जेल से कैसे जीते अनंत सिंह, तेजप्रताप को किसने हराया: हारते-हारते जीते तेजस्वी; खेसारी, ज्योति सिंह, रितेश ...

Bihar Vidhan Sabha Election Results 2025 News

जेल से कैसे जीते अनंत सिंह, तेजप्रताप को किसने हराया: हारते-हारते जीते तेजस्वी; खेसारी, ज्योति सिंह, रितेश ...
Bihar Election Results Analysis 2025Bihar Election Hot SeatsKey Candidates Bihar Vidhan Sabha Elections
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 466 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 211%
  • Publisher: 51%

Bihar Vidhan Sabha 2025 VIP Seats Results LIVE Update.

Bihar VIP Seats Election Results 2025 Update; Tejashwi Yadav Maithili Thakur Anant Singh Tej Pratap Yadav | BJP JDU RJD Jan Suraajहारते-हारते जीते तेजस्वी; खेसारी, ज्योति सिंह, रितेश पांडे, मनीष कश्यप क्यों हारेबिहार विधानसभा चुनाव 2025 के के रिजल्ट आ गए। NDA को 202 सीटें मिली हैं। विधानसभा की 243 सीटों में से 20 ऐसी हैं, जिन पर सभी की नजर रही। शुरुआत में पिछड़ने के बाद तेजस्वी यादव राघोपुर सीट जीत गए। महुआ से तेजस्वी के भाई तेजप्रताप हार गए। अलीनगर से मैथिलराघोपुर में तेजस्वी यादव 14,532 वोट से जीत गए हैं। दूसरे नंबर पर BJP के सतीश कुमार रहे। शुरुआत में तेजस्वी करीब 3500 वोट से पिछड़ रहे थे। 2020 में तेजस्वी 38,174 वोट से जीते थे।इस सीट पर लोगों तेजस्वी को लोगों ने एक विधायक के तौर पर नहीं, बल्कि CM कैंडिडेट होने के चलते वोट दिया।लोगों में तेजस्वी के लिए नाराजगी थी, लेकिन उन्हें लालू के बेटे और नेता प्रतिपक्ष होने का फायदा मिला।राघोपुर में 35% यादव वोट हैं, BJP और तेजप्रताप की पार्टी JJD ने यहां यादव को टिकट दिया। हालांकि यादव वोट नहीं बंटा। 5% मुस्लिम भी तेजस्वी के साथ रहे।RJD से अलग होकर पहला चुनाव लड़ रहे तेजप्रताप यादव महुआ से हार गए हैं। उन्हें 35,703 वोट मिले। LJP के संजय कुमार सिंह को 87,641 वोट मिले। उन्होंनें RJD के मुकेश कुमार रौशन 44,997 वोट से हराया।AIMIM के अमित कुमार और निर्दलीय कैंडिडेट आसमां परवीन की वजह से मुस्लिम वोटर्स बंट गए, जिसका नुकसान तेजप्रताप को हुआ।3.

