पीआईबी की एफसीयू ने 2,900 से अधिक फैक्ट चेक जारी किए, फर्जी सूचनाओं पर लगी लगाम
"नई दिल्ली, 1 अप्रैल । सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय के अंतर्गत फैक्ट चेक यूनिट ने अब तक कुल 2,913 फैक्ट-चेक पब्लिक किए हैं और इससे फर्जी सूचनाओं के प्रसार पर लगाम लगाने में मदद मिली है। जानकारी सरकार की ओर से बुधवार को दी गई।Advertisment सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ.
एल.मुरुगन ने लोकसभा में कहा कि एफसीयू केंद्र सरकार से संबंधित फर्जी खबरों और गलत सूचनाओं की पहचान करती है। अधिकृत स्रोतों से समाचारों की प्रामाणिकता की पुष्टि करने के बाद, एफसीयू अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सही जानकारी प्रकाशित करती है। इसके अतिरिक्त, यह नागरिकों को संदिग्ध सामग्री की पुष्टि के लिए रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित करती है, जिससे गलत सूचनाओं से निपटने में जनभागीदारी मजबूत होती है। एफसीयू ने भारत सरकार से संबंधित कई फर्जी दावों की पहचान की है, जिनमें डीपफेक, एआई-जनरेटेड और भ्रामक वीडियो, नोटिफिकेशन, पत्र और वेबसाइट शामिल हैं। अब तक कुल 2913 फैक्ट-चेक प्रकाशित किए जा चुके हैं। सभी फैक्ट-चेक पीआईबी फैक्ट चेक के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, जैसे कि एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, थ्रेड्स और व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध हैं। केंद्र मंत्री के मुताबिक के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट ने ऑनलाइन प्रसारित हो रही गलत सूचनाओं और भारत विरोधी बयानों की सक्रिय रूप से पहचान की। इसने झूठे दावों से संबंधित तथ्यों की जांच करने, प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने और सटीक सार्वजनिक संवाद सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कार्रवाई की, जिससे भ्रामक और भारत विरोधी बयानों के प्रसार को रोकने में मदद मिली। मंत्रालय ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान डिजिटल मीडिया पर 1,400 से अधिक ऐसे यूआरएल को ब्लॉक करने के निर्देश भी जारी किए। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के मुताबिक, डिजिटल मीडिया पर समाचार और समसामयिक मामलों के प्रकाशकों और ऑनलाइन क्यूरेटेड सामग्री के प्रकाशकों के लिए, सूचना प्रौद्योगिकी नियमावली, 2021 एक आचार संहिता के साथ-साथ ऐसे प्रकाशकों द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए तीन स्तरीय संस्थागत प्रणाली का प्रावधान करता है। --आईएएनएस एबीएस/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."
व्यापार राष्ट्रीय पीआईबी की एफसीयू ने 2 900 से अधिक फैक्ट चेक जारी किए फर्जी सूचनाओं पर लगी लगाम न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
खोला खजाना: नीतीश सरकार ने 74,540 लाभार्थियों को बांटे 2,900 करोड़ रुपयेMSME In Bihar: बिहार में MSME को मजबूत बनाने के लिए एक योजना 2018 तो एक 2023 में शुरू की गई थी. इन 2 योजनाओं के तहत बिहार सरकार ने 74,540 लाभार्थियों को 2900 करोड़ रुपये बांटे हैं.
Read more »
केंद्र सरकार ESIC और Ayushman Bharat को जोड़ने की तैयारी में, 14.43 करोड़ लोगों को होगा फायदावर्तमान में, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) योजना 165 हॉस्पिटल, 1,590 डिस्पेंसरी, 105 डिस्पेंसरी कम ब्रांच ऑफिस (डीसीबीओ) और लगभग 2,900 सूचीबद्ध निजी हॉस्पिटलों के तहत चिकित्सा देखभाल प्रदान करती है.
Read more »
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले बिल गेट्स, कृषि और ग्रामीण विकास में सहयोग पर हुई चर्चाभारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने 2,900 से अधिक फसल किस्में विकसित की हैं, जिनमें से 85 प्रतिशत प्रतिकूल जलवायु सहिष्णु हैं और 179 जैव-फोर्टिफाइड हैं.
Read more »
2024 में भारत में होटल ट्रांजैक्शन 2,900 करोड़ रुपये तक पहुंचा, टियर 2 और 3 शहरों में हुए सबसे ज्यादा लेनदेन2024 में भारत में होटल ट्रांजैक्शन 2,900 करोड़ रुपये तक पहुंचा, टियर 2 और 3 शहरों में हुए सबसे ज्यादा लेनदेन
Read more »
2,900 किलो विस्फोटक बरामद, दो डॉक्टर समेत 7 गिरफ्तार, जैश के सबसे बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाशजम्मू-कश्मीर पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद और अंसर गजवात-उल-हिंद के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए कुल सात आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो डॉक्टर भी शामिल हैं. पुलिस ने 2,900 किलो विस्फोटक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है. यह नेटवर्क भारत के कई राज्यों और पाकिस्तान से जुड़े हैंडलरों से संचालित हो रहा था.
Read more »
Assault Rifle, Ammunition And Over 2,900 Kg Explosives: J&K Doctors Case Further UnravelsThe second operation, in which 2,563 kgs of explosives were seized, was conducted in Fatehpur Taga village, just four kilometres from Dhoj.
Read more »
