बिहार में जीएसटी कलेक्शन को लेकर बड़ी उपलब्धि सामने आई है. वाणिज्यकर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड संग्रहण दर्ज किया है. विभाग के आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल ₹32,801.35 करोड़ जीएसटी का संग्रहण किया गया.
"बिहार में जीएसटी कलेक्शन को लेकर बड़ी उपलब्धि सामने आई है. वाणिज्यकर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड संग्रहण दर्ज किया है. राज्य ने पिछले साल के आंकड़ों को पीछे छोड़ते हुए शानदार वृद्धि हासिल की है.
Advertisment जीएसटी संग्रहण, 11.67 फीसदी की बढ़त विभाग के आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल ₹32,801.35 करोड़ जीएसटी का संग्रहण किया गया. यह वर्ष 2024-25 की तुलना में 11.67 प्रतिशत अधिक है. वहीं आईजीएसटी समायोजन के बाद राज्य का शुद्ध जीएसटी संग्रहण₹32,077.22 करोड़ रहा, जो 9.20 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है. बड़े राज्यों में चौथे स्थान पर बिहार प्रावधिक आंकड़ों के मुताबिक बिहार ने बड़े राज्यों की श्रेणी में कुल संग्रहण वृद्धि दर के आधार पर चौथा स्थान हासिल किया है. यह उपलब्धि कर प्रशासन में सुधार और प्रभावी निगरानी का परिणाम मानी जा रही है. राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन मार्च 2026 में एसजीएसटी और आईजीएसटी समायोजन सहित बिहार की वृद्धि दर 13 प्रतिशत रही. यह राष्ट्रीय औसत 5 प्रतिशत से काफी अधिक है. वहीं नकद संग्रहण के आधार पर बिहार ने 10.60 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की, जबकि राष्ट्रीय औसत 6.40 प्रतिशत रहा. कुल कर संग्रहण ₹43,324 करोड़ के पार जीएसटी और गैर-जीएसटी को मिलाकर वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य का कुल कर संग्रहण ₹43,324.79 करोड़ रहा. यह पिछले वर्ष से 4.09 प्रतिशत अधिक है. हालांकि ₹46,500 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले विभाग ने 93.17 प्रतिशत संग्रहण हासिल किया. डेटा एनालिटिक्स और ई-वे बिल से बढ़ी पकड़ अधिकारियों के अनुसार ई-वे बिल विश्लेषण, डेटा एनालिटिक्स आधारित निगरानी, जोखिम आधारित जांच और करदाताओं से बेहतर संवाद के कारण कर आधार में विस्तार हुआ है. इसी के चलते राजस्व संग्रहण में स्थायी वृद्धि दर्ज की गई है. आगे और सुधार की तैयारी विभाग ने दावा किया है कि आने वाले वित्तीय वर्ष में कर प्रणाली को और सरल और पारदर्शी बनाया जाएगा. साथ ही करदाताओं को बेहतर सेवाएं देने और राजस्व वृद्धि की रफ्तार बनाए रखने के लिए नए कदम उठाए जाएंगे."
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
GST Collection: मार्च में जीएसटी संग्रह दो लाख करोड़ रुपये के पार, सरकार की तिजोरी में जमा हुए 22.27 लाख करोड़देश में जीएसटी संग्रह में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। वित्त मंत्रालय के जारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2026 में सकल जीएसटी कलेक्शन बढ़कर 2,00,064 करोड़ रुपये हो गया, जो मार्च 2025
Read more »
आर्थिक मोर्चे पर भारत की 'सर्जिकल स्ट्राइक', भरा सरकार का खजाना; मार्च में GST कलेक्शन 2 लाख करोड़ के पारमार्च 2026 में भारत का जीएसटी संग्रह सालाना 8.8 बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया, जो मजबूत घरेलू अर्थव्यवस्था और आयात में वृद्धि को दर्शाता है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कुल जीएसटी संग्रह 8.3 बढ़कर 22.27 लाख करोड़ रुपये रहा।
Read more »
मार्च में GST कलेक्शन 2 लाख करोड़ के पार, वित्त वर्ष 2025-26 में ₹22 लाख करोड़ का कलेक्शनमार्च महीने में GST कलेक्शन 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया, जो 10 महीने का उच्चतम स्तर है। वित्त वर्ष 2025-26 में GST कलेक्शन ₹22 लाख करोड़ से अधिक रहा। इस वृद्धि में सकल और शुद्ध दोनों GST संग्रह में बढ़ोतरी देखी गई, साथ ही रिफंड में भी वृद्धि हुई।
Read more »
मार्च में GST कलेक्शन 2 लाख करोड़ के पार, 10 महीने का उच्चतम स्तरमार्च महीने में सकल GST कलेक्शन 8.8% बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया, जो पिछले 10 महीनों में सबसे अधिक है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कुल GST कलेक्शन 22.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया।
Read more »
