Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में हार का जिम्मा लेते हुए तेजस्वी यादव ने राजद विधायक दल के नेता पद से हटने का प्रस्ताव खुद दे दिया। इसके बाद उन्होंने बड़ी बात कही। बीच बैठक में इसके बाद लालू प्रसाद यादव को हस्तक्षेप करना पड़ गया।
पटना: तेजस्वी प्रसाद यादव, जिन पर बहन रोहिणी आचार्य ने मीडिया के सामने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है और बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने उन पर हमला किया है, भावुक नजर आ रहे हैं। उन्होंने सोमवार को राजद विधायकों से कहा कि वे किसी और को विधायक दल का नेता चुनने के लिए स्वतंत्र हैं। तेजस्वी ने रखा नेता विधायक दल पद छोड़ने का प्रस्तावतेजस्वी ने जैसे ही विधायक दल का नेता पद छोड़ने की पेशकश की, वैसे ही उनके पिता और पार्टी संरक्षक लालू प्रसाद यादव ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए कहा कि उन्हें बिहार विधानसभा में पार्टी का नेतृत्व जारी रखना चाहिए। यह जानकारी बैठक में मौजूद एक विधायक ने दी। इसके तुरंत बाद, नवनिर्वाचित राजद विधायकों ने तेजस्वी को अपना विधायक दल का नेता चुन लिया। लालू प्रसाद के अलावा, उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी बड़ी बेटी एवं पार्टी सांसद मीसा भारती भी बैठक में शामिल हुईं। तेजस्वी ने कहा- पार्टी देखूं या परिवारतेजस्वी के सहयोगी संजय यादव, जो लालू प्रसाद के परिवार में चल रही उथल-पुथल के केंद्र में हैं, भी बैठक में मौजूद थे। एक विधायक ने कहा, 'तेजस्वी जी भावुक थे। उन्होंने हमें राजद विधायक दल का नेता किसी और को चुनने का विकल्प दिया।' उन्होंने रोहिणी पर भी अप्रत्यक्ष हमला बोला और कहा कि उन्हें 'किसी' को टिकट देने से मना करने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने पूछा, 'क्या करूं? पार्टी देखूं या परिवार?' बैठक में पार्टी के खराब प्रदर्शन पर भी चर्चा हुई, खासकर कम अंतर से हारी हुई सीटों पर।राजद विधायकों ने EVM पर फोड़ा ठीकराबैठक के बाद बोलते हुए, राजद के वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह ने राजद के निराशाजनक प्रदर्शन के लिए ईवीएम को जिम्मेदार ठहराया। जगदानंद सिंह ने कहा, 'जब तक टाइम मशीन रहेगी, लोकतंत्र का मजाक उड़ाया जाता रहेगा। इन मशीनों का दुरुपयोग किया गया।' राजद के एक अन्य विधायक भाई बीरेंद्र ने मीडिया से बात करते हुए इसी आरोप को दोहराया। उन्होंने कहा, 'हमें ईवीएम के खिलाफ लड़ना होगा। हमारी मांग है कि चुनाव बैलेट पेपर से होने चाहिए।' 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा चुनाव में राजद ने 143 सीटों पर चुनाव लड़ा और केवल 25 सीटें ही जीत पाई और तीसरे स्थान पर रही। 2020 के चुनावों में, राजद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।.
