फिल्म रामायण का फर्स्ट लुक टीजर लॉन्च आज मुंबई में रखा गया। इस खास इवेंट पर फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी भावुक होते हुए नजर आए।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार रणबीर कपूर की अगली फिल्म रामायण पार्ट-1 का लेटेस्ट टीजर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी हैं और मुंबई में टीजर लॉन्च इवेंट के दौरान वह निर्माता नमित मल्होत्रा संग मौजूद रहे। इस बीच अपने ड्रीम प्रोजेक्ट रामायण के टीजर लॉन्च मौके पर निर्देशक नितेश तिवारी इमोशनल होते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस फिल्म की तैयारी में वह पिछले सात सालों से लगे हुए हैं। आइए जानते हैं कि रामायण को लेकर नितेश ने और क्या-क्या कहा है। रामायण पर बोले नितेश तिवारी मुंबई में आजोयित रामायण टीजर लॉन्च पर नितेश तिवारी ने फिल्म के पीछे की मेहनत और संघर्ष पर खुलकर बात की। इस इवेंट के दौरान जब नितेश से इस मूवी के बारे में पूछा गया तो रामायण के बारे में बात करते हुए, वह भावुक होते हुए नजर आए। उनका गला बार-बार रुंध रहा था। अपने इमोशन पर कंट्रोल करते हुए नितेश ने कहा- यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की Ramayana को टक्कर देगी एक और 'रामायण', इस दिन थिएटर्स में गूंजेगा 'जय श्री राम' का नारा Nitesh Tiwari is almost crying, he’s so emotional🫶🏻❤️# Ramayana #RanbirKapoor pic.
twitter.com/ybbY0GFMQT — 𝙍𝙆𝙖𝙗𝙞𝙧 April 2, 2026 इस पल तक पहुंचने में मुझे सात साल लगे हैं। फिल्म बनाना एक बहुत ही अनोखे अंदाज और अकेला वाला काम है। इन सात सालों में हर वक्त, मैंने इस पल की कल्पना की है और सोचा है कि आप सब का रिएक्शन क्या होगा। आज आप लोगों की प्रतिक्रिया देखकर मुझे लग रहा है कि उन सात सालों की मेहनत वाकई सफल हुई है। सिर्फ मेरी ही नहीं बल्कि इसके पीछे बहुत सारे लोगों की बहुत ज्यादा कठिन मेहनत लगी है। Rama is the greatest of all time because he lived a life where the choices he made were always in the benefit of the greater good, duty over desire, and sacrifice over self. His legacy continues to enhance and empower humanity over time and bring the belief in the goodness of… pic.twitter.com/FjlcgF6e8q — Namit Malhotra April 2, 2026 इस तरह से नितेश तिवारी ने अपनी अपकमिंग माइथोलॉजिकल फिल्म को लेकर दिल की बात कही है। बता दें कि नितेश की रामायण फिल्म को दो भागों में पेश किया जाएगा। जिसका पहला भाग रामायण पार्ट-1 दीवाली 2026 पर बड़े पर्दे पर दस्तक देगा, जबकि रामायण पार्ट-2 को 2027 में दीवाली के ही अवसर पर थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। नितेश तिवारी की कल्ट फिल्में बतौर डायरेक्टर लंबे समय से नितेश तिवारी हिंदी सिनेमा जगत में एक्टिव हैं। इस दौरान नितेश ने कई शानदार फिल्मों के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनकी कुछ पॉपुलर मूवीज इस प्रकार हैं- भूतनाथ रिटर्न्स चिल्लर पार्टी दंगल छिछोरे बता दें कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत स्टारर छिछोरे के बाद से नितेश तिवारी रामायण की मेकिंग पर काम कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- 'हर कोई मणिरत्नम नहीं...' Ramayana के टीजर रिलीज के बाद फैंस ने की Ponniyin Selvan फिल्मों से इसकी तुलना
Ranbir Kapoor Ramayana Director Nitesh Tiwari Ramayana Director Nitesh Tiwari Movies Ramayana Teaser Bollywood News Entertainment News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Ramayana Teaser: रणबीर कपूर की रामायण का टीजर हुआ रिलीज, फिर भी क्यों नहीं देख पा रहे लोग?मनोरंजन | बॉलीवुड: Ramayana Teaser Out: रणबीर कपूर की रामायण की पहली झलक यानी टीजर रिलीज किया है. लेकिन भारत में लोग इसे नहीं दे पा रहे हैं. जानते हैं, वजह
Read more »
Ramayana Star Cast Fees: 'रामायण' फिल्म के लिए रणबीर, यश से लेकर साई पल्लवी तक किसने कितनी ली फीस? जानिए विस्तार सेRamayana Star Cast Fees: रामायण फिल्म के लिए रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी तक किस स्टार ने कितनी फीस ली है. यहां पर विस्तार से जानिए-मनोरंजन | बॉलीवुड
Read more »
भारत में क्या दिक्कत...Ramayana का टीजर पहले विदेश में दिखाए जाने से नाराज हुए रणबीर कपूर के फैंसरणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का टीजर लॉस एंजिल्स में रिलीज होने से भारतीय फैंस नाराज हैं। लोगों का मानना है कि यह एक भारतीय फिल्म है, इसलिए इसे पहले भारत में दिखाया जाना चाहिए था।
Read more »
Ramayana Teaser Live: खत्म हुआ इंतजार, 'रामायण' से सामने आया भगवान राम बने रणबीर कपूर की झलककुछ देर का इंतजार और दर्शकों के सामने होगा साल की सबसे बड़ी फिल्म ‘रामायण’ का टीजर, जिसमें फिल्म से रणबीर कपूर की राम के किरदार में झलक देखने को मिलेगी। फैंस इस टीजर
Read more »
Ramayana Teaser Live: खत्म हुआ इंतजार, 'रामायण' से सामने आई भगवान राम बने रणबीर कपूर की झलककुछ देर का इंतजार और दर्शकों के सामने होगा साल की सबसे बड़ी फिल्म ‘रामायण’ का टीजर, जिसमें फिल्म से रणबीर कपूर की राम के किरदार में झलक देखने को मिलेगी। फैंस इस टीजर
Read more »
Ramayana Movie Teaser Live: खत्म हुआ इंतजार, 'रामायण' से सामने आई भगवान राम बने रणबीर कपूर की झलकफिल्म ‘रामायण’ का पहला लुक सामने आया है। इसमें भगवान राम बने रणबीर कपूर की पहली झलक सामने आई है। इसे देखकर फैंस का उत्साह बढ़ गया है। आइए जानते हैं इसमें क्या खास है?
Read more »
