योगी बिहार में भी अखिलेश पर भारी पड़े: 31 सीटों में से 27 जीती, सपा प्रमुख की 22 सभाओं में 20 हारी

Bihar Election Result Photos News

योगी बिहार में भी अखिलेश पर भारी पड़े: 31 सीटों में से 27 जीती, सपा प्रमुख की 22 सभाओं में 20 हारी
Bihar Polls Result 2025Bihar Election Result 2025
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 269 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 118%
  • Publisher: 51%

Bihar Assembly (Vidhan Sabha) Election 2025 Result Rally Strike Rate Analysis.

बिहार चुनाव में एनडीए ने प्रचंड जीत दर्ज की है। इस चुनाव में यूपी के नेताओं का भी बहुत कुछ दांव पर लगा हुआ था।बिहार चुनाव में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने 31 सभाएं व रैलियां की। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने किसी भी सीट पर चुनाव लड़े बगैर बिहार में महागठबंधन के पक्ष में 22 सीटों पर प्रचार किया था। रिजल्ट में यूपी सीएम भारी पड़े। उनकी जीत का स्ट्राइक रेट 87 प्रतिशत से अधिक है। एनडीए के 31 में से 27 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। जबकि अखिलेश यादव का स्ट्राइक रेट महज 9 प्रतिशत रहा। उनके प्रचार वाली सिर्फ दो सीटों पर महागठबंधन को जीत मिली। बसपा प्रमुख मायावती भी बिहार चुनाव में कैमूर जिले की भभुआ सीट पर प्रचार करने गई थीं। वहीं पर सभी 5 प्रत्याशी पहुंचे थे। मायावती ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। उनका स्ट्राइक रेट 20 प्रतिशत के लगभग है। यूपी से चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी, स्वामी प्रसाद मौर्य और सुभासपा ने भी चुनाव में किस्मत आजमाई, लेकिन वे अपनी–अपनी पार्टी के प्रत्याशियों की जमानत तक नहीं बचा पाए।ये तस्वीर बिहार की है। योगी को सुनने और देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी। योगी ने तलवार उठाकर शक्ति प्रदर्शन किया था।अब विस्तार से पढ़िए.

