Haryana Weather: तेज हवा के साथ 10 जिलों में बारिश, फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ; फसलों पर संकट

Haryana Rain News

Haryana Weather: तेज हवा के साथ 10 जिलों में बारिश, फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ; फसलों पर संकट
Western DisturbanceCrop DamageWheat Mustard Crops
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 69 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 76%
  • Publisher: 53%

पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा के 10 जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी भी हुई।

जागरण संवाददाता, हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को प्रदेश के 10 जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू में बर्फबारी हुई। राजस्थान में पूर्वी व उत्तरी जिलों में और पंजाब में भी लुधियाना सहित आसपास के क्षेत्रों में वर्षा हुई। हरियाणा में सोमवार को हिसार, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, रोहतक, रेवाड़ी, पलवल, मेवात और फरीदाबाद में सुबह से बादल छाए रहे। साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं के साथ वर्षा की गतिविधियां दर्ज की गई। इससे मौसम में ठंडक बनी रही, जिससे तापमान में भी गिरावट आई है। सोमवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान सबसे अधिक मेवात का 35.

3 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान भिवानी व करनाल में 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 28 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस वर्षा से गेहूं व सरसों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। क्योंकि इन दिनों फसलों की कटाई जारी है, साथ ही मंडियों में भी सरसों की आवक हो रही है। ऐसे में फसलों के लिहाज से इस वर्षा से किसान व आढ़ती चिंतित हैं। मौसम विज्ञानी डा. चंद्रमोहन ने बताया कि इस मौसम प्रणाली का असर मंगलवार को भी बना रहेगा। मंगलवार को भी पूर्वी व उत्तरी जिलों में बिखराव वाली वर्षा की संभावना है। मुख्यत: पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पलवल में छिटपुट बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। 31 मार्च की रात को यह मौसम प्रणाली प्रदेश से आगे निकल जाएगी। इसके बाद दो दिन तक मौसम शुष्क बना रहेगा। तीन अप्रैल को फिर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे प्रदेश में व पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सात अप्रैल को भी नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे मौसम में परिवर्तन आएगा। पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से अप्रैल के पहले पखवाड़े में तापमान सामान्य से नीचे बने रहेंगे। विभिन्न जिलों का तापमान डिग्री सेल्सियस में जिला - न्यूनतम - अधिकतम अंबाला - 20.5 - 33.3 हिसार - 18.6 - 31.1 करनाल - 19.5 - 34.4 महेंद्रगढ़ - 18.0 - 32.0 रोहतक - 21.8 - 33.1 गुरुग्राम - 20.0 - 34.6 भिवानी - 18.0 - 34.6 मेवात - 22.0 - 35.3 यमुनानगर - 21.4 - 33.1

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Western Disturbance Crop Damage Wheat Mustard Crops Hisar Weather Haryana Weather Forecast Temperature Drop Agricultural Impact Himachal Snowfall Punjab Rain Hisar News Hisar Latest News Hisar News In Hindi Hisar Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हरियाणा में आज बारिश-ओलावृष्टि की संभावना: 6 जिलों में ओरेंज, 16 में यलो अलर्ट; 40–60 किमी/घंटा की रफ्तार स...हरियाणा में आज बारिश-ओलावृष्टि की संभावना: 6 जिलों में ओरेंज, 16 में यलो अलर्ट; 40–60 किमी/घंटा की रफ्तार स...Haryana weather alert: Orange & Yellow alerts issued for districts. Follow latest weather updates on Dainik Bhaskar.
Read more »

यूपी की एक और सड़क का होगा चौड़ीकरण, कानपुर वालों को जाम से मिलेगी राहतयूपी की एक और सड़क का होगा चौड़ीकरण, कानपुर वालों को जाम से मिलेगी राहतभारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआइ द्वारा सड़क को दोनों ओर 10-10 मीटर चौड़ा किया जाएगा, जिससे यातायात सुगम होगा और पांच लाख से अधिक आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
Read more »

Haryana Weather: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना; किसानों की बढ़ी चिंताHaryana Weather: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना; किसानों की बढ़ी चिंतारविवार को हल्की बूंदाबांदी और बादलों के बाद धूप निकली, लेकिन मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक तेज हवाओं, गरज-चमक, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
Read more »

हरियाणा में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट: 36.7 डिग्री तापमान; रोहतक सबसे गर्म, कई शहरों में आंधी चलने की च...हरियाणा में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट: 36.7 डिग्री तापमान; रोहतक सबसे गर्म, कई शहरों में आंधी चलने की च...Haryana weather alert for Mahendragarh & other districts. Follow Dainik Bhaskar for latest updates.
Read more »

हरियाणा की बेटी UP में बनी असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स: यूपी पीसीएस सबोर्डिनेट सर्विसेज में सामान्य श्...हरियाणा की बेटी UP में बनी असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स: यूपी पीसीएस सबोर्डिनेट सर्विसेज में सामान्य श्...Haryana daughter UP PCS subordinate services rank 8 success. Follow Haryana News Latest Updates.
Read more »

बारिश-ओले के कारण 6 डिग्री तक पारा गिरा,आज भी अलर्ट: कोटा में तेज बरसात, फसलों को नुकसान, जानें- अप्रैल में...बारिश-ओले के कारण 6 डिग्री तक पारा गिरा,आज भी अलर्ट: कोटा में तेज बरसात, फसलों को नुकसान, जानें- अप्रैल में...Rajasthan weather forecast April 2026. Follow Rajasthan rain update, weather alert, April weather news on Dainik Bhaskar.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:30:40