छपरा: छोटी कुमारी से हारे खेसारी लाल यादव छपरा से भोजपुरी सिनेमा के स्टार खेसारी लाल यादव हार गए हैं। BJP की छोटी कुमारी ने उन्हें 7,600 वोट से हरा दिया।3.4. अलीनगर: कंट्रोवर्सी बेअसर, मैथिली ठाकुर जीतीं अलीनगर में BJP की मैथिली ठाकुर 11,730 वोट से जीत गई हैं। उन्हें 84,915 मिले। RJD के विनोद मिश्रा दूसरे नंबर पर रहे।23 अक्टूबर 2025 को यूपी की BJP विधायक केतकी सिंह ने ‘मैथिल पाग’ की जगह मैथिली ठाकुर को मिथिला का सम्मान बता दिया। एक वीडियो और वायरल हुआ, जिसमें मैथिली पाग में मखाना रखकर खा रही थीं। इसके बाद BJP के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने माफी मांगी। लोकल नेताओं ने भी घर-घर जाकर माफी मांगी। इसका मैथिली को फायदा मिला।लोग नीतीश और मोदी सरकार की योजनाओं से खुश थे, मैथिली को बाहरी कहने के बाद भी उन्होंने वोट दिए।करगहर में भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे चुनाव हार गए हैं। जन सुराज की टिकट पर लड़े रितेश को सिर्फ 16,298 वोट मिले। वे चौथे नंबर पर रहे। यहां से JDU के वशिष्ठ सिंह जीते हैं। बसपा के उदय प्रताप सिंह दूसरे नंबर पर हैं।करगहर जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर का घर है। यहां से उन्हीं के चुनाव लड़ने की चर्चा थी लेकिन पार्टी ने भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे को उतार दिया। ये जन सुराज के खिलाफ गया।इस सीट पर सबसे ज्यादा कुर्मी, ब्राह्मण और यादव वोटर हैं। कुर्मी 15%, ब्राह्मण 13%, यादव-10%, EBC 20%, ST/SC 12%, मुस्लिम 8%, राजपूत और भूमिहार 12% और अन्य 10% हैं। कांग्रेस के संतोष मिश्रा के पक्ष में OBC+ब्राह्मण+मुस्लिम+SC का समीकरण बना। रितेश इसमें फेल हुए।जन सुराज की ग्राउंड पर पकड़ नहीं थी। रितेश पांडे का फेमस होना उन्हें वोट नहीं दिला पाया। प्रशांत के गृह जिले होने का भी फायदा नहीं हुआ।मोकामा में फिलहाल JDU के अनंत सिंह 28,206 वोट से जीत गए हैं। दूसरे नंबर पर RJD की वीणा सिंह रहीं। अनंत सिंह ने ये चुनाव जेल में रहते हुए जीता है। दुलारचंद मर्डर केस में वे जेल में हैं।ये मुकाबला बाहुबली अनंत सिंह और सूरजभान सिंह के बीच था। दुलारचंद यादव के मर्डर से यादव Vs भूमिहार की स्थिति बनी। सवर्ण वोटर अनंत सिंह के पीछे गोलबंद हो गया।मोकामा में करीब 30% भूमिहार, 24% वोटर यादव हैं। अनुसूचित जातियों के वोटर 16.7%, राजपूत 14.3%, और मुस्लिम करीब 2.3% हैं। अनंत सिंह के पक्ष में भूमिहार+राजपूत+EBC का गणित रहा।दुलारचंद यादव की हत्या से जो सिंपेथी वोट महागठबंधन के पक्ष में जानी चाहिए थी वो जन सुराज के साथ चला गया। इससे अनंत सिंह मजबूत हुए।तारापुर से BJP के सम्राट चौधरी 45,843 वोट से जीत गए हैं। RJD के अरुण कुमार साह दूसरे नंबर पर रहे।सम्राट चौधरी को लोकल लीडर और कुशवाहा के बड़े लीडर होने का फायदा मिला है। डिप्टी सीएम होने से उनकी इमेज मजबूत थी। उनके सामने RJD के मजबूत उम्मीदवार थे लेकिन सम्राट का कद ज्यादा बड़ा था।तारापुर में OBC, विशेषकर कुशवाहा समुदाय का दबदबा है। सम्राट चौधरी भी इसी जाति से आते हैं। इलाके की राजनीति में सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी का खासा प्रभाव रहा है। वे 6 बार यहां से जीते, जबकि उनकी पत्नी पार्वती देवी ने एक बार यहां से जीत हासिल की।8. लखीसराय: विवाद के बावजूद विजय सिन्हा जीते लखीसराय में डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के अमरेश कुमार अनीस को 24,940 वोट से हराया।विजय सिन्हा RSS बैकग्राउंड से हैं। उन्होंने दियारा से प्रह्लाद यादव को अपने पक्ष में लेकर RJD के वोटबैंक में सेंध लगा दी।6 नवंबर को वोटिंग के दिन लखीसराय के खुरियारी गांव में विवाद के बाद विजय सिन्हा को नुकसान होने की आशंका थी, लेकिन इसे मैनेज कर ले गए।