानूनी विकल्प तलाश रही है। अगर यह समाधान निकलता है, तो क्या यह अदालत में कानूनी कसौटी पर खरा उतरेगा? इस पर चर्चा हुई। हम एक ऐसा कानूनी समाधान खोजने की कोशिश कर रहे हैं जो अदालत में कानूनी जांच पर खरा उतर सके। पुणे रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री फडणवीस ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, अजित पवार और अन्य मंत्रियों के साथ अपने आधिकारिक आवास वर्षा पर मुलाकात की और जरांगे-पाटिल के विरोध के कारण उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की। सीएम फडणवीस ने कहा कि सरकार समाधान निकालने के लिए हर संभव तरीके से चर्चा कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार जिद्दी नहीं हो सकती। सरकार में कोई अहंकार नहीं है। हम कोई रास्ता निकाल रहे हैं। अगर कोई बातचीत के लिए आगे आता है, तो जल्द ही समाधान निकल आएगा। --आईएएनएस पीएसके डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Mumbai Rain: मुंबई में रेल पटरियां जलमग्न, सड़कों पर पानी, मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कियामहाराष्ट्र के कई इलाकों में बीते 24 घंटे में तेज बारिश के कारण सड़के पानी से लबालब हैं, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हालात का पूरा ब्योरा दिया.
Read more »
भास्कर अपडेट्स: मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे मुंबई पहुंचे, सैंकड़ों गाड़ियों का काफिला साथBreaking News LIVE Updates; Delhi College Blast Threat | Kashmir Mumbai Newsमिजोरम में भीख मांगना अब अपराध होगा। इसके लिए विधानसभा में बिल पास हो गया है। मिजोरम में भिखारियों की संख्या बहुत कम है। लेकिन सैरांग-सिहमुई में रेलवे स्टेशन शुरू होने के बाद राज्य में बाहर से भिखारियों के आने की आशंका है। यह...
Read more »
मुंबई : मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान एक कार्यकर्ता की दिल का दौरा पड़ने से मौतमुंबई : मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान एक कार्यकर्ता की दिल का दौरा पड़ने से मौत
Read more »
मनोज जरांगे का प्रदर्शन शांतिपूर्ण नहीं, कल तक मुंबई की सभी सड़कें खाली कराएं, मराठा आंदोलन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्तबॉम्बे हाईकोर्ट ने मराठा आरक्षण आंदोलन पर चिंता जताई है। कार्यकर्ता मनोज जरांगे के नेतृत्व में यह आंदोलन चल रहा है। हाईकोर्ट ने कहा कि इस आंदोलन से पूरा मुंबई शहर ठहर गया है।बॉम्बे हाईकोर्ट ने जरांगे और उनके समर्थकों को मंगलवार दोपहर तक सड़कें खाली करने का मौका दिया...
Read more »
महाराष्ट्र: मराठा आंदोलन पर बॉम्बे हाईकोर्ट में स्पेशल सुनवाई, वकील ने राजनीतिक हस्तक्षेप पर जताई चिंतामहाराष्ट्र: मराठा आंदोलन पर बॉम्बे हाईकोर्ट में स्पेशल सुनवाई, वकील ने राजनीतिक हस्तक्षेप पर जताई चिंता
Read more »
Maratha Protest: बॉम्बे हाईकोर्ट ने मराठा आंदोलनकारियों को मुंबई की सड़कें खाली करने का दिया आदेश, देवेंद्र फडणवीस का रिएक्शन क्या?महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि प्रशासन मराठा आरक्षण के लिए कार्यकर्ता मनोज जरांगे के नेतृत्व में जारी प्रदर्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देशों को लागू करेगा। मुख्यमंत्री का यह आश्वासन हाईकोर्ट की ओर से आंदोलन पर टिप्पणी किए जाने के कुछ ही देर बाद आया...
Read more »
