गोरखपुर में 10 किलोग्राम वाले कंपोजिट सिलिंडर की बुकिंग अवधि 25 से 45 दिन होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद बुकिंग हो रही है, जबकि इसमें सामान्य सिलिंडर से कम गैस होती है।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रसोई गैस संकट के बीच 10 किलोग्राम वजन वाला कंपोजिट सिलिंडर इस्तेमाल करने वालों की परेशानी बढ़ गई है। 14.2 किलोग्राम वजन वाले घरेलू गैस सिलिंडर की तरह कंपोजिट सिलिंडर की भी बुकिंग तिथि 25 और 45 दिन कर दी गई है। शहरी क्षेत्र के ग्राहक 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र के 45 दिन बाद बुकिंग करा पा रहे हैं। कंपोजिट सिलिंडर में घरेलू सिलिंडर की तुलना में कम गैस होती है इस कारण दिक्कत बढ़ गई है। दोनों वजन के सिलिंडर की बुकिंग तिथि एक होने का मामला पेट्रोलियम मंत्रालय में भी पहुंचा है। यह हैं कंपोजिट सिलिंडर के फायदे14.
2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलिंडर की तुलना में आधा वजन, फाइबर ग्लास से बने, जंग रोधी और पारदर्शी होते हैं। यह सिलिंडर शत प्रतिशत विस्फोट-रोधी और सुरक्षित हैं। तीनों तेल कंपनियां इस सिलिंडर का निर्माण कर बेचती हैं। यह भी पढ़ें- यूपी में टोल टैक्स बढ़ा, बस्ती के टोल प्लाजा पर 5 से 15 रुपये की बढ़ोतरी कंपनियों ने किया है खूब प्रचार-प्रसारकंपोजिट सिलिंडर की बिक्री बढ़ाने के उद्देश्य से कंपनियों ने इसका खूब प्रचार-प्रसार किया है। वर्तमान घरेलू सिलिंडर एजेंसी को वापस कर कंपोजिट सिलिंडर लेने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया है। विस्फोट रहित और हल्का होने के कारण हजारों ग्राहकों ने कंपोजिट सिलिंडर का कनेक्शन भी लिया है। अब बुकिंग तिथि 25 और 45 दिन हो जाने से इन ग्राहकों की परेशानी बढ़ गई है। कंपोजिट सिलिंडर की बुकिंग तिथि सामान्य घरेलू सिलिंडर के बराबर करने की जानकारी मिली है। तेल कंपनियों के अधिकारियों से इस संबंध में बात की जाएगी। - -रामेंद्र प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
LPG Cylinder Delay Gas Cylinder Booking Gorakhpur Rural Gas Supply Issues 10 Kg Cylinder Booking Oil Companies Policy Petroleum Ministry District Supply Officer Uttar Pradesh Gorakhpur Gorakhpur News Gorakhpur Latest News Gorakhpur News In Hindi Gorakhpur Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Google के 48MP कैमरा वाले लेटेस्ट 5G फोन पर डिस्काउंट, मिस न करें ये शानदार डीलगूगल के लेटेस्ट Pixel 10 स्मार्टफोन पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। यह डील उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो क्लीन एंड्रॉइड एक्सपीरियंस और बेहतरीन कैमरा वाला फोन चाहते हैं।
Read more »
UPPCS में 10 राज्यों के 68 अभ्यर्थी चयनित: टॉप–20 में 8 ओबीसी तो टॉप–5 में 80% महिलाएं, अभ्युदय कोचिंग के 4...UPPCS 2024 results announced for 68 candidates from 10 states. Follow Dainik Bhaskar for the latest updates.
Read more »
आगरा: असिस्टेंट कमिश्नर पर ट्रांसपोर्ट कारोबारी से अवैध वसूली और सामान जब्त करने का आरोप, प्रमुख सचिव से शिकायतआगरा राज्य कर विभाग के सचल दल 10 में तैनात असिस्टेंट कमिश्नर पर ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। 4 महीने पहले उसके वाहन को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया।
Read more »
गोरखपुर में महिला कंडक्टर की भर्ती के लिए लगेगा रोजगार मेला, 18-40 वर्ष की अभ्यर्थी ले सकेंगी हिस्सागोरखपुर में 1 अप्रैल को परिवहन निगम द्वारा महिला परिचालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेला लगेगा। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकेंगी।
Read more »
हैदराबाद: कब्रिस्तान में छुपाए गए 414 एलपीजी सिलिंडर जब्त, 10 गिरफ्तारअमेरिका-ईरान युद्ध के कारण एलपीजी की कमी के बीच, हैदराबाद पुलिस ने बंजारा हिल्स के एक कब्रिस्तान से 414 अवैध एलपीजी सिलिंडर जब्त किए और 10 लोगों को गिरफ्तार किया।
Read more »
Haryana Weather: तेज हवा के साथ 10 जिलों में बारिश, फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ; फसलों पर संकटपश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा के 10 जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी भी हुई।
Read more »