9. सीवान: शहाबुद्दीन के गढ़ में मंगल पांडे जीते सीवान में BJP के मंगल पांडे 9,370 वोट से जीते हैं। उन्हें 92,379 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे RJD के अवध बिहारी चौधरी को 83,009 वोट मिले।1. 2005 से लगातार तीन बार से इस सीट पर BJP का कब्जा रहा है। यहां NDA मजबूत स्थिति में है। 2. मंगल पांडे बिहार BJP के सबसे बड़े चेहरों में से एक हैं। नीतीश सरकार में प्रभावशाली मिनिस्टर भी हैं। इस बात का उन्हें फायदा मिल रहा है। 3. RJD के अवध बिहारी चौधरी की इलाके में इमेज अच्छी नहीं है। वे लोगों से मिलते-जुलते नहीं हैं। AIMIM ने भी इस सीट से उम्मीदवार उतारा है, इससे मुस्लिम वोट बंट गए।रघुनाथपुर में सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब 9,248 जीत गए हैं। दूसरे नंबर पर JDU के विकास कुमार सिंह रहे।1. ओसामा शहाब बाहुबली रहे शहाबुद्दीन के बेटे हैं और पहली बार चुनावी मैदान में हैं। उनके पक्ष में सिंपेथी वोट ने काम किया। 2. इस सीट से लगातार दो बार से विधायक RJD के हरिशंकर यादव ने ही ओसामा को चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव रखा था। वे पूरे चुनाव में ओसामा के साथ रहे और RJD के वोटबैंक को संगठित रखा। 3. ओसामा की इमेज पिता की तरह बाहुबली की नहीं हैं, वे पढ़े-लिखे माने जाते हैं। तेजस्वी खुद उनके प्रचार के लिए आए थे, इसका भी फायदा हुआ है।मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप चनपटिया से चुनाव हार गए हैं। वे तीसरे नंबर पर रहे। यहां से कांग्रेस के अभिषेक रंजन जीते हैं।मनीष कश्यप बतौर यूट्यूबर तो चर्चित हैं लेकिन जन सुराज इलाके में कमजोर है। मनीष पहले BJP में थे। कुछ महीने पहले ही जन सुराज में आए हैं इसका भी नुकसान हो रहा है।मनीष कश्यप की इमेज कट्टर हिंदुवादी नेता की रही है। जन सुराज में आने के बाद इन्होंने उसे बदला लेकिन इससे उनका समर्थक वर्ग नाराज हुआ।JDU के उमाकांत सिंह के साथ भूमिहार और ब्राह्मण वोटबैंक है, ये इस इलाके का सबसे बड़ा वोटबैंक है। इसके अलावा 125 यूनिट फ्री बिजली और जीविका जैसी योजनाओं का इलाके में पॉजिटिव इंपेक्ट है।बक्सर में BJP कैंडिडेट और पूर्व IPS अधिकारी आनंद मिश्रा जीत गए हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के संजय तिवारी रहे। आनंद मिश्रा को 84,901 वोट मिले।IPS आनंद मिश्रा क्लीन इमेज के उम्मीदवार हैं। उन्होंने इलाके में 'आनंद सेवा केंद्र' शुरू किया था जो लोगों को सरकारी योजनाओं का फायदा दिलाने का काम करता था। इससे इलाके में वे काफी पॉपुलर हो गए।आनंद मिश्रा से उलट कांग्रेस के उम्मीदवार संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी की छवि बाहुबली टाइप के नेता की रही है। वे दो बार से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस में ही आपसी फूट है।इलाके में ब्राह्मण और यादव वोट जीत तय करते हैं। यादव वोटर कांग्रेस से नाराज हैं। किसान भी लाठीचार्ज की घटना के बाद नाराज हैं।ब्रह्मपुर में RJD के शंभू नाथ यादव जीत गए हैं। उन्हें 95,828 वोट मिले। शंभू नाथ यादव ने LJP के बाहुबली हुलास पांडे को हराया।भूमिहारों की रणवीर सेना के चीफ ब्रह्मेश्वर मुखिया की हत्या के मामले में हुलास पांडे और उनके भाई सुनील पांडे मुख्य आरोपी थे। हुलास इस केस में बरी तो हो गए लेकिन इलाके का अहम वोटबैंक भूमिहार ये अभी पूरी तरह से भूल नहीं पाया है।RJD के सिटिंग विधायक शंभू नाथ यादव के खिलाफ लोगों में गुस्सा है। हालांकि करीब 26% यादव वोटर उनके साथ हैं, जो RJD के कोर वोटर माने जाते हैं। ब्रह्मपुर में 14% वोट ब्राह्मण और भूमिहार हैं। ब्राह्मण वोट कांग्रेस और मल्लाह वोट VIP को मिलते रहे हैं। इसका फायदा RJD को हुआ। ये करीब 40% वोटर हो जाते हैं।उपेंद्र कुशवाहा के राष्ट्रीय लोक मोर्चा के साथ होने का फायदा हुलास पांडे को मिलना था, लेकिन वो नजर नहीं आया।