एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के स्वागत में खड़ी भीड़ में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 10 लोगों के मारे की जाने की खबर है और कई लोग घायल हुए हैं।
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 की चैंपियन आरसीबी के स्वागत में एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर फैंस का हुजूम उमड़ गया। स्टेडियम में एंट्री के लिए जैसी ही गेट खुला फैंस में भगदड़ मच गई। रिपोर्ट के मुताबिक इस भगदड़ में 10 फैंस के मौत की खबर आई है। वहीं कई लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। स्टेडियम के बाहर इतनी भीड़ हो गई थी कि फैंस अंदर जाने के लिए दीवार को फांद रहे थे। कई विजुअल्स में देखा गया कि फैंस पेड़ पर चढ़कर स्टेडियम के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे हैं।एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक ये भगदड़ स्टेडियम के गेट नंबर-1 के पास हुआ है। स्टेडियम पहुंचने से पहले आरसीबी के खिलाड़ी विधान सभा पहुंचे थे। जहां चीफ मिनिस्टर ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसके बाद खिलाड़ियों की टीम बस चिन्नास्वामी स्टेडियम के लिए निकली। बता दें कि आरसीबी की इस विक्ट्री परेड को ध्यान में रखते हुए बेंगलुरु में ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई थी।घायलों को अस्पताल में किया गया है भर्ती18 साल बाद आईपीएल जीतने वाली आरसीबी बेंगलुरु पहुंच चुकी है और चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास कार्यक्रम कर रही है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्टेडियम में भारी संख्या में प्रशंसक पहुंचे हैं, जिसके चलते भगदड़ मच गई। इस घटना में 10 लोगों की मौत होने की खबर है। बुधवार शाम को अचानक हजारों की संख्या में आरसीबी के प्रशंसक चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंच गए। स्टेडियम भरा होने के कारण गेट बंद कर दिया गया। इस दौरान प्रशंसकों में भगदड़ मच गई। जब बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने अंदर जाने की कोशिश की तो गेट गिर गया। इस घटना में 10 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तुरंत बॉरिंग अस्पताल पहुंचाया। 10 मृतकों में से सात की पहचान पुरुष और एक की महिला के रूप में हुई है। अब तक कुल 27 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 19 बोवरिंग में और 8 माल्या रोड स्थित वैदेही अस्पताल में भर्ती हैं।चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भारी पुलिस बल तैनातइससे पहले बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस के एक्स पर जारी बयान के अनुसार विधान सौधा से स्टेडियम तक बहुप्रतीक्षित खुली छत वाली बस परेड यातायात संबंधी परेशानियों के कारण नहीं हो सकती है। आरसीबी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘ हम सभी प्रशंसकों से पुलिस और अन्य अधिकारियों द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करने का अनुरोध करते हैं, ताकि सभी लोग शांतिपूर्वक इसका मजा ले सकें।’चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर का नजारा हालांकि कुछ और ही था। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच प्रशंसक अंदर घुसने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे थे। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए हजारों प्रशंसक विधान सौध के बाहर भी इंतजार करते देखे गए। शहर में बारिश के मौसम ने भी अधिकारियों को ऐसा निर्णय लेने के लिए मजबूर किया होगा। इसके साथ ही आरसीबी की जीत के बाद कल रात भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।मंगलवार रात से फैंस बेंगलुरु की सड़कों पर हैंपंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2025 में आरसीबी की जीत के बाद मंगलवार रात से फैंस सड़क पर उतर आए थे। जीत की फैंस ने बेंगलुरु में पूरी रात आतिशबाजियां। इसके बाद सुबह होते ही एक बार फिर फैंस की भीड़ सड़कों पर आने लगी। आरसीबी की टीम का विक्ट्री परेड पहले दोपहर के तीन बजे निकलना था, लेकिन भीड़ इतनी बढ़ गई थी कि उसके समय को बदलना पड़ गया। अत्यधिक भी भीड़ होने के कारण प्रशासन को इसे नियंत्रित करने में भी काफी परेशानी हुई है।आधिकारिक पुष्टि का है इंतजारकर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ द्वारा यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया था जिसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में फैंस जुटे। सामने आए कुछ वीडियो में पुलिस को घायलों और बेहोश हुए लोगों को पास के अस्पताल में ले जाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आरसीबी ने मंगलवार को अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल में पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर 18 साल में अपना पहला खिताब जीता था।.
