Haryana daughter UP PCS subordinate services rank 8 success. Follow Haryana News Latest Updates.
यूपी पीसीएस सबोर्डिनेट सर्विसेज में सामान्य श्रेणी में आठवां स्थान, क्षेत्र में खुशी की लहरनारनौल के नजदीकी गांव मांदी की बेटी सपना यादव ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन की सबोर्डिनेट सर्विसेज परीक्षा में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर चयन प्राप्त किया है।इस उपलब्धि से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा लोगों द्वारा सपना और उसके परिवार को लगातार बधाइयां दी जा रही हैं। सपना यादव, विक्रम सिंह यादव की पुत्री हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव मांदी के एक निजी स्कूल से हुई।इसके बाद उन्होंने दसवीं की पढ़ाई यदुवंशी शिक्षा निकेतन से पूरी की। आगे की पढ़ाई के लिए सपना ने दिल्ली विश्वविद्यालय का रुख किया, जहां से उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा ग्रहण की। पढ़ाई के दौरान ही सपना ने सिविल सेवाओं में जाने का लक्ष्य तय कर लिया था। पिछले कुछ वर्षों से वह दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थीं।इसी दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन की सबोर्डिनेट सर्विसेज परीक्षा भी दी। कड़ी मेहनत और लगातार प्रयासों के बल पर उन्होंने यह परीक्षा उत्तीर्ण की और उन्हें उत्तर प्रदेश के कमर्शियल टैक्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद के लिए चयनित किया गया।इस परीक्षा में सपना ने सामान्य श्रेणी में आठवां स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सपना के पिता विक्रम सिंह यादव खेती के साथ-साथ दिल्ली में टैक्सी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि उनकी माता एक साधारण गृहिणी हैं। उनका छोटा भाई दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्यरत है।गाजियाबाद में टेम्प्रेचर 20.
5°Cबदले मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंताबाड़मेर में आंधी-बारिश का अलर्टसीकर में 2 दिन बारिश की चेतावनीबुलंदशहर में देर रात बारिश, आज 46 जिलों में अलर्टबिहार में इस हफ्ते बढ़ेगी गर्मी, पारा जाएगा 40 पार
Haryana News Assistant Commissioner Commercial Tax Haryana Daughter UPPSC Sapna Yadav Narnaul
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अमित शाह की हरियाणा में दूसरी रैली: लोहारू में बोले-राहुल झूठ बोलने की मशीन; हरियाणा में कांग्रेस के 4 नेता...Amit Shah Haryana Faridabad Visit LIVE Update; Election Latest News and Updates On Dainik Bhaskar
Read more »
हरियाणा चुनाव में 61.59% वोटिंग, पिछले चुनाव से 7% कम: मतदान में नूंह समेत कई जगह झड़प और बवाल हुआ, पूर्व ML...Haryana Vidhan Sabha Election 2024 Latest Update. Follow Follow Assembly Election Latest News And Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
डल्लेवाल के अनशन का 61वां दिन आज: 26 जनवरी को देशभर में ट्रैक्टर मार्च की तैयारियां, मध्य प्रदेश में निकलेग...Farmers Protest Kisan Andolan LIVE Updates; Follow Haryana Punjab Farmers Delhi March, MSP Guarantee Latest News and Updates On Dainik Bhaskar
Read more »
हरियाणा के 16 जिलों में घना कोहरा: वंदेभारत सहित 23 ट्रेनें लेट, रोहतक हाईवे पर विजिबिलिटी जीरो; 3 शहरों मे...Haryana dense fog alert January 1st, weather update. Follow Haryana weather updates, IMD forecast, temperature drop news on Dainik Bhaskar.
Read more »
हरियाणा में कई जिलों में सुबह घना कोहरा: दिन में खिलेगी धूप, रात को बदलेगा मौसम; तेज हवा के साथ बारिश का अल...Haryana Weather Update: Southern districts of Haryana to witness rain, hailstorm. Follow latest weather updates.
Read more »
हरियाणा में 3 दिन बारिश के आसार: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, तेज हवाएं चलेंगी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह; त...Haryana weather updates: Rain, thundershowers, strong winds likely across Haryana. Follow Dainik Bhaskar for latest weather news.
Read more »
