मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार दूसरे दिन निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर सिंदूर के मुद्दे पर वोट मांगने का आरोप लगाया जिस पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। बिट्टू ने भगवंत मान पर विधवाओं का अपमान करने और पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया। भगवंत मान ने पलटवार करते हुए कई सवाल...
इन्द्रप्रीत सिंह, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लगातार दूसरे दिन एक बार फिर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। घर घर सिंदूर देने को लेकर मुख्यमंत्री ने कल कटाक्ष किया था कि क्या यह वन नेशन, वन हसबैंड की योजना है? मुख्यमंत्री के इस बयान पर काफी बवाल हुआ था। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सिंदूर के मुद्दे पर वोट मांग कर सिंदूर का मजाक उड़ा रही है। मुख्यमंत्री के इस बयसान का भाजपा ने तीखा विरोध किया । केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि भगवंत मान ने ऑपरेशन सिंदूर का मजाक उड़ाकर आतंकवादियों द्वारा मारे गए लोगों की विधवाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि अभद्र शब्दों का प्रयोग कर मुख्यमंत्री ने पहलगाम की विधवाओं का मजाक उड़ाया है। इसके लिए उन्हें बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने तो यहां तक कहा कि भगवंत मान पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। बिट्टू ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि भगवंत मान वन नेशन, वन हसबैंड जैसे अपमानजनक वाक्यांश का इस्तेमाल करके पहलगाम की विधवाओं का मजाक उड़ाकर इतना नीचे गिर जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने एक सराहनीय ऑपरेशन किया, लेकिन उन्हें हरी झंडी देने का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया, एक ऐसे नेता जिन पर देश को पूरा भरोसा है। बिट्टू के भगवंत पर पाकिस्तान की भाषा बोलने के आरोप पर आज मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पाकिस्तान की भाषा बोलने को कहा जा रहा है। घर घर सिंदूर बांटने का फैसला वापिस क्यों ले लिया? उन्होंने कहा कि यह पहली बार हो रहा है कि कोई जंग जीतने के बाद लोगों को घर घर जाकर बताना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे सीडीएस सिंगापुर में जाकर कह रहे हैं कि हमारे पाकिस्तान के साथ लड़ाई में हमारे जहाज गिरे थे। यहां तक कि विदेश मंत्री एस.
जयशंकर इंटरव्यू में कह रहे हैं कि हमने पहले ही पाकिस्तान को बता दिया था कि हम केवल आतंकी ठिकानों पर मला करेंगे ,आपके मिलिट्री ठिकानों पर नहीं। भगवंत मान ने पूछा कि क्या भारत की ओर से यह सूचना मिलने पर उन्होंने अपने आंतकियों को वहां से हटा नहीं दिया होगा, ऐसे में तो हमने सिर्फ उनकी इमारतें ही गिराई हैं?
Chandigarh News Bhagwant Mann Operation Sindoor Ravneet Singh Bittu BJP Central Government Punjab Politics One Nation One Husband Terrorism S Jaishankar Bhagwant Mann On Opration Sindoor Punjab News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Operation Sindoor: जमात-ए-इस्लामी हिंद ने ऑपरेशन सिंदूर को सराहा, कहा- आतंकवाद मानवता के खिलाफ हैदेश Jamaat E islami Hind praised Operation Sindoor news in hindi Operation Sindoor: जमात-ए-इस्लामी हिंद ने ऑपरेशन सिंदूर को सराहा, कहा- आतंकवाद मानवता के खिलाफ है
Read more »
BLA ने पाकिस्तानी आर्मी पर किया बड़ा हमला, 14 सैनिकों के मारे जाने की खबरOperation Sindoor के बाद भारत से मिली चोट को पाकिस्तान सहला ही रहा था कि बलूचिस्तान में पाकिस्तान आर्मी पर बड़ा हमला हो गया है.
Read more »
टारगेट लॉक और बूम... 3 सेकेंड में पाकिस्तानी आर्मी की चौकी धुआं-धुआं, सेना की तरफ से आया वीडियो देखिएOperation Sindoor: भारतीय सेना ने बताया है कि 8 और 9 मई के बीच की रात को क्या कुछ हुआ, यहां जानिए.
Read more »
दिखावे के लिए नहीं किया हमला..., भारत के ऑपरेशन सिंदूर से गदगद हुई अमेरिकी पत्रकार, क्यों मना रहीं खुशी?Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक अमेरिकी पत्रकार का पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें वह ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ करते हुए नजर आ रही हैं.
Read more »
सीनियर एक्टर्स ने उड़ाया मजाक, वैनिटी वैन में छुपकर रोती थी एक्ट्रेस, बोली- बहुत दिल दुखा...शिवांगी जोशी टीवी टाउन की मोस्ट फेमस एक्ट्रेस हैं. उन्हें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो से घर-घर में खास पहचान मिली.
Read more »
पीएम आवास योजना में कैसा होगा आपके घर का डिजाइन? हर राज्य के लिए तैयार है प्लानप्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है। अब वेरिफिकेशन का काम चल रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि आपके घर का डिजाइन कैसा होगा?
Read more »
