अमरोहा में युवती प्रेमी के साथ फरार, परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश

अपराध News

अमरोहा में युवती प्रेमी के साथ फरार, परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश
अमरोहायुवती फरारनशीला पदार्थ
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 91 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 57%
  • Publisher: 51%

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक युवती शादी से पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। पुलिस ने प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और युवती की तलाश जारी है। यह घटना बावनखेड़ी शबनम कांड की याद दिलाती है।

शादाब रिज़वी, अमरोहा : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में नशीला पदार्थ खिलाकर परिवार को बेहोश कर युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। युवती की पांच अप्रैल को बारात आनी थी। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने युवती के प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की है। एक किसान ने अपनी बेटी की शादी तय कर दी थी। पांच अप्रैल को बारात आनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। आरोप है कि 29 मार्च की रात करीब आठ बजे गांव के ही रिजवान और उसका दोस्त जुनैद किसान के घर पहुंचे और बेटी के साथ साजिश कर परिजनों के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। किसान सहित पूरे परिवार के लोग बेहोश हो गया। पड़ोसी घर पहुंचे तो घटना पता चली30 मार्च की सुबह शादी वाले घर से जब कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों ने जाकर देखा कि परिवार के सभी सदस्य अचेत पड़े थे। ग्रामीणों ने बेहोश सदस्यों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। होश में आने पर किसान ने अपनी बेटी को गायब पाया। उसको सारे दिन काफी तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। लड़की को भगाने में दोस्त ने दिया साथबकौल किसान बाद में पता चला कि रिजवान उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उसके दोस्त ने भी साथ दिया है। किसान ने अब पुलिस से शिकायत की। मंगलवार को पुलिस ने एफआईआर लिखकर लड़की की बरामदगी की कोशिश शुरू कर दी है। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि रिजवान और जुनैद के खिलाफ युवती को बहलाकर ले जाने के आरोप में एफआईआर लिखी गई है। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।बावनखेड़ी शबनम कांड को याद कर रहे लोग दरअसल, अमरोहा का बावनखेड़ी शबनम कांड की लोगों को इस घटना के बाद याद आ गई है। वह कांड भी इसी तरह की साजिश के तहत हुआ था। बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर पूरे परिवार को नशीला पदार्थ देकर मौत के घाट उतार दिया था। मौजूदा केस में किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन घटना ने लोगों को उस खौफनाक वारदात की याद दिला दी है।.

शादाब रिज़वी, अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में नशीला पदार्थ खिलाकर परिवार को बेहोश कर युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। युवती की पांच अप्रैल को बारात आनी थी। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने युवती के प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की है। एक किसान ने अपनी बेटी की शादी तय कर दी थी। पांच अप्रैल को बारात आनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। आरोप है कि 29 मार्च की रात करीब आठ बजे गांव के ही रिजवान और उसका दोस्त जुनैद किसान के घर पहुंचे और बेटी के साथ साजिश कर परिजनों के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। किसान सहित पूरे परिवार के लोग बेहोश हो गया। पड़ोसी घर पहुंचे तो घटना पता चली30 मार्च की सुबह शादी वाले घर से जब कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों ने जाकर देखा कि परिवार के सभी सदस्य अचेत पड़े थे। ग्रामीणों ने बेहोश सदस्यों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। होश में आने पर किसान ने अपनी बेटी को गायब पाया। उसको सारे दिन काफी तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। लड़की को भगाने में दोस्त ने दिया साथबकौल किसान बाद में पता चला कि रिजवान उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उसके दोस्त ने भी साथ दिया है। किसान ने अब पुलिस से शिकायत की। मंगलवार को पुलिस ने एफआईआर लिखकर लड़की की बरामदगी की कोशिश शुरू कर दी है। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि रिजवान और जुनैद के खिलाफ युवती को बहलाकर ले जाने के आरोप में एफआईआर लिखी गई है। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।बावनखेड़ी शबनम कांड को याद कर रहे लोग दरअसल, अमरोहा का बावनखेड़ी शबनम कांड की लोगों को इस घटना के बाद याद आ गई है। वह कांड भी इसी तरह की साजिश के तहत हुआ था। बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर पूरे परिवार को नशीला पदार्थ देकर मौत के घाट उतार दिया था। मौजूदा केस में किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन घटना ने लोगों को उस खौफनाक वारदात की याद दिला दी है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

अमरोहा युवती फरार नशीला पदार्थ प्रेमी एफआईआर

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-01 23:03:26