मार्च महीने में सकल GST कलेक्शन 8.8% बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया, जो पिछले 10 महीनों में सबसे अधिक है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कुल GST कलेक्शन 22.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया।
यह 10 महीने में सबसे ज्यादा; वित्त वर्ष 2025-26 में ₹22 लाख करोड़ कलेक्शन हुआइस साल मार्च में ग्रॉस GST कलेक्शन सालाना आधार पर 8.8% बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार निकल गया। यह 10 महीने का हाई है। वहीं मार्च 2025 में यह आंकड़ा ₹1.
83 लाख करोड़ रहा था। वहीं सरकार का मार्च में नेट GST कलेक्शन सालाना आधार पर 8.2% बढ़कर 1.78 लाख करोड़ रुपए रहा। 1 अप्रैल को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2025 में यह आंकड़ा ₹1.64 लाख करोड़ रहा था। ग्रॉस GST सरकार का कुल जमा किया गया टैक्स है, जबकि नेट GST वह राशि है जो ग्रॉस कलेक्शन में से करदाताओं यानी टेक्सपेयर्स को लौटाए गए रिफंड को घटाने के बाद बचती है।वहीं टोटल रिफंड सालाना आधार पर 13.8% बढ़कर 0.22 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया। मार्च 2025 में यह आंकड़ा ₹0.19 लाख करोड़ था। ग्रॉस डोमेस्टिक रेवेन्यू 1.46 लाख करोड़ रुपए रहा, जिसमें सालाना आधार पर 5.9% की बढ़ोतरी हुई। जबकि ग्रॉस इम्पोर्ट रेवेन्यू 0.54 लाख करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 17.8% रहा।पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ग्रॉस GST कलेक्शन साल-दर-साल 8.3% बढ़कर 22.27 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया, जबकि नेट GST कलेक्शन 7.1% बढ़कर 19.34 लाख करोड़ रुपए हो गया। वित्त वर्ष 2025 में ग्रॉस GST कलेक्शन 20.25 लाख करोड़ रुपए और नेट GST कलेक्शन 18.07 लाख करोड़ रुपए रहा था।सरकार ने अप्रैल 2025 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स से 2.37 लाख करोड़ रुपए जुटाए थे। सालाना आधार पर इसमें 12.6% की बढ़ोतरी हुई थी। यह GST कलेक्शन का रिकॉर्ड है। इससे पहले हाईएस्ट जीएसटी कलेक्शन का रिकॉर्ड अप्रैल 2024 में बना था। तब सरकार ने 2.10 लाख करोड़ रुपए जुटाए थे।जीएसटी कलेक्शन यह बताता है कि देश की अर्थव्यवस्था कितनी तंदुरुस्त है। अगर कलेक्शन ज्यादा है, तो इसका मतलब है कि लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं, फैक्ट्रियों में उत्पादन बढ़ रहा है और लोग ईमानदारी से टैक्स भर रहे हैं।सरकार ने 1 जुलाई 2017 को देशभर में GST लागू किया था। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकारों के 17 करों और 13 उपकरों को हटा दिया गया था।रिसर्च-AI डेटा सेंटर्स से बढ़ रहा धरती का तापमान: सेंटर्स के आसपास 2 डिग्री तक गर्मी बढ़ी, भारत में 8 सेंटर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के डेटा सेंटर्स से तापमान बढ़ रहा है। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की रिसर्च में कहा गया कि जहां ये डेटा सेंटर्स काम कर रहे हैं, वहां औसतन 2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ गया है। वैज्ञानिकों ने इसेनिफ्टी में 350 पॉइंट की बढ़ोतरी; ऑटो, IT और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदारीसरकार ने कीमतों पर 25% का कैप लगाया; घरेलू उड़ानों का किराया कंट्रोल में रहेगाओरेकल ने अचानक 30 हजार कर्मचारी निकाले, भारत के 12 हजार लोग शामिलइस साल कीमत में ₹16 हजार का इजाफा; चांदी ₹9,348 महंगी होकर ₹2.39 लाख/किलो हुईसिरसा में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बादप्रयागराज में देर रात आंधी के साथ तेज बारिशहरियाणा के 7 जिलों में गेहूं-सरसों की फसल बर्बादजैसलमेर में कल से आंधी-बारिश की संभावनाराजस्थान में आंधी-बारिश से होगी अप्रैल की शुरुआत,आज भी अलर्ट
GST कलेक्शन टैक्स अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष राजस्व
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राघव चड्ढा ने मुंबई एयरपोर्ट पर 10 रुपये की चाय पी, वीडियो वायरलराज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे मुंबई एयरपोर्ट पर 10 रुपये में चाय पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने 'उड़ान यात्री कैफे' में 10 रुपये की चाय और अन्य किफायती वस्तुओं की सराहना की।
Read more »
हैदराबाद: कब्रिस्तान में छुपाए गए 414 एलपीजी सिलिंडर जब्त, 10 गिरफ्तारअमेरिका-ईरान युद्ध के कारण एलपीजी की कमी के बीच, हैदराबाद पुलिस ने बंजारा हिल्स के एक कब्रिस्तान से 414 अवैध एलपीजी सिलिंडर जब्त किए और 10 लोगों को गिरफ्तार किया।
Read more »
PSL के नियम तोड़ना पड़ा भारी, Shaheen Afridi पर पीसीबी ने ठोका 10 लाख का जुर्मानाShaheen Afridi Fined 10 Lakh PKR Rupees: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी पर सुरक्षा नियमों को तोड़ने के आरोप में 10 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
Read more »
10 लाख से ज्यादा हुई सेल, Royal Enfield की बाइक्स की बंपर डिमांडभारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड की बंपर डिमांड है. ब्रांड ने पहली बार एक वित्त वर्ष में 10 लाख से ज्यादा बाइक्स को भारत में बेचा है.
Read more »
ग्रेटर नोएडा में महंगा हुआ पानी, 1 अप्रैल से 10 प्रतिशत ज्यादा देना होगा शुल्कग्रेटर नोएडा में आज से पेयजल शुल्क में 10 प्रतिशत की वृद्धि लागू हो गई है। यह बढ़ोतरी आवासीय और औद्योगिक सहित सभी श्रेणियों के आवंटियों पर प्रभावी होगी।
Read more »
गोरखपुर में 10 किलो कंपोजिट सिलिंडर की बुकिंग अवधि बढ़ी, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी परेशानीगोरखपुर में 10 किलोग्राम वाले कंपोजिट सिलिंडर की बुकिंग अवधि 25 से 45 दिन होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद बुकिंग हो रही है, जबकि इसमें सामान्य सिलिंडर से कम गैस होती है।
Read more »
