चौथी बार DDU मंडल ने शानदार उपलब्धि की हासिल, समय पर चलीं 156 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें

Indian Railway News

चौथी बार DDU मंडल ने शानदार उपलब्धि की हासिल, समय पर चलीं 156 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें
Ddu DivisionFourth TimeMail And Express Train
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 81 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 53%
  • Publisher: 51%

Chandauli News: चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर में भारतीय रेल के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण रेल मंडलों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू) ने रविवार को परिचालन दक्षता का नया कीर्तिमान स्थापित किया. इस दिन मंडल ने सभी 156 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शत-प्रतिशत समय पर किया.

चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर में भारतीय रेल के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण रेल मंडलों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल ने रविवार को परिचालन दक्षता का नया कीर्तिमान स्थापित किया. इस दिन मंडल ने सभी 156 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शत-प्रतिशत समय पर किया.

यह उपलब्धि कोविड काल के बाद चौथी बार हासिल हुई है. कोविड के बाद चौथी सफलता इससे पहले भी मंडल ने 5 जुलाई, 24 जुलाई और 14 अगस्त को इसी तरह का शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रचा था. अब 31 अगस्त को एक बार फिर डीडीयू मंडल ने अपनी कार्यकुशलता और समर्पण का प्रमाण दिया. रेलवे बोर्ड और मंडल प्रबंधन की भूमिका रेलवे बोर्ड की सतत निगरानी, पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के दिशा-निर्देश तथा मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना के नेतृत्व और वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक केशव आनंद के प्रभावी प्रबंधन से यह सफलता संभव हो सकी. परिचालन विभाग की केंद्रीय भूमिका इस उपलब्धि का श्रेय परिचालन विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों के नियंत्रण कक्ष एवं फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों को भी जाता है, उनकी मेहनत और सामूहिक प्रयासों से यह संभव हुआ. बिना विलंब संचालित हुईं सभी ट्रेनें रविवार को मंडल ने 11 राजधानी, 12 वंदे भारत, 4 अमृत भारत, 66 मेल-एक्सप्रेस, 58 सुपरफास्ट और 5 विशेष श्रेणी की ट्रेनें समय पर संचालित कीं. सभी 156 ट्रेनें अपने निर्धारित समय के अनुसार चलीं. कुल 606 गाड़ियों का संचालन 31 अगस्त को मंडल द्वारा कुल 606 गाड़ियों का सफलतापूर्वक संचालन किया गया. इसमें 156 मेल और एक्सप्रेस, 85 पैसेंजर और 365 मालगाड़ियां शामिल थीं. मेल और एक्सप्रेस श्रेणी की समय पालन दर 31 अगस्त तक 92.90% रही, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 87.36% था. यह लगातार बेहतर होती कार्यशैली का परिचायक है. मंडल रेल प्रबंधक ने दी बधाई मंडल रेल प्रबंधक ने इस उल्लेखनीय सफलता के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह टीम भावना और पेशेवर दक्षता का परिणाम है. समय पर ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को न सिर्फ सुविधा मिलती है, बल्कि उनकी यात्रा का अनुभव भी सुखद होता है. नियमित समय पालन रेलवे की विश्वसनीयता को और मजबूत बनाता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Ddu Division Fourth Time Mail And Express Train Chandauli News Local 18

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिल्ली, बिहार या UP में नहीं, यहां है 23 प्लेटफॉर्म वाला भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, यहां से रोज चलती ह...दिल्ली, बिहार या UP में नहीं, यहां है 23 प्लेटफॉर्म वाला भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, यहां से रोज चलती ह...India largest railway station : हर दिन इस स्टेशन से 280 से ज्यादा ट्रेनें गुजरती हैं, जिनमें प्रमुख ट्रेनें जैसे कि राजधानी एक्सप्रेस, दूरंतो एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस शामिल हैं.
Read more »

WATCH: ग्लेन मैक्सवेल का कैच 40 ओवर के खेल पर भारी पड़ गया! जीता हुआ मैच हारा साउथ अफ्रीकाWATCH: ग्लेन मैक्सवेल का कैच 40 ओवर के खेल पर भारी पड़ गया! जीता हुआ मैच हारा साउथ अफ्रीकासाउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने 17 रन से शानदार जीत हासिल की। इस जीत में ऑस्ट्रेलिया की शानदार गेंदबाजी के साथ फील्डिंग भी जबरदस्त रही।
Read more »

पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज : शतक के साथ शाई होप ने हासिल कर ली यह उपलब्धिपाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज : शतक के साथ शाई होप ने हासिल कर ली यह उपलब्धिपाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज : शतक के साथ शाई होप ने हासिल कर ली यह उपलब्धि
Read more »

नेल पॉलिश-मेकअप लगाकर न आएं नर्सें, गहने पहनने पर भी रोक; लखनऊ में KGMU का फरमाननेल पॉलिश-मेकअप लगाकर न आएं नर्सें, गहने पहनने पर भी रोक; लखनऊ में KGMU का फरमानKGMU ने नर्सिंग अफसरों के लिए नया मैनुअल लागू किया, नेल पॉलिश और महंगे गहनों पर रोक, समय पर ड्यूटी जरूरी, मरीजों की सुरक्षा और अनुशासन पर जोर.
Read more »

डिजिटल इंडिया की उपलब्धि: एनईजीडी ने डिजिलॉकर और ई-डिस्ट्रिक्ट प्लेटफॉर्म पर करीब 2,000 ई-सरकारी सेवाएं का राष्ट्रीय स्तर पर एकीकरण कियाडिजिटल इंडिया की उपलब्धि: एनईजीडी ने डिजिलॉकर और ई-डिस्ट्रिक्ट प्लेटफॉर्म पर करीब 2,000 ई-सरकारी सेवाएं का राष्ट्रीय स्तर पर एकीकरण कियाडिजिटल इंडिया की उपलब्धि: एनईजीडी ने डिजिलॉकर और ई-डिस्ट्रिक्ट प्लेटफॉर्म पर करीब 2,000 ई-सरकारी सेवाएं का राष्ट्रीय स्तर पर एकीकरण किया
Read more »

गेल, पोलार्ड के बाद एलेक्स हेल्स ने टी20 में हासिल की खास उपलब्धिगेल, पोलार्ड के बाद एलेक्स हेल्स ने टी20 में हासिल की खास उपलब्धिगेल, पोलार्ड के बाद एलेक्स हेल्स ने टी20 में हासिल की खास उपलब्धि
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:57:48