चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत, 33 घायल (लीड-2)

United States News News

चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत, 33 घायल (लीड-2)
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 132 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 51%

चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत, 33 घायल (लीड-2)

बेंगलुरु, 4 जून । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पहली आईपीएल जीत का जश्न बुधवार को अत्यंत दुखद हो गया, जब यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से 11 लोग मारे गए जबकि 33 अन्य घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब प्रशंसक आरसीबी टीम द्वारा आईपीएल 2025 ट्रॉफी उठाने के जश्न में शामिल होने जा रहे थे।मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.

के. शिवकुमार ने बॉरिंग अस्पताल का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में 11 लोगों के मारे जाने और 33 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपए की मदद देने और घायलों का सरकार की तरफ से मुफ्त इलाज कराने की घोषणा की है।अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दो लोगों के शव बॉरिंग अस्पताल में और चार अन्य के वैदेही अस्पताल में हैं। छह लोगों का वैदेही अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है और तीन को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।बॉरिंग अस्पताल में जिन लोगों के शव हैं उनमें दिव्यांशी , दीया , श्रवण , एक अज्ञात लड़की, 17 वर्षीय अज्ञात किशोर, एक अज्ञात पुरुष शामिल हैं। वैदेही अस्पताल में भूमिक , सहाना , एक 20 वर्षीय और एक 35 वर्षीय अज्ञात पुरुष के शव हैं, जबकि 12 घायलों का इलाज चल रहा है। मणिपाल हॉस्पिटल में लाई गई चिन्मयी की मौत हुई है जबकि छह लोगों का इलाज चल रहा है।भगदड़ उस समय मची जब हजारों प्रशंसक जल्दबाजी में विभिन्न गेटों से पहले से खचाखच भरे स्टेडियम में घुसने की कोशिश कर रहे थे। मौके पर मौजूद पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस में पास के बॉरिंग अस्पताल पहुंचाया।पुलिस ने बताया कि सड़कों पर भीड़भाड़ के कारण एंबुलेंस के अस्पताल पहुंचने में देरी हुई।एक अलग घटना में, स्टेडियम में कूदने के लिए गेट पर चढ़ते समय एक प्रशंसक गिर गया और उसका पैर टूट गया।स्टेडियम के बाहर भगदड़ में बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने के बावजूद अंदर जीत का जश्न जारी रहा, हालांकि आयोजकों ने कार्यक्रम को छोटा कर दिया।बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद, वे भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मौके से मिले वीडियो में लोग जश्न की एक झलक पाने के लिए पेड़ों पर चढ़ते और शाखाओं पर बैठते देखे जा सकते हैं।कर्नाटक सरकार ने पहले सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए विधान सौधा से चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम तक ओपन बस में विजय परेड को रद्द कर दिया था।पुलिस ने बताया कि वे मंगलवार रात से ही जश्न मना रही भीड़ को नियंत्रित कर रहे हैं। पूरी रात सुरक्षा बल उन्हें नियंत्रित करने और यह सुनिश्चित करने में लगे रहे कि कोई अप्रिय घटना न हो।सरकार द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को देखने के लिए विधान सौधा परिसर में भी भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।इससे पहले, जब बुधवार को आरसीबी की टीम एचएएल एयरपोर्ट पर पहुंची, तो उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने उनका व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया।उन्होंने प्रत्येक खिलाड़ी को गुलदस्ते भेंट किए। शिवकुमार ने विशेष रूप से क्रिकेटर विराट कोहली का स्वागत किया। उन्हें आरसीबी टीम का झंडा और कन्नड़ झंडा भेंट किया। विराट कोहली ने खुशी-खुशी झंडे स्वीकार किए और शिवकुमार के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।--आईएएनएसआरआर/एकेजे Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बिहार के कटिहार में भीषण हादसा: कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर, आठ लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायलबिहार के कटिहार में भीषण हादसा: कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर, आठ लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायलबिहार के कटिहार में भीषण हादसा: कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर, आठ लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल (खबर अपडेट की जा रही है)
Read more »

छत्तीसगढ़: रायपुर के पास सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत, कई घायलछत्तीसगढ़: रायपुर के पास सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत, कई घायलछत्तीसगढ़: रायपुर के पास सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत, कई घायल
Read more »

Shahjahanpur Medical College Oxygen Leak: शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन लीक होने से मची भगदड़Shahjahanpur Medical College Oxygen Leak: शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन लीक होने से मची भगदड़Shahjahanpur Medical College Oxygen Leak: शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन लीक होने से मची भगदड़, एक व्यक्ति की मौत की ख़बर.
Read more »

RCB की जीत के जश्न के दौरान बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, 10 की मौत, कई घायलRCB की जीत के जश्न के दौरान बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, 10 की मौत, कई घायलएम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के स्वागत में खड़ी भीड़ में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 10 लोगों के मारे की जाने की खबर है और कई लोग घायल हुए हैं।
Read more »

LIVE: RCB की जीत के जश्न के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, 7 की मौत, कई घायलLIVE: RCB की जीत के जश्न के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, 7 की मौत, कई घायलयह हादसा तब हुआ जब हजारों की भीड़ RCB के 18 साल बाद IPL ट्रॉफी जीतने का जश्न मनाने के लिए स्टेडियम में जाने के लिए उमड़ी थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर और अंदर अचानक भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. कई लोग कुचल गए और दर्जनों घायल हो गए. घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.
Read more »

RCB की विक्ट्री परेड के दौरान एम चिन्नास्वामी में बड़ा हादसा, अचानक मची भगदड़,चार लोगों की मौत, कई हुए घायलRCB की विक्ट्री परेड के दौरान एम चिन्नास्वामी में बड़ा हादसा, अचानक मची भगदड़,चार लोगों की मौत, कई हुए घायल17 साल बाद आईपीएल का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम का जमकर स्वागत किया गया। बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पूरी टीम का स्वागत हुआ लेकिन जहां स्टेडियम के अंदर जश्न का मौहाल था वहीं स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी जिसने कई लोगों को घायल कर दिया जबकि कुछ की मौत हो...
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:26:39