..बिहार के चुनावी मैदान में सीएम योगी ने जमकर विपक्षी दलों राजद–कांग्रेस और सपा पर हमला बोला। सीएम ने बिना नाम लिए महागठबंधन के तीन प्रमुख नेताओं राहुल, अखिलेश व तेजस्वी को पप्पू, टप्पू व अप्पू नाम के तीन बंदरों की जोड़ी करार दिया था। सीएम योगी ने महागठबंधन को उसके जंगलराज और भगवान राम–कृष्ण और मां सीता के नाम पर जमकर घेरा। सीएम योगी की सभाओं में भीड़ भी खूब उमड़ी। उन्होंने भाजपा के साथ ही एनडीए के सहयोगी दलों जनता दल यूनाइटेड, लोजपा, हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रत्याशियों के पक्ष में रैली व सभाएं की।बिहार चुनाव के पहले चरण से पहले सीएम योगी ने विपक्ष के सामने एक अप्पू, टप्पू व पप्पू के रूप में महागठबंधन के तीन बंदरों का ऐसा मुद्दा रखा, जिस पर विवाद तय माना जा रहा था। हुआ भी वही, इसके बाद बिहार में प्रचार करने पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेता तक इसी पर बात करते दिखे। कांग्रेस के नेता सीएम योगी के बंदर वाले बयान के जरिए हनुमान जी का अपमान करने की बात करते दिखे। वहीं, अखिलेश यादव ने इसके बाद कई अन्य नामों के जरिए भारतीय जनता पार्टी को घेरने की कोशिश की। इसका असर ये हुआ कि जो महागठबंधन चुनाव प्रचार के दौरान एनडीए को घेरने के लिए अपनी योजनाओं से लेकर नीतीश कुमार सरकार की नाकामियों तक को गिनाने में लगा था। वह बंदर विवाद में फंस गया। पूरा आरोप–प्रत्यारोप ही बंदर विवाद को लेकर चला। इस बयान ने चुनाव प्रचार अभियान का रुख ही बदल दिया। रोजगार को लेकर महागठबंधन की घोषणाओं तक के मुद्दे गौण हो गए। महागठबंधन के निचले स्तर के नेता से लेकर शीर्ष नेताओं तक ने बंदर विवाद पर बयान दिए। मीडिया की हेडलाइन में यही विवाद गहराया। असर पहले चरण की वोटिंग से पहले महागठबंधन की नीतीश सरकार को घेरने की रणनीति की जगह योगी के बयान का काउंटर के रूप में सामने आया।सीएम योगी ने जिस प्रकार विपक्षी दलों को मूल मुद्दों से हटकर व्यक्ति विरोध की रणनीति पर उतरने को मजबूर किया, इससे साफ हुआ कि उनकी मास अपील काफी ज्यादा है। यूपी में दो बार सत्ता में रहकर अपनी स्थिति मजबूत बनाने वाले सीएम योगी 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में भी इस रणनीति को आगे बढ़ा सकते हैं। वैसे भी सपा का मुख्य आधार राजद की तरह यूपी में भी एमवाई समीकरण का है। यहां भी महागठबंधन में सपा की सहयोगी के तौर पर कांग्रेस ही होगी। भाजपा उनके पीडीए की हवा निकालने के लिए बिहार जैसी रणनीति पर आगे बढ़ सकती है।बिहार की तीन सीटें ऐसी रहीं, जहां योगी और अखिलेश दोनों ने सभाएं की। इसमें सीवान की रघुनाथपुर, पूर्वी चम्पारण की मोतिहारी व मधुबनी जिले की बिस्फी विधानसभा क्षेत्र शामिल है। इसमें अखिलेश यादव भारी पड़े। रघुनाथपुर व बिस्फी सीट राजद ने जीत ली। जबकि मोतिहारी पर भाजपा ने जीत दर्ज की है।अखिलेश यादव ने छपरा में भोजपुरी गायब खेसारी लाल यादव के समर्थन में सभा की थी, लेकिन रिजल्ट आया तो खेसारी भी जीत नहीं पाए। जबकि सीवान के बाहुबली रहे शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा साहब की रघुनाथपुर सीट पर भी प्रचार किया था। ओसामा ये सीट जीतने में सफल रहे।बसपा का खुला खाता, 3 अन्य पर जमानत भी बचाई बसपा ने बिहार में सभी 243 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। पिछली बार भी बसपा एक सीट जीतने में सफल रही थी। इस बार भी वह एक सीट जीत गई। मायावती 6 नवंबर को कैमूर जिले की भभुआ सीट पर प्रचार करने गई थीं। इस जनसभा में कैमूर, मोहनिया, रामगढ़ और चैनपुर के बसपा प्रत्याशी पहुंचे थे। मतलब मायावती ने एक साथ 5 प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे थे। इसमें से रामगढ़ सीट पर बसपा जीतने में सफल रही। इस तरह से मायावती का स्ट्राइक रेट 20 प्रतिशत है, जो अखिलेश यादव से अधिक है। बसपा ने इसके अलावा कैमूर जिले की भभुआ, चैनपुर और मोहनिया सीट पर भी जोरदार टक्कर दी है। बसपा को पूरे प्रदेश में 1.52 प्रतिशत वोट मिले।बिहार चुनाव में यूपी की नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य उतरे थे। चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी और स्वामी प्रसाद मौर्य की अपनी जनता पार्टी ने असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के साथ गठबंधन किया था। चंद्रशेखर ने 25 सीटों पर तो स्वामी प्रसाद मौर्य ने 4 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। स्वामी प्रसाद मौर्य प्रचार में बिहार नहीं गए। लेकिन चंद्रशेखर ने अपनी पार्टी प्रत्याशियों के साथ ही कुछ निर्दलीय प्रत्याशियों के पक्ष में भी प्रचार किया था। रिजल्ट आया तो दोनों पार्टियों के एक भी प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा पाए।सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर की पार्टी ने भी बिहार चुनाव में किस्मत आजमाया था। पहले उनकी कोशिश एनडीए के गठबंधन में रहकर चुनाव लड़ने की थी। पर आखिरी वक्त में कोई भी सीट नहीं मिलने पर उन्होंने बिहार चुनाव में अकेले प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर दिया। सुभासपा ने 64 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। खुद ओमप्रकाश राजभर ने 6 सीटों पर चुनाव प्रचार किया था। इसके अलावा उनके बेटे और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल राजभर ने मोर्चा संभाल रखा था। रिजल्ट आया तो सुभासपा के सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।बिहार चुनाव पर अखिलेश बोले- भाजपा दल नहीं, छल है:काशी में भाजपाई थिरके, केशव ने कहा- बिहार जैसी पिक्चर यहां भी दिखेगी बिहार चुनाव में एनडीए गठबंधन प्रचंड जीत की ओर बढ़ रहा है। चुनावी नतीजे अब साफ होने लगे हैं। 243 सीटों के रुझान में NDA क्लीन स्वीप करती दिख रही है। इस बीच यूपी में भाजपा और उसके सहयोगी दल फूले नहीं समा रहे। एनडीए गठबंधन इस विजय को विकास की जीत बता रहा है। वहीं, अखिलेश ने विपक्ष की हार के लिए SIR को जिम्मेदार ठहराया। सपा मुखिया ने कहा कि बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर खेल किया गया है। यूपी में हम ऐसा नहीं होने देंगे। इधर, काशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न भी शुरू कर दिया है। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता 'बिहार में बहार...' वाले पोस्टर के साथ जुलूस निकाला। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। ढोल-नगाड़ों पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते दिखाई दिए।सरगुजा में रिकार्ड ठंड, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्रीसीकर में शीतलहर से बढ़ी सर्दीउत्तरी-मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन शीतलहर की चेतावनीआगरा में आज सुबह रहेगी हल्की धुंध, मौसम रहेगा सुहाना​​​​​​​झारखंड के कई हिस्से में शीत लहर चलने की संभावना

