पूर्व मध्य रेल ने माल ढुलाई में बनाया नया रिकॉर्ड, यात्री राजस्व में भी वृद्धि

रेलवे News

पूर्व मध्य रेल ने माल ढुलाई में बनाया नया रिकॉर्ड, यात्री राजस्व में भी वृद्धि
पूर्व मध्य रेलमाल ढुलाईयात्री राजस्व
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 85 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 54%
  • Publisher: 53%

पूर्व मध्य रेल (ECR) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 203.42 मिलियन टन माल ढुलाई करके नया कीर्तिमान स्थापित किया है। लगातार दूसरे वर्ष 200 मिलियन टन से अधिक माल ढुलाई करने वाले अग्रणी जोनों में शामिल। यात्री सुविधा के लिए 45 जोड़ी नई ट्रेनें शुरू की गईं, 20 जोड़ी ट्रेनों का विस्तार हुआ, और 14,559 विशेष ट्रेन फेरे लगाए गए। यात्री राजस्व में 6.89% की वृद्धि हुई और अब तक का सबसे अधिक रहा। कैटरिंग और टिकट चेकिंग से प्राप्त राजस्व में भी वृद्धि हुई।

जागरण संवाददाता, पटना। पूर्व मध्य रेल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में माल ढुलाई के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 203.42 मिलियन टन माल लदान किया है। इसके साथ ही पूर्व मध्य रेल लगातार दूसरे वर्ष 200 मिलियन टन से अधिक माल ढुलाई करने वाले भारतीय रेल के अग्रणी चार जोनों में शामिल हो गया है। वित्तीीय वर्ष 25-26 में पैसेंजर रेवेन्यू रहा 4917.

81 करोड़ महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह की अध्यक्षता में ईसीआर मुख्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों की समीक्षा की गई। इस दौरान महाप्रबंधक ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उल्लेखनीय है कि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी पूर्व मध्य रेल ने 202.63 मिलियन टन माल लदान किया था। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेल ने वर्ष 2025-26 में कई महत्वपूर्ण पहल की। 45 जोड़ी नई ट्रेनों का शुरू किया गया परिचालन इस दौरान कुल 45 जोड़ी नई ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया, जिनमें 17 जोड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस, दो जोड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस, एक जोड़ी नमो भारत एक्सप्रेस तथा 25 जोड़ी नई मेल/एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 20 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन का विस्तार भी किया गया। त्योहारों और अवकाश के समय यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए विशेष ट्रेनों के 14,559 फेरे चलाए गए। साथ ही विभिन्न ट्रेनों को 313 अतिरिक्त ठहराव भी प्रदान किए गए, जिससे यात्रियों को काफी सुविधा मिली। इन प्रयासों का असर राजस्व पर भी स्पष्ट रूप से दिखा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में पैसेंजर रेवेन्यू 4917.81 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6.89 प्रतिशत अधिक है और अब तक का सर्वाधिक है। त्योहारों और अवकाश के समय विशेष ट्रेनों के चलाए गए 14,559 फेरे वहीं कैटरिंग रेवेन्यू में 88.31 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 91.50 करोड़ रुपये तथा सैंड्री रेवेन्यू 19.58 प्रतिशत बढ़कर 401.50 करोड़ रुपये हो गया।टिकट चेकिंग से प्राप्त राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इस मद में 22.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 232.61 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई, जो भारतीय रेल के सभी जोनों में तीसरा सबसे अधिक है। पूर्व मध्य रेल ने माल ढुलाई और यात्री सुविधाओं दोनों क्षेत्रों में संतुलित विकास करते हुए नई ऊंचाइयों को हासिल किया है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

पूर्व मध्य रेल माल ढुलाई यात्री राजस्व नई ट्रेनें रेलवे

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Leo Weekly Horoscope 20 to 26 October 2025: टीमवर्क से सफलता मिलेगी, पढ़ें सिंह का राशिफलLeo Weekly Horoscope 20 to 26 October 2025: टीमवर्क से सफलता मिलेगी, पढ़ें सिंह का राशिफलइस सप्ताह भावनात्मक समझ और व्यावहारिक फोकस दोनों पर जोर देंगे। सप्ताह की शुरुआत में कन्या राशि में चंद्रमा का गोचर आपके जीवन में व्यवस्था और स्पष्टता बढ़ाएंगे। एस्ट्रोपत्री डॉटकॉम के श्री आनंद सागर पाठक प्रस्तुत कर रहे हैं। इस सप्ताह Saptahik Rashifal 2025 का राशि अनुसार नक्षत्रीय विश्लेषण और भविष्य...
Read more »

Weekly Numerology Horoscope 20 to 26 October 2025: इस हफ्ते किस मूलांक का भाग्य देगा साथWeekly Numerology Horoscope 20 to 26 October 2025: इस हफ्ते किस मूलांक का भाग्य देगा साथपेशेवर रूप से यह सप्ताह सोच-समझकर निर्णय लेने, शोध करने और अनुशासित प्रगति के लिए अनुकूल है। जल्दबाजी से बचें, सफलता अनुशासन और विश्लेषण से मिलेगी। चलिए ऐस्ट्रॉलजर भानुप्रिया मिश्रा जी astropatri.
Read more »

Scorpio Weekly Horoscope 20 to 26 October 2025: काम में फोकस बढ़ेगा, पढ़ें राशिफलScorpio Weekly Horoscope 20 to 26 October 2025: काम में फोकस बढ़ेगा, पढ़ें राशिफलवृश्चिक साप्ताहिक राशिफल आंतरिक विकास और बाहरी स्पष्टता पर जोर देगा। सप्ताह की शुरुआत में कन्या राशि में चंद्रमा ध्यान और योजना बढ़ाएंगे। मध्य सप्ताह में तुला राशि में चंद्रमा सामाजिक कूटनीति बढ़ाएंगे। एस्ट्रोपत्री डॉटकॉम के श्री आनंद सागर पाठक प्रस्तुत कर रहे हैं। इस सप्ताह Saptahik Rashifal 2025 का राशि अनुसार नक्षत्रीय विश्लेषण और भविष्य...
Read more »

साप्ताहिक वित्त राशिफल: 20 से 26 अक्टूबर 2025साप्ताहिक वित्त राशिफल: 20 से 26 अक्टूबर 2025आगामी सप्ताह के लिए मेष से कर्क राशि तक के जातकों के लिए वित्त राशिफल। बजट प्रबंधन, खर्चों पर ध्यान, साझेदारी और निवेश के अवसरों पर महत्वपूर्ण जानकारी।
Read more »

Lenskart का मुनाफा बढ़ा, Q2 FY26 में शानदार प्रदर्शन, अब बेचें या और खरीदें? ब्रोकरेज ने दिया ये टारगेटLenskart का मुनाफा बढ़ा, Q2 FY26 में शानदार प्रदर्शन, अब बेचें या और खरीदें? ब्रोकरेज ने दिया ये टारगेटलेंसकार्ट ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए, जिसमें शुद्ध लाभ 19.6 बढ़कर 102 करोड़ रुपये हो गया। राजस्व में 20.
Read more »

योगी सरकार की सौगात: गोंडा के 67,635 छात्रों को मिली स्कॉलरशिप, खातों में ट्रांसफर किए गए ₹20.31 करोड़योगी सरकार की सौगात: गोंडा के 67,635 छात्रों को मिली स्कॉलरशिप, खातों में ट्रांसफर किए गए ₹20.31 करोड़मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में गोंडा के 67,635 छात्रों के खातों में 20.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:56:28