विराट कोहली रोए सबने दिखाया, जीत के लिए जिसने जान लगाई उसके आंसू किसी ने नहीं देखे...

IPL 2025 Final News

विराट कोहली रोए सबने दिखाया, जीत के लिए जिसने जान लगाई उसके आंसू किसी ने नहीं देखे...
आईपीएल 2025 फाइनलRCB Vs PBKSआरसीबी बनाम पीबीकेएस
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 125 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 77%
  • Publisher: 51%

आरसीबी ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर पहला आईपीएल खिताब जीता. शशांक सिंह ने 61 रन बनाए लेकिन जीत नहीं दिला सके. मैच के बाद विराट कोहली को रोते हुए सबने देखा लेकिन शशांक की आंखों से बहते आंसू पर ध्यान नहीं दिया.

नई दिल्ली. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी का जलवा देखने को मिला. फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस को सालों की मेहनत का फल मिला. उन्होंने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब जीता.

यह जीत का अंतर PBKS के लिए थोड़ा सम्मानजनक था क्योंकि एक छोर पर शशांक सिंह ने इस मैच में आखिर तक लड़ाई की. उन्होंने टीम को जीत दिलाने के लिए जान झोंक दिया. शशांक ने 30 बॉल पर पंजाब किंग्स के लिए 61 रन की पारी खेल मुकाबला आखिरी बॉल तक लेकर गए. मैच के बाद सबने विराट कोहली के आंसू देखे लेकिन शशांक की छलकी आंखों पर किसी का ध्यान नहीं दिया. पंजाब किंग्स को आखिरी ओवर तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शशांक सिंह ने लड़ाई में बनाए रखा. टीम को जीत के लिए 29 रन की जरूरत थी और उन्होंने जोश हेजलवुड के खिलाफ आखिरी 4 गेंदों पर 22 रन बनाए हालांकि ये रन बेकार थे. फिर भी जिस तरह से उन्होंने तमाम बड़े बल्लेबाजों को घुटने टेकने के बाद अकेले मैच में टीम को बनाए रखा वो शानदार था. दूसरे छोर पर साझेदारों के आउट होने के कारण शशांक की कोशिश थकाऊ थी, और उन्हें कैमरों ने अंतिम गेंद के बाद टूटे हुए और आंसुओं में देखा. उन्होंने एक खूबसूरत छक्का मारा लेकिन यह काफी नहीं था. This isn’t just celebrations, it’s tears, hugs and screams. This is what belief finally looks like. ❤️ pic.twitter.com/5Fh01Wep0U — Royal Challengers Bengaluru June 3, 2025 मैच खत्म होने के पहले से ही कमैरे का फोकस सिर्फ और सिर्फ विराट कोहली के ऊपर था. उनकी भावनाओं को कैद करने में सभी लगे हुए थे. .मैच खत्म होने से पहले ही इस दिग्गज की आंखें भर आई थी और वो जीत के बाद रो पड़े. उनके साथ पंजाब को हार मिलने की वजह से दूसरी ओर शशांक भी आंसू बहा रहे थे. इसका वीडियो भी सामने आया है लेकिन इसको लेकर ज्यादा चर्चा नहीं हो रही. RCB IPL 2025 CHAMPIONS आरसीबी के डगआउट और उनके फैंस के जोरदार जश्न के बीच शशांक को पिच पर झुककर अपने भावनाओं को संभालना पड़ा. पंजाब के लिए यह अभियान यादगार रहेगा लेकिन अंतिम बाधा पर चूकने का दर्द भी रहेगा. पंजाब की पारी आरसीबी के खिलाफ धीमी पड़ी अहमदाबाद में 191 रनों का पीछा करते हुए, पंजाब की पारी की शुरुआत अच्छी रही, जब ओपनर्स प्रभसिमरन सिंह और प्रियंश आर्य ने साझेदारी की. प्रियंश को फिल सॉल्ट ने बाउंड्री पर शानदार कैच लेकर वापस लौटने पर मजबूर कर दिया. यहां से आरसीबी के लिए मौका बना और टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए मैच पर शिकंजा कस लिया. प्रभसिमरन और कप्तान श्रेयस अय्यर के विकेट दो ओवरों के भीतर गिर गए और जोश इंग्लिस की खतरनाक पारी को क्रुणाल पांड्या ने कुछ ओवर बाद खत्म कर दिया. 13वें ओवर में आए शशांक ने PBKS को उम्मीद में रखा लेकिन दूसरे छोर पर संघर्ष कर रहे नेहल वढेरा ने पीछा करने की गति को धीमा कर दिया. वढेरा और मार्कस स्टोइनिस को एक ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने आउट किया जिससे आरसीबी को आईपीएल ट्रॉफी की महक आने लगी भले ही शशांक ने उनके प्रमुख गेंदबाज हेजलवुड के खिलाफ कुछ बड़े छक्के मारे. शशांक को अंतिम ओवरों में स्ट्राइक नहीं मिली और वो चाह कर भी टीम को जीत नहीं दिला पाए.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

