हरियाणा में कई जिलों में सुबह घना कोहरा: दिन में खिलेगी धूप, रात को बदलेगा मौसम; तेज हवा के साथ बारिश का अल...

Haryana Weather News

हरियाणा में कई जिलों में सुबह घना कोहरा: दिन में खिलेगी धूप, रात को बदलेगा मौसम; तेज हवा के साथ बारिश का अल...
Rain AlertHailstormWind Speed
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 50 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 51%
  • Publisher: 51%

Haryana Weather Update: Southern districts of Haryana to witness rain, hailstorm. Follow latest weather updates.

दिन में खिलेगी धूप, रात को बदलेगा मौसम; तेज हवा के साथ बारिश का अलर्टहरियाणा में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच आज राहत भरी सुबह देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज शनिवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा और दिन में अच्छी धूप खिलने की संभावना है। हालांकि, सुबह के समय पानीपत व सोनीपत और आसदूसरी तरफ आज रात से प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं कल 1 फरवरी को राज्य के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, ओले व बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इसका असर खासकर खेतों में खड़ी फसलों और खुले में बंधे पशुओं पर पड़ सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने किसानों और पशुपालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।हालांकि सुबह जीटी रोड़ के जिलों को छोड़ दें तो प्रदेश के दूसरे क्षेत्रों हिसार, सिरसा, फतेहाबाद में मौसम साफ है। यहां कोहरा नहीं दिखा। हालांकि डबवाली के खेतों में सुबह के समय हल्की धुंध दिखाई दी। इसका असर उसी स्थान पर रहा, जिन खेतों में फसलों की सिंचाई की गई थी। फतेहाबाद में पंजाब से लगते इलाके जाखल में सुबह मौसम साफ है।मौसम विभाग के अनुसार एक फरवरी को कई स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात , फरीदाबाद और पलवल जिले शामिल हैं। इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और जींद के छिटपुट इलाकों में बारिश हो सकती है।30 जनवरी को न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में बीते दिन की तुलना में करीब 0.

4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, हालांकि तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो महेंद्रगढ़ में रिकॉर्ड हुआ। हिसार में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, करनाल में 7.7 डिग्री, रोहतक में 7.8 डिग्री और अंबाला में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, हालांकि तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो फरीदाबाद में रिकॉर्ड हुआ। हिसार में 20.5 डिग्री, करनाल में 20.2 डिग्री और रोहतक में 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा। भिवानी में तापमान 23.0 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि गुरुग्राम में 20.8 डिग्री दर्ज किया गया। नूंह में अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री रहा।उत्तराखंड के 5 जिलों में बर्फबारी का अलर्टयूपी में फरवरी के पहले सप्ताह होगी बारिश, ठंड बढ़ेगीपंजाब चंडीगढ़ में आज से बदलेगा मौसमकड़ाके की ठंड में ग्वालियर पुलिस की कॉम्बिंग गश्तराजस्थान में कोहरे के कारण टकराईं गाड़ियां, 3 की मौत

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Rain Alert Hailstorm Wind Speed Western Disturbance Mahendragarh Rewari Nuh Palwal

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

यूपी के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट, ओले पड़ेंगे: आंधी भी चल सकती है, 3 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा; पारा 5.9°Cयूपी के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट, ओले पड़ेंगे: आंधी भी चल सकती है, 3 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा; पारा 5.9°CUttar Pradesh weather update: 15 districts to experience hailstorm, Muzaffarnagar records coldest. Follow latest weather updates.
Read more »

हरियाणा के 10 जिलों में तेज गरज के साथ बारिश: दिल्ली-चंडीगढ़ बेल्ट में सुबह से बूंदाबांदी, ठंडी हवाएं चल रह...हरियाणा के 10 जिलों में तेज गरज के साथ बारिश: दिल्ली-चंडीगढ़ बेल्ट में सुबह से बूंदाबांदी, ठंडी हवाएं चल रह...Haryana weather updates: Hailstorms, 60 KMPH winds, rain expected today. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
Read more »

हिमाचल में सीजन का पहला हिमपात, PHOTOS: पूरी रात तेज तूफान चला, ड्राइ स्पेल टूटा, आज भारी बर्फबारी-ओलावृष्ट...हिमाचल में सीजन का पहला हिमपात, PHOTOS: पूरी रात तेज तूफान चला, ड्राइ स्पेल टूटा, आज भारी बर्फबारी-ओलावृष्ट...Himachal Pradesh weather alert: Rain in plains, heavy snowfall orange alert, hailstorm warning in 3 districts. Follow Latest Updates.
Read more »

जयपुर-धूलभरी हवा के साथ बूंदाबांदी, आज 10 जिलों में चेतावनी: आंधी भी चलेगी, फिर कोहरा छाएगा; 31 जनवरी से मौ...जयपुर-धूलभरी हवा के साथ बूंदाबांदी, आज 10 जिलों में चेतावनी: आंधी भी चलेगी, फिर कोहरा छाएगा; 31 जनवरी से मौ...Rajasthan Weather Alert: Orange alert for hailstorm and rain in 10 districts. Follow Latest Updates.
Read more »

हरियाणा में आज बारिश के आसार: IMD का 18 जिलों में अलर्ट; शीतलहर से बढ़ेगी ठिठुरन, धुंध भी लौटेगीहरियाणा में आज बारिश के आसार: IMD का 18 जिलों में अलर्ट; शीतलहर से बढ़ेगी ठिठुरन, धुंध भी लौटेगीWestern Disturbance Haryana rain alert 18 districts. Follow Gurugram Faridabad heavy rain warning, latest weather updates on Dainik Bhaskar.
Read more »

हरियाणा के 16 जिलों में घना कोहरा: वंदेभारत सहित 23 ट्रेनें लेट, रोहतक हाईवे पर विजिबिलिटी जीरो; 3 शहरों मे...हरियाणा के 16 जिलों में घना कोहरा: वंदेभारत सहित 23 ट्रेनें लेट, रोहतक हाईवे पर विजिबिलिटी जीरो; 3 शहरों मे...Haryana dense fog alert January 1st, weather update. Follow Haryana weather updates, IMD forecast, temperature drop news on Dainik Bhaskar.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 17:15:00