मेरठ शहर के दो उपकेंद्रों में पावर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने पर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने कार्रवाई की है। 33 केवी लाइनों के रखरखाव में लापरवाही बरतने पर अधिशासी अभियंता सहित दो सहायक और दो अवर अभियंताओं को निलंबित किया गया है। गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए चलाए गए अनुरक्षण अभियान के बावजूद ट्रांसफार्मरों की मरम्मत में लापरवाही बरती गई, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई।
जागरण संवाददाता, मेरठ । शहर के दो उपकेंद्रों पर पावर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने पर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने कड़ी कार्रवाई की है। 33 केवी लाइनों का रखरखाव करने वाले अधिशासी अभियंता, दो सहायक और दो अवर अभियंता को निलंबित कर दिया है। कार्रवाई से अधिकारियों में खलबली मच गई है। PVVNL द्वारा आने वाले ग्रीष्म सीजन के मद्देनजर एक माह का अनुरक्षण अभियान चलाया गया था। ताकि गर्मियों में निर्बाध आपूर्ति हो सके। इसके बावजूद उक्त ट्रांसफार्मर ों की ठीक प्रकार मरम्मत नहीं किए जाने से फाल्ट हुए हैं जिसके चलते प्रबंध निदेशक ने कार्रवाई की है। उद्योगपुरम और सोफीपुर उपकेंद्रों पर कार्रवाई उद्योगपुरम द्वितीय बिजली उपकेंद्र पर स्थापित 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर क्षति ग्रस्त पाया गया था। जांच में सामने आया था कि 11 केवी फीडर पर फेज टू फेज फाल्ट होने से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुआ। इस मामले में सहायक अभियंता विशाल सिंह और अवर अभियंता सतीश चंद्र चौधरी को अनुरक्षण माह में ट्रांसफार्मर का ठीक प्रकार परीक्षण और निरीक्षण करने का दोषी पाया गया है। जिस पर उनकाे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसी तरह सोफीपुर उपकेंद्र पर स्थापित 10 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर 15 मार्च को क्षतिग्रस्त हो गया। इसका भी अनुरक्षण और परीक्षण सही प्रकार नहीं करने पर सहायक अभियंता विद्यासागर और अवर अभियंता अनुराग प्रताप सिंह को तत्काल से निलंबित किया गया है। यह भी पढ़ें- बिल जमा करने के दो घंटे के अंदर जुड़ेगा प्री पेड मीटर कनेक्शन, 2027 तक PVVNL से जुड़े सभी जिलों में लगेंगे ऐसे मीटर उद्योगपुरम और सोफीपुर में क्षतिग्रस्त पावर ट्रांसफार्मर ों के लिए अधिशासी अभियंता वीके सिंह को भी प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है। उन्हें भी निलंबित किया गया है। पांचों अभियंताओं को मुख्य अभियंता गजरौला से संबद्ध किया गया है। पावर कारपोरेशन के चेयरमैन के आदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन ने दिए थे कार्रवाई के आदेश मेरठ जोन वन में एक साल के अंदर तीन पावर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। सोफीपुर, उद्योगपुरम द्वितीय के अलावा रामलीला मैदान पर स्थापित ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुआ है। एक-एक ट्रांसफार्मर की लागत करोड़ों में होती है। पावर कारपोरेशन के चेयरमैन डा.
आशीष गोयल ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी रवीश गुप्ता को पत्र लिखा था। पत्र में कहा है कि उक्त मामलों में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता मेरठ प्रथम द्वारा छोटे मोटे ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने पर अधीनस्थ कर्मचारियाें पर पेनाल्टी लगाई जा रही है। मामले में गोपनीय जांच कराते हए आख्या तीन दिन में भेजने के लिए कहा था।
PVVNL ट्रांसफार्मर निलंबन बिजली मेरठ
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत, 33 घायल (लीड-2)चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत, 33 घायल (लीड-2)
Read more »
मणिपुर में कोरोना के 33 नए केस दर्ज, कुल मामले बढ़कर 145मणिपुर में कोरोना के 33 नए केस दर्ज, कुल मामले बढ़कर 145
Read more »
Pakistan Blast: पाकिस्तान के रिहायशी इलाके में विस्फोट, दो लोगों की मौत, 33 घायलPakistan Blast: पाकिस्तान के रिहायशी इलाके में विस्फोट, दो लोगों की मौत, 33 घायल Blast in karachi of Pakistan leads 2 Death and 33 Injured विदेश
Read more »
Israel-Hamas War: इस्राइल ने फिर से गजा पर किया हमला, 33 लोगों की मौत; यमन ने तेलअवीव पर किया ड्रोन अटैकIsrael-Hamas War: इस्राइल ने फिर से गजा पर किया हमला, 33 लोगों की मौत; यमन ने तेलअवीव पर किया ड्रोन अटैक 33 Palestinians killed in Israel attack news in hindi विदेश
Read more »
Child Predator: নাবালিকাদের কুৎসিত ভিডিয়ো বানিয়ে বিদেশের বাজারে চড়া দামে বিক্রি! ইঞ্জিনিয়ার দম্পতির ফাঁসি...UP Couple Sentenced to Death for Abuse of 33 Minors
Read more »
गर्मी की शुरूआत, 33 डिग्री तक पहुंच रहा तापमान: सामान्य से 3 डिग्री अधिक हुआ दिन का पारा, मार्च में तेवर दि...Sagar weather update: Day temperature 3 degrees above normal, mercury reaches 33 degrees. सूरज की तपिश से बढ़ी गर्मी,पारा 33 डिग्री पर पहुंचा।
Read more »