पटना: तेजस्वी प्रसाद यादव, जिन पर बहन रोहिणी आचार्य ने मीडिया के सामने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है और बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने उन पर हमला किया है, भावुक नजर आ रहे हैं। उन्होंने सोमवार को राजद विधायकों से कहा कि वे किसी और को विधायक दल का नेता चुनने के लिए स्वतंत्र हैं। तेजस्वी ने रखा नेता विधायक दल पद छोड़ने का प्रस्तावतेजस्वी ने जैसे ही विधायक दल का नेता पद छोड़ने की पेशकश की, वैसे ही उनके पिता और पार्टी संरक्षक लालू प्रसाद यादव ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए कहा कि उन्हें बिहार विधानसभा में पार्टी का नेतृत्व जारी रखना चाहिए। यह जानकारी बैठक में मौजूद एक विधायक ने दी। इसके तुरंत बाद, नवनिर्वाचित राजद विधायकों ने तेजस्वी को अपना विधायक दल का नेता चुन लिया। लालू प्रसाद के अलावा, उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी बड़ी बेटी एवं पार्टी सांसद मीसा भारती भी बैठक में शामिल हुईं। तेजस्वी ने कहा- पार्टी देखूं या परिवारतेजस्वी के सहयोगी संजय यादव, जो लालू प्रसाद के परिवार में चल रही उथल-पुथल के केंद्र में हैं, भी बैठक में मौजूद थे। एक विधायक ने कहा, 'तेजस्वी जी भावुक थे। उन्होंने हमें राजद विधायक दल का नेता किसी और को चुनने का विकल्प दिया।' उन्होंने रोहिणी पर भी अप्रत्यक्ष हमला बोला और कहा कि उन्हें 'किसी' को टिकट देने से मना करने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने पूछा, 'क्या करूं? पार्टी देखूं या परिवार?' बैठक में पार्टी के खराब प्रदर्शन पर भी चर्चा हुई, खासकर कम अंतर से हारी हुई सीटों पर।राजद विधायकों ने EVM पर फोड़ा ठीकराबैठक के बाद बोलते हुए, राजद के वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह ने राजद के निराशाजनक प्रदर्शन के लिए ईवीएम को जिम्मेदार ठहराया। जगदानंद सिंह ने कहा, 'जब तक टाइम मशीन रहेगी, लोकतंत्र का मजाक उड़ाया जाता रहेगा। इन मशीनों का दुरुपयोग किया गया।' राजद के एक अन्य विधायक भाई बीरेंद्र ने मीडिया से बात करते हुए इसी आरोप को दोहराया। उन्होंने कहा, 'हमें ईवीएम के खिलाफ लड़ना होगा। हमारी मांग है कि चुनाव बैलेट पेपर से होने चाहिए।' 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा चुनाव में राजद ने 143 सीटों पर चुनाव लड़ा और केवल 25 सीटें ही जीत पाई और तीसरे स्थान पर रही। 2020 के चुनावों में, राजद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।
तेज प्रताप यादव रोहिणी आचार्य राजद के विधायकों की लिस्ट राजद विधायक लिस्ट 2025 Bihar Politics Rjd Mla Latest List 2025 Rjd Mla Latest List Tejashwi Yadav Latest News Lalu Prasad Yadav Latest News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
योगी बिहार में भी अखिलेश पर भारी पड़े: 31 सीटों में से 27 जीती, सपा प्रमुख की 22 सभाओं में 20 हारीBihar Assembly (Vidhan Sabha) Election 2025 Result Rally Strike Rate Analysis.
Read more »
West Bengal Assembly Election 2026: এবার বাংলার জঙ্গল পরিষ্কার করার পালা, বিহারে গেরুয়া ঝড়ে চাঙ্গা বঙ্গ বিজেপি!West Bengal BJP reacts on Bihar Election Result 2025
Read more »
Bihar Election Result 2025: বাংলা জয়ের পথ প্রশস্ত করল বিহার, এভাবেই জঙ্গলরাজ উপড়ে ফেলা হবে: মোদীPM Narendra Modi reacts on Bihar Election Result 2025
Read more »
BJP-JDU की आंधी में कैसे टिक गए ओवैसी: AIMIM ने RJD की छीनी सभी सीटें फिर जीतीं, 8 सीटों पर हरवायाBihar Vidhan Sabha 2025 VIP Seats Results LIVE Update.
Read more »
Bihar Elections 2025: कौन है बिहार चुनाव के सबसे बड़े विजेता? किसे मिली करारी हार?Bihar Elections 2025: कौन है बिहार चुनाव के सबसे बड़े विजेता, किसे मिली करारी हार Biggest Winners And Losers of Bihar Elections 2025 Tejashvi Yadav Nitish Kumar Chirag Paswan राज्य
Read more »
जेल से कैसे जीते अनंत सिंह, तेजप्रताप को किसने हराया: हारते-हारते जीते तेजस्वी; खेसारी, ज्योति सिंह, रितेश ...Bihar Vidhan Sabha 2025 VIP Seats Results LIVE Update.
Read more »