आईपीएल 2025 फाइनल RCB Vs PBKS आरसीबी बनाम पीबीकेएस Virat Kohli विराट कोहली Shashank Singh शशांक सिंह

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Eng vs Ind: 'वह ऐसा क्यों सोच रहे हैं', कैफ ने विराट को कह दी दिल पर लगने वाली बातEng vs Ind: 'वह ऐसा क्यों सोच रहे हैं', कैफ ने विराट को कह दी दिल पर लगने वाली बातEngland vs India: BCCI विराट कोहली को इंग्लैंड के लिए राजी करने में लगा है, तो कैफ ने ऐसी बात कह दी है, जो कोहली के दिल पर लग सकती है
Read more »

5 कारण क्यों विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया, अब नहीं खेलेंगे रेड बॉल क्रिकेट5 कारण क्यों विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया, अब नहीं खेलेंगे रेड बॉल क्रिकेट36 साल की उम्र में विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। विराट ने 2011 में भारत के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर पहला टेस्ट खेला था।
Read more »

Opinion: माफ करना विराट कोहली… आप मेरे लिए फाइटर थे, लेकिन…!Opinion: माफ करना विराट कोहली… आप मेरे लिए फाइटर थे, लेकिन…!विराट कोहली ने अचानक टेस्ट क्रिकेट को संन्यास का ऐलान कर दिया। विराट का ऐसे टेस्ट टीम से जाना भारतीय क्रिकेट के लिए कतई सही नहीं है।
Read more »

विराट कोहली की महारत ने हाई-ऑक्टेन क्रिकेट के इस सीजन में चमक बिखेरीविराट कोहली की महारत ने हाई-ऑक्टेन क्रिकेट के इस सीजन में चमक बिखेरीविराट कोहली की महारत ने हाई-ऑक्टेन क्रिकेट के इस सीजन में चमक बिखेरी
Read more »

थक गए थे, टूट चुका था शरीर, नहीं खेल पाते... विराट कोहली के संन्यास का असली कारण अब सामने आयाथक गए थे, टूट चुका था शरीर, नहीं खेल पाते... विराट कोहली के संन्यास का असली कारण अब सामने आयाभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली को लेकर बड़ा खुलासा किया। शास्त्री ने बताया कि विराट कोहली ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास क्यों लिया था।
Read more »

मुझे 18 साल इंतजार करवाया... आईपीएल जीतने के बाद विराट का लंबा-चौड़ा पोस्ट, ट्रॉफी को भी मेसेज दियामुझे 18 साल इंतजार करवाया... आईपीएल जीतने के बाद विराट का लंबा-चौड़ा पोस्ट, ट्रॉफी को भी मेसेज दियारॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इतिहास रच दिया। 2008 से लीग में खेलने के बाद भी टीम अभी तक ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी। विराट कोहली पहले सीजन से टीम का हिस्सा थे।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:48:06