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 की चैंपियन आरसीबी के स्वागत में एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर फैंस का हुजूम उमड़ गया। स्टेडियम में एंट्री के लिए जैसी ही गेट खुला फैंस में भगदड़ मच गई। रिपोर्ट के मुताबिक इस भगदड़ में 10 फैंस के मौत की खबर आई है। वहीं कई लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। स्टेडियम के बाहर इतनी भीड़ हो गई थी कि फैंस अंदर जाने के लिए दीवार को फांद रहे थे। कई विजुअल्स में देखा गया कि फैंस पेड़ पर चढ़कर स्टेडियम के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे हैं।एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक ये भगदड़ स्टेडियम के गेट नंबर-1 के पास हुआ है। स्टेडियम पहुंचने से पहले आरसीबी के खिलाड़ी विधान सभा पहुंचे थे। जहां चीफ मिनिस्टर ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसके बाद खिलाड़ियों की टीम बस चिन्नास्वामी स्टेडियम के लिए निकली। बता दें कि आरसीबी की इस विक्ट्री परेड को ध्यान में रखते हुए बेंगलुरु में ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई थी।घायलों को अस्पताल में किया गया है भर्ती18 साल बाद आईपीएल जीतने वाली आरसीबी बेंगलुरु पहुंच चुकी है और चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास कार्यक्रम कर रही है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्टेडियम में भारी संख्या में प्रशंसक पहुंचे हैं, जिसके चलते भगदड़ मच गई। इस घटना में 10 लोगों की मौत होने की खबर है। बुधवार शाम को अचानक हजारों की संख्या में आरसीबी के प्रशंसक चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंच गए। स्टेडियम भरा होने के कारण गेट बंद कर दिया गया। इस दौरान प्रशंसकों में भगदड़ मच गई। जब बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने अंदर जाने की कोशिश की तो गेट गिर गया। इस घटना में 10 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तुरंत बॉरिंग अस्पताल पहुंचाया। 10 मृतकों में से सात की पहचान पुरुष और एक की महिला के रूप में हुई है। अब तक कुल 27 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 19 बोवरिंग में और 8 माल्या रोड स्थित वैदेही अस्पताल में भर्ती हैं।चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भारी पुलिस बल तैनातइससे पहले बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस के एक्स पर जारी बयान के अनुसार विधान सौधा से स्टेडियम तक बहुप्रतीक्षित खुली छत वाली बस परेड यातायात संबंधी परेशानियों के कारण नहीं हो सकती है। आरसीबी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘ हम सभी प्रशंसकों से पुलिस और अन्य अधिकारियों द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करने का अनुरोध करते हैं, ताकि सभी लोग शांतिपूर्वक इसका मजा ले सकें।’चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर का नजारा हालांकि कुछ और ही था। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच प्रशंसक अंदर घुसने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे थे। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए हजारों प्रशंसक विधान सौध के बाहर भी इंतजार करते देखे गए। शहर में बारिश के मौसम ने भी अधिकारियों को ऐसा निर्णय लेने के लिए मजबूर किया होगा। इसके साथ ही आरसीबी की जीत के बाद कल रात भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।मंगलवार रात से फैंस बेंगलुरु की सड़कों पर हैंपंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2025 में आरसीबी की जीत के बाद मंगलवार रात से फैंस सड़क पर उतर आए थे। जीत की फैंस ने बेंगलुरु में पूरी रात आतिशबाजियां। इसके बाद सुबह होते ही एक बार फिर फैंस की भीड़ सड़कों पर आने लगी। आरसीबी की टीम का विक्ट्री परेड पहले दोपहर के तीन बजे निकलना था, लेकिन भीड़ इतनी बढ़ गई थी कि उसके समय को बदलना पड़ गया। अत्यधिक भी भीड़ होने के कारण प्रशासन को इसे नियंत्रित करने में भी काफी परेशानी हुई है।आधिकारिक पुष्टि का है इंतजारकर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ द्वारा यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया था जिसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में फैंस जुटे। सामने आए कुछ वीडियो में पुलिस को घायलों और बेहोश हुए लोगों को पास के अस्पताल में ले जाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आरसीबी ने मंगलवार को अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल में पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर 18 साल में अपना पहला खिताब जीता था।
Chinnaswamy Stadium News Chinnaswamy Stadium Stampede Ipl 2025 News Ipl 2025 2025 न्यूज चिन्नस्वामी क्रिकेट स्टेडियम चिन्नस्वामी क्रिकेट भगदड़ आईपीएल 2025 न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हर्ष फायरिंग या हत्या? जीजा के घर शादी में आई थी साली, गोली लगने से हुई मौत, आरोपी फरारJharkhand News: रांची के मांडर थाना क्षेत्र के ब्रांबे में एक शादी समारोह के दौरान गोली लगने से 21 वर्षीय अनिता खलखो की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई.
Read more »
छत्तीसगढ़: रायपुर के पास सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत, कई घायलछत्तीसगढ़: रायपुर के पास सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत, कई घायल
Read more »
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर अपडेट: टॉस अपडेटRCB vs KKR Live Score, IPL 2025: आईपीएल 2025 का 58वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच है। दोनों टीमों के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर भिड़ंत है।
Read more »
Rishabh Pant fined: 27 करोड़ी ऋषभ पंत पर BCCI ने लगाया लाखों का जुर्माना, टीम के साथी भी आए लपेटे में, जानें वजहएलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत पर मंगलवार को लखनऊ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच के दौरान उनकी टीम की धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है.
Read more »
IPL 2025: सीएम सिद्धारमैया से मुलाकात, ओपन बस परेड, चिन्नास्वामी में सेलिब्रेशन, ऐसा होगा RCB की जीत का जश्नइसके बाद आईपीएल 2025 की जीत को सेलिब्रेट करने के लिए फैंस के साथ जश्न कार्यक्रम शाम 6 बजे से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू होगा।
Read more »
कार में झंडा लहराते हुए विराट कोहली का वेलकम करने कौन आया?DK Shivkumar welcomes RCB: IPL 2025 में ऐतिहासिक जीत के बाद RCB के खिलाड़ी बेंगलुरु पहुंचें जहां Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
