मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग का अबु आजमी ने किया समर्थन

United States News News

मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग का अबु आजमी ने किया समर्थन
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग का अबु आजमी ने किया समर्थन

मुंबई, 1 सितंबर । मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर डटे हुए हैं। इस बीच, समाजवादी पार्टी से विधायक अबु आजमी ने मराठा आरक्षण का समर्थन किया। Advertismentसमाजवादी पार्टी से विधायक अबु आजमी ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि मराठा आरक्षण को सरकार ने असेंबली में पास किया है। ऐसे में सरकार को आरक्षण देना चाहिए। अब सरकार को दिक्‍कत हो रही है। इसके लिए पहले होमवर्क करना चाहिए था। मराठा में शक्ति है, बहादुर व्‍यक्ति अपने समाज के लिए लड़ रहा है। अगर यह मांग जायज नहीं भी है, तो सरकार ने पास क्‍यों किया? मराठा समाज देश में सांप्रदायिकता की बात नहीं कर रहा है। ऐसे में इस आंदोलन को सपोर्ट करने की जरूरत है। अबु आजमी ने एससीओ सम्‍मेलन को लेकर केंद्र सरकार पर हमला किया। उन्‍होंने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्‍तान का सहयोग करने वाला चीन ही था। ऐसे में पीएम मोदी चीन के राष्ट्रपति के साथ बैठक में शामिल हो रहे हैं। क्‍या पीएम मोदी बता सकते हैं कि जो चीन पाकिस्‍तान को हथियार मुहैया करवाता था, ऑपरेशन सिंदूर की रणनीति चीन के जरिए पाकिस्‍तान पहुंच रही थी, गलवान घाटी हो या लद्दाख या सियाचिन, इन मुद्दों पर क्‍या चीन अपनी हरकतों से बाज आ गया है? हमारी सीमाओं में क्‍या अब चीन की तरफ से कोई समस्‍या नहीं पैदा की जाएगी? उन्‍होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव दूरदर्शी थे। मुझे याद है कि उन्‍होंने पार्लियामेंट में कहा था कि भारत को पाकिस्‍तान से कम और चीन से सबसे ज्‍यादा खतरा है। आज इस देश की जनता कह रही है कि चीन हमारे बॉर्डर पर मनमानी कर रहा है, उसका क्‍या परिणाम निकलने वाला है? आजमी ने वोटर अधिकार यात्रा को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने कहा कि वोट चोरी का मामला जनता के सामने आ गया है। चुनाव आयोग सरकार के साथ मिलकर वोट चोरी का काम कर रही है। यह लोकतंत्र के खिलाफ है। भारत की जनता को वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। बिहार में इंडिया गठबंधन इसके खिलाफ सड़कों पर उतरी है। अब जनता को न्‍याय मिलेगा। इस देश को पारदर्शी सरकार चलाने के लिए आजाद कराया गया था। --आईएएनएस एएसएच/डीएससी डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

OBC को दीजिए इस राज्‍य में अब 42% आरक्षण का लाभ, CM समेत कांग्रेस के बड़े नेताओं का प्रदर्शनOBC को दीजिए इस राज्‍य में अब 42% आरक्षण का लाभ, CM समेत कांग्रेस के बड़े नेताओं का प्रदर्शनOBC Reservation Bill: दिल्ली के जंतर मंतर पर आज कांग्रेस पार्टी की ओर से तेलंगाना में OBC समुदाय को 42 प्रतिशत आरक्षण देने के मामले में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा.
Read more »

पीएम मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति स्टब से फोन पर बात की, यूक्रेन में शांति की बात दोहराईपीएम मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति स्टब से फोन पर बात की, यूक्रेन में शांति की बात दोहराईप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब से बात की। दोनों नेताओं ने यूक्रेन में शांति के लिए चर्चा की। मोदी ने शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत का समर्थन दोहराया।
Read more »

मुंबई : मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान एक कार्यकर्ता की दिल का दौरा पड़ने से मौतमुंबई : मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान एक कार्यकर्ता की दिल का दौरा पड़ने से मौतमुंबई : मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान एक कार्यकर्ता की दिल का दौरा पड़ने से मौत
Read more »

Maratha Reservation Protest: मराठा आरक्षण आंदोलनकारी मनोज जरांगे का भूख हड़ताल तेज करने का ऐलान, कहा- पानी भी नहीं पिएंगेMaratha Reservation Protest: मराठा आरक्षण आंदोलनकारी मनोज जरांगे का भूख हड़ताल तेज करने का ऐलान, कहा- पानी भी नहीं पिएंगेमराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे पाटिल ने आक्रामक रुख अपनाया है। वह ओबीसी कोटे से मराठा आरक्षण दिए जाने की मांग पर अड़े हैं। इसके लिए मराठों ने मुंबई के आजाद मैदान में एल्गार का आह्वान किया है। आज मनोज जरांगे पाटिल इस लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं और अब और भी आक्रामक हो गए...
Read more »

सरकार मराठा समुदाय का कानूनी तरीके से समर्थन के लिए प्रतिबद्ध : योगेश कदमसरकार मराठा समुदाय का कानूनी तरीके से समर्थन के लिए प्रतिबद्ध : योगेश कदमसरकार मराठा समुदाय का कानूनी तरीके से समर्थन के लिए प्रतिबद्ध : योगेश कदम
Read more »

मराठा आरक्षण आंदोलन: सीएम फडणवीस ने कहा, हाईकोर्ट के आदेश का पालन करेंगेमराठा आरक्षण आंदोलन: सीएम फडणवीस ने कहा, हाईकोर्ट के आदेश का पालन करेंगेमराठा आरक्षण आंदोलन: सीएम फडणवीस ने कहा, हाईकोर्ट के आदेश का पालन करेंगे
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:05:54