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Bihar Polls Result 2025 Bihar Election Result 2025

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

இன்றைய ராசிபலன்: ஐப்பசி 27 - எந்தெந்த ராசிகளுக்கு நல்ல நாள்?இன்றைய ராசிபலன்: ஐப்பசி 27 - எந்தெந்த ராசிகளுக்கு நல்ல நாள்?November 13 Today Rasipalan: ஐப்பசி மாதம் 27ஆம் நாளான இன்று (நவம்பர் 13), 12 ராசிகளுக்கான பலன்களை பார்க்கலாம்.
Read more »

दिल्ली गैस चैंबर बनी: 31 इलाकों में AQI 400 पार, प्रदूषण से बढ़ी परेशानीदिल्ली गैस चैंबर बनी: 31 इलाकों में AQI 400 पार, प्रदूषण से बढ़ी परेशानीदिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर बना हुआ है। कई इलाकों में AQI 400 के पार दर्ज किया गया है। दरियागंज में AQI 455 तक पहुंच गया। धुंध और कोहरे के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। पराली जलाने, वाहनों के धुएं और निर्माण गतिविधियों से प्रदूषण बढ़ा है। एनसीआर के अन्य शहरों में भी हवा की गुणवत्ता खराब है।
Read more »

जैसलमेर में सुबह-शाम सर्दी का असर बरकरार: तीन दिन से दिन का पारा 31 पर, रात का पारा 15 डिग्री पहुंचाजैसलमेर में सुबह-शाम सर्दी का असर बरकरार: तीन दिन से दिन का पारा 31 पर, रात का पारा 15 डिग्री पहुंचाजैसलमेर में पिछले तीन दिनों से तापमान स्थिर बना हुआ है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 31.
Read more »

Agra News: 10 सालों से निष्क्रिय 7.82 लाख खातों में 240 करोड़ ₹ डंप राशि, बैंक कराएगा समाधानAgra News: 10 सालों से निष्क्रिय 7.82 लाख खातों में 240 करोड़ ₹ डंप राशि, बैंक कराएगा समाधानपिछले 10 वर्षों से निष्क्रिय 22 बैंकों के 7.82 लाख खातों में जमा 240.
Read more »

Mahindra XEV 9S के फीचर्स हुए कंफर्म, मिलेंगी कई बेहतरीन सुविधाएं, 27 नवंबर को होगी लॉन्चMahindra XEV 9S के फीचर्स हुए कंफर्म, मिलेंगी कई बेहतरीन सुविधाएं, 27 नवंबर को होगी लॉन्चमहिंद्रा भारतीय बाजार में अपनी पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, XEV 9S को 27 नवंबर 2025 को लॉन्च करने जा रही है। इसमें तीन स्क्रीन, स्लाइडिंग सीटें, Harman Kardon साउंड सिस्टम और ADAS जैसे कई आधुनिक फीचर्स मिलेंगे। यह 59kWh और 79kWh बैटरी विकल्पों के साथ आ सकती है और इसकी अनुमानित कीमत 21 लाख से 30 लाख रुपये के बीच हो सकती...
Read more »

बिहार चुनाव: CM मोहन यादव का मैजिक, 27 में से 21 सीटों पर जलवा, 90% स्ट्राइकबिहार चुनाव: CM मोहन यादव का मैजिक, 27 में से 21 सीटों पर जलवा, 90% स्ट्राइकबिहार चुनाव में CM मोहन यादव का मैजिक, 27 में से 21 सीटों पर जलवा, 90% स्ट्राइक रेट
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:17:32