भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआइ द्वारा सड़क को दोनों ओर 10-10 मीटर चौड़ा किया जाएगा, जिससे यातायात सुगम होगा और पांच लाख से अधिक आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
जागरण संवाददाता, कानपुर। शहर के दक्षिणी हिस्से की सबसे व्यस्त सड़कों में शामिल नौबस्ता-हमीरपुर रोड पर लंबे समय से लगने वाले जाम से अब राहत मिलने की उम्मीद है। करीब 8.15 करोड़ रुपये की लागत से इस मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य अप्रैल के अंत तक शुरू होगा। दो साल पहले बजट स्वीकृत होने के बावजूद मेट्रो निर्माण और टेंडर प्रक्रिया में देरी से काम शुरू नहीं हो सका था, लेकिन अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण निर्माण कार्य शुरू करेगा। जल्द काम शुरू करने के निर्देश एनएचएआइ ने पहले दो बार टेंडर जारी किए थे, लेकिन तकनीकी कारणों से उन्हें अंतिम रूप नहीं दिया जा सका। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और कार्यदायी संस्था को जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। एनएचएआइ के इंजीनियरों के अनुसार, अप्रैल के अंत तक चार किलोमीटर लंबे इस हिस्से में चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नौबस्ता चौराहा से गल्लामंडी और आगे बिनगवां तक का यह मार्ग लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहा है। मौजूदा समय में सड़क की चौड़ाई दोनों ओर करीब 7.
5 मीटर है, जिसे बढ़ाकर 10-10 मीटर किया जाएगा। सड़क के फोरलेन बनने से यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को जाम से राहत मिलेगी। इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं, जिससे पीक आवर्स में हालात और खराब हो जाते हैं। रोड चौड़ीकरण का कार्य होने से करीब पांच लाख से अधिक आबादी को इस परियोजना का सीधा लाभ मिलेगा। चौड़ीकरण होने से गल्लामंडी, बिनगवां, रमईपुर, घाटमपुर, बिधनू और पतारा की ओर आवागमन काफी सुगम हो जाएगा। इन क्षेत्र के निवासियों को मिलेगी राहत किदवईनगर, नौबस्ता, पुरानी बस्ती, धरीपुरवा, बसंत विहार, हंसपुरम, दामोदर नगर, तौधकपुर, मछरिया, खाड़ेपुर, अर्रा, आनंदविहार, दासूकुआं, पशुपतिनगर, केशव नगर, उस्मानपुर, रमईपुर, जरौली, कर्रही और बर्रा विश्वबैंक समेत कई क्षेत्रों के लोग इस सड़क पर निर्भर हैं। चौड़ीकरण होने से यहां के निवासियों को जाम से राहत मिलेगी। नौबस्ता-हमीरपुर रोड का चौड़ीकरण का कार्य अप्रैल माह के अंत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया फाइनल हो चुकी है। - पंकज यादव, परियोजना निदेशक, एनएचएआइ यह भी पढ़ें- जेवर एयरपोर्ट पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, BJP पर लगाए गंभीर आरोप यह भी पढ़ें- कानपुर में पेट्रोल की ‘लूट’: गुजैनी एलिवेटेड पुल पर टैंकर से रिसाव, बाल्टी-बोतल लेकर दौड़े लोग
Kanpur Road Widening Traffic Relief Kanpur NHAI Project Kanpur Uttar Pradesh Infrastructure Road Development India Naubasta Traffic Jam Hamirpur Road Project Kanpur City Development Road Infrastructure Kanpur News Kanpur Latest News Kanpur News In Hindi Kanpur Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राजेंद्र नगर हादसा: 'दृष्टि आईएएस' के विकास दिव्यकीर्ति ने किए ये अहम एलानदिल्ली के राजेंद्र नगर में छात्रों की मौत को लेकर दृष्टि आईएएस कोचिंग के संस्थापक विकास दिव्यकीर्ति ने छात्रों के परिवार को 10-10 लाख रुपये देने का एलान किया है.
Read more »
विकास दिव्यकीर्ति ने दिखाया बड़ा दिल, 10-10 लाख रुपये देने का किया ऐलान, ओल्ड राजेंद्र नगर में हुई थी 3 छात...राजेंद्र नगर हादसा: विकास दिव्यकीर्ति ने राजेंद्र नगर में हादसे में मारे गए छात्रों के लिए 10-10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है.
Read more »
ओस्कर 2025 : विजेताओं की पूरी सूची97वें अकादमी पुरस्कार समारोह में एमिलिया पेरेज ने 13 नॉमिनेशन के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि द ब्रूटलिस्ट और विक्ड ने क्रमशः 10-10 नॉमिनेशन प्राप्त किए।
Read more »
बेंगलुरु भगदड़ में मारे गए लोगों को आर्थिक मदद देगी आरसीबीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने कहा है कि वह बेंगलुरु में बुधवार को मची भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी.
Read more »
Pakistan: 10-10 रुपये में मिल रही है पाकिस्तानी सेना की वर्दी, सामने आ गई वीडियोPakistan: 10-10 रुपये में मिल रही है पाकिस्तानी सेना की वर्दी, सामने आ गई वीडियो Pakistani army uniform selling in 10 rupees विदेश
Read more »
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: कल होंगे 10 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार ट्रांसफरबिहार सरकार महिला रोजगार योजना के तहत 10 लाख महिलाओं के खातों में कल 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए जा रहे हैं।
Read more »