दानापुर में BJP के रामकृपाल यादव 29,133 वोट से जीत गए हैं। दूसरे नंबर पर RJD के बाहुबली रीतलाल यादव रहे।रीतलाल यादव जेल में हैं, उनकी छवि बाहुबली वाली है। शहरी वोटर्स को रामकृपाल की क्लीन इमेज वाली छवि पसंद आई।रामकृपाल ने RJD के यादव वोटबैंक में सेंध लगाई। NDA का वोटबैंक सवर्ण+EBC उनके पक्ष में संगठित रहा। ये जीत का समीकरण बना। महिला वोट भी NDA के पक्ष में रहा।रीतलाल सिटिंग विधायक थे। उनके खिलाफ इलाके में एंटी-इनकम्बेंसी भी थी। लालू यादव ने रीतलाल के लिए रोड शो किया था, लेकिन इसका भी फायदा नहीं हुआ।भोजपुरी स्टार पवन की पत्नी ज्योति सिंह की वजह से यहां त्रिकोणीय मुकाबला था। ज्योति सिंह तीसरे नंबर पर हैं। यहां से मौजूदा विधायक डॉ. अरुण सिंह पहले और JDU के महाबली सिंह दूसरे नंबर पर हैं।CPI-ML के मौजूद विधायक अरुण कुमार के खिलाफ लोगों में नाराजगी थी। ये उनकी हार की वजह बनी।16. लालगंज: संजय सिंह से हारीं शिवानी शुक्ला ये सीट बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला की वजह से चर्चा में रही। हालांकि वे BJP के संजय सिंह से हार गईं। शिवानी को 95,483 वोट मिले।यहां कांग्रेस ने आदित्य राजा को टिकट दिया था। बाद में सीट RJD के खाते में चली गई, कांग्रेस का वोटबैंक इससे नाराज हो गया।17. दरभंगा: पुष्पम प्रिया फिर फेल, संजय सरावगी जीते इस सीट से नीतीश सरकार में मंत्री संजय सरावगी 24,593 वोट से जीत गए हैं। VIP के उमेश सहनी दूसरे नंबर पर रहे। जन सुराज के कैंडिडेट रिटायर्ड IPS आरके मिश्रा तीसरे और प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी आठवें नंबर पर रहीं। पुष्पम प्रिया को सिर्फ 1403 वोट मिले।1. दरभंगा सीट BJP का गढ़ है। पार्टी यहां 2009 से लगातार चार लोकसभा चुनाव जीती है। 2. 2005 के बाद से संजय सरावगी विधायक हैं। उनकी इमेज अच्छी है। 3. इस सीट पर 76% वोटर शहरी हैं, जो NDA के समर्थक माने जाते हैं। 20% कायस्थ, 12% ब्राह्मण और 20% दलित वोट का गठजोड़ उसे मजबूत बनाता है।कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका कुटुंबा में लगा है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम हार गए। यहां HAM के ललन राम जीते हैं। ललन राम को 84,727 वोट मिले। राजेश राम 63,202 को वोट मिले।2020 में ललन राम निर्दलीय चुनाव लड़े थे, उन्हें 20 हजार वोट मिले थे। NDA के श्रवण भुइया को 34 हजार वोट मिले थे। ललन राम इस बार NDA कैंडिडेट हैं।RJD के लोकल लीडर कुटुंबा सीट की मांग कर रहे थे। यादव पार्टी के कोर वोटर हैं, वे राजेश राम से नाराज थे।पटना SP रहते हुए पॉपुलर हुए शिवदीप लांडे चुनाव मैदान में हार गए। वे चौथे नंबर पर रहे। कांग्रेस के अबिदुर रहमान को जीत मिली है। शिवदीप लांडे मुंगेर जिले की जमालपुर सीट से भी लड़े थे। वहां तीसरे नंबर पर रहे।अररिया में 32% मुस्लिम वोटर हैं। उनके बीच अबिदुर रहमान की अच्छी पैठ है।इमामगंज में जीतन राम मांझी की बहू और HAM कैंडिडेट दीपा मांझी 25,856 वोट से जीत गई हैं। उन्होंने RJD की रितु चौधरी को हराया।इमामगंज मांझी परिवार का गढ़ है। जीतन राम मांझी 2015 के बाद यहां से लगातार तीन बार जीते। 2024 के उपचुनाव में दीपा मांझी जीतीं।विधायक बनने के बाद दीपा मांझी इमामगंज में एक्टिव रहीं। वे लोगों के बीच जाती रहती हैं।बिहार से जुड़े 3 आसान सवालों के जवाब दीजिए और जीतिए 2 करोड़ तक के इनाम। रोज 50 लोग जीत सकते हैं आकर्षक डेली प्राइज। लगातार खेलिए और पाएं लकी ड्रॉ में बंपर प्राइज सुजुकी ग्रैंड विटारा जीतने के मौके।लखनऊ में एयर क्वालिटी खराब, स्मॉग गन शोपीस बनींजोधपुर में पारा 11.1°C तक उतरापहाड़ों की बर्फबारी और उत्तरी हवा से पारा फिसलाशीतलहर से ठिठुरा MP...भोपाल में 7 दिन से कोल्ड वेवआगरा में आज सुबह रहेगी हल्की धुंध, मौसम रहेगा सुहाना

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Bihar Election Results Analysis 2025 Bihar Election Hot Seats Key Candidates Bihar Vidhan Sabha Elections Bihar Hot Seats Latest News BJP RJD Candidate Congress

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Bihar Vidhan Sabha Election 2025 Results LIVE: जंगलराजपासून शून्य फेरमतदानापर्यंत बिहार नव्या वाटेवर..Bihar Vidhan Sabha Election 2025 Results LIVE: जंगलराजपासून शून्य फेरमतदानापर्यंत बिहार नव्या वाटेवर..Bihar Vidhan Sabha Election 2025 Results LIVE Updates in Marathi: बिहार निवडणुकीच्या निकालाचा दिवस अखेर उजाडला आणि कैक राजकीय घडामोडींनी यामध्ये वेग धरला. पाहा मतमोजणीपासून निकालापर्यंतच्या क्षणोक्षणीच्या अपडेट्स...
Read more »

Mokama Vidhan Sabha Chunav Results 2025 Live: बिहार चुनाव में राजनीतिक गठबंधनों का प्रदर्शन कैसा है?Mokama Vidhan Sabha Chunav Results 2025 Live: बिहार चुनाव में राजनीतिक गठबंधनों का प्रदर्शन कैसा है?Mokama Assembly Election Result 2025 Live Updates: मोकामा विधानसभा पर वोटों की गिनती जारी है. लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, JD(U) प्रत्याशी Anant Kumar Singh 4524 वोट पाकर सबसे आगे हैं. वहीं, RJD प्रत्याशी Veena Devi 1808 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.
Read more »

Alinagar Vidhan Sabha Chunav Results 2025 Live: बिहार चुनाव में राजनीतिक गठबंधनों का प्रदर्शन कैसा है?Alinagar Vidhan Sabha Chunav Results 2025 Live: बिहार चुनाव में राजनीतिक गठबंधनों का प्रदर्शन कैसा है?Alinagar Assembly Election Result 2025 Live Updates: अलीनगर विधानसभा पर वोटों की गिनती जारी है. लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, BJP प्रत्याशी Maithili Thakur 999 वोट पाकर सबसे आगे हैं. वहीं, RJD प्रत्याशी Binod Mishra 876 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.
Read more »

बक्सर की 4 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग जारी: बक्सर से BJP, ब्रह्मपुर से RJD, डुमरांव से JDU और राजपुर से JDU...बक्सर की 4 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग जारी: बक्सर से BJP, ब्रह्मपुर से RJD, डुमरांव से JDU और राजपुर से JDU...Bihar Buxar Vidhan Sabha Results Winners Losers Candidate List Update; Follow Buxar Assembly BJP, RJD, JDU, LJP, HAM, RLM, INC Party Candidate Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
Read more »

योगी बिहार में भी अखिलेश पर भारी पड़े: 31 सीटों में से 27 जीती, सपा प्रमुख की 22 सभाओं में 20 हारीयोगी बिहार में भी अखिलेश पर भारी पड़े: 31 सीटों में से 27 जीती, सपा प्रमुख की 22 सभाओं में 20 हारीBihar Assembly (Vidhan Sabha) Election 2025 Result Rally Strike Rate Analysis.
Read more »

BJP-JDU की आंधी में कैसे टिक गए ओवैसी: AIMIM ने RJD की छीनी सभी सीटें फिर जीतीं, 8 सीटों पर हरवायाBJP-JDU की आंधी में कैसे टिक गए ओवैसी: AIMIM ने RJD की छीनी सभी सीटें फिर जीतीं, 8 सीटों पर हरवायाBihar Vidhan Sabha 2025 VIP Seats Results LIVE Update.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 16:53:11