Himachal Pradesh weather alert: Rain in plains, heavy snowfall orange alert, hailstorm warning in 3 districts. Follow Latest Updates.
पूरी रात तेज तूफान चला, ड्राइ स्पेल टूटा, आज भारी बर्फबारी-ओलावृष्टि का अलर्टहिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ों पर देर रात से बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश जारी है। शिमला और मनाली समेत प्रदेश के अधिकांश भागों में इस विंटर सीजन का पहला हिमपात देखने को मिला है। शिमला में बर्फ देखकर कुछ टूरिस्ट सुबह के वक्त अंधेरे में ही सड़कों परकांगड़ा और शिमला समेत ज्यादातर भागों में पूरी रात तेज हवाएं एवं तूफान चल रहा। शिमला में तूफान के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे। इससे कई जगह नुकसान की भी सूचना है। निचले इलाकों में बारिश के बाद साढ़े 3 महीने का ड्राइ स्पेल टूटा है। बारिश-बर्फबारी के बाद तापमान में भारी कमी आई है। मौसम विभाग ने आज भी चंबा, कुल्लू और लाहौल स्पीति जिले के अधिक ऊंची चोटियों पर दिनभर भारी हिमपात का ऑरेंज अलर्ट दे रखा है। शिमला, मंडी, कांगड़ा, सिरमौर और किन्नौर के ऊंचे क्षेत्रों में भी बर्फबारी होगी। इसे देखते हुए टूरिस्ट समेत लोकल लोगों को अधिक ऊंचे क्षेत्रों में नहीं जाने की एडवाइजरी दी गई है।ताजा बर्फबारी के बाद शिमला चौपाल सड़क पर देहा से आगे खिड़की के बीच सड़क पर फिसलन बढ़ने से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। नारकंडा में भी नेशनल हाईवे पर फिसलन बढ़ गई है। ऐसे में लोगों को गैर जरूरी यात्राएं टालने की सलाह दी गई है।मौसम वैज्ञानिक डॉ.
संदीप शर्मा ने बताया कि, ऊना, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और बिलासपुर जिलों में आज दिनभर तेज बारिश होने का पूर्वानुमान है। इन जिलों में बारिश के साथ आसमानी बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। उन्होंने बताया मंडी, सोलन और सिरमौर में ओलावृष्टि के आसार है, जबकि हमीरपुर में कोल्ड वेव का अलर्ट दिया गया है।संदीप शर्मा ने बताया कि, कल वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर पड़ेगा। इस दिन अधिक ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार है। 25 जनवरी को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। मगर 26 जनवरी को दूसरा स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा सक्रिय होगा। इससे 26 और 27 जनवरी को अच्छी बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।प्रदेश में इस विंटर सीजन में न के बराबर बारिश-बर्फबारी हुई है। नवंबर में सामान्य से 96 प्रतिशत कम बारिश, दिसंबर में 99 प्रतिशत और जनवरी में अब तक सामान्य से 94 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। ऐसे में आज किसानों-बागवानों के साथ साथ पर्यटन कारोबारियों ने भी राहत की सांस ली है।पहाड़ों पर बर्फबारी के PHOTOS..शिमला के उप नगर ढली टनल के पास सुबह के वक्त बर्फबारी।अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा!जयपुर में सीजन की पहली मावठ, आंधी के साथ बारिशपंजाब में बारिश से ठंड बढ़ी, तापमान में गिरावटहिमाचल में आज हेवी स्नोफॉल का ऑरेंज अलर्टसीकर समेत 5 जिलो में बरसात, बीकानेर में आंधी चलीयूपी के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट, ओले पड़ेंगेश्रीगंगानगर में आज बारिश का अलर्ट
Himachal Snowfall Rain Hailstorm Kullu Lahul Spiti Chamba Shimla Manali Himachal Weather Rain Alert IMD
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मां सरस्वती को खुश करने के लिए इन 5 मिठाइयों का लगाएं भोग, पूजा होगी सिद्ध, देखें PhotosBasant Panchami 2026 : वसंत पंचमी पर मां सरस्वती को पीले रंग की मिठाइयों जैसे बेसन की बर्फी, केसर भात, राजभोग, मूंग दाल हलवा और सूजी हलवा का भोग लगाना शुभ माना जाता है. आप इन मिठाइयों को घर पर ही बना सकते हैं. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में.
Read more »
दिल्ली के ये 8 बाजार दुल्हन के लिए है बैग्स का खजाना! सुंदरता देखकर हो जाएंगी कन्फ्यूज, देखें PhotosDelhi Top Bag Market : फरवरी से शादियों का सीजन शुरू हो रहा है. ऐसे में अगर आप दुल्हन बनने जा रही हैं और आपको अपनी सगाई और शादी के लहंगे के साथ खूबसूरत बैग चाहिए तो आज हम आपको बताएंगे दिल्ली के उन आठ बड़े बाजारों के बारे में जहां पर एक से बढ़कर एक खूबसूरत बैग मिलते हैं. इन बैगों की कीमत भी बेहद सस्ती होती हैं.
Read more »
Photos: विमान लड़खड़ाने से लेकर दोनों पायलट के नीचे उतरने तक... देखिए Prayagraj Aircraft Crash की तस्वीरेंप्रयागराज में एक टू-सीटर माइक्रोलाइट विमान तकनीकी खराबी के कारण केपी कॉलेज के पीछे तालाब में गिर गया। चश्मदीदों ने बताया कि विमान लड़खड़ाने के बाद दोनों पायलट पैराशूट से सुरक्षित बाहर निकल आए। स्थानीय युवाओं ने तुरंत तालाब में कूदकर पायलटों को बचाया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है और वे सुरक्षित हैं। सेना की टीम दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही...
Read more »
लाहौल और स्पीति में बर्फबारी का अलर्ट: क्या रूस के कमचात्का जैसा होगा हाल? 40 फीट बर्फ में दबे घर और गाड़िया...Kamchatka Russia Snowfall Photos: लाहौल और स्पीति में भारी बर्फबारी ने हलचल बढ़ा दी है. यहां पुलिस ने पर्यटकों के लिए सख्त एडवायजरी जारी की है. दूसरी तरफ रूस के कमचात्का में कुदरत का ऐसा कहर टूटा है कि लोग घरों में कैद हो गए हैं. वहां रिकॉर्ड तोड़ बर्फबारी ने 146 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है.
Read more »
PHOTOS: मावी, उस्मान और अख्तर अली… यहीं कहीं छिपे हैं ये तीन आतंकवादी, खबरदार रहो!जम्मू-कश्मीर के उधमपुर और कठुआ जिलों में दहशत फैलाने की बड़ी साजिश सामने आई है. सुरक्षाबलों ने इस इलाके में सक्रिय तीन खतरनाक आतंकवादियों की पहचान कर ली है. इनके नाम मावी, उस्मान और अख्तर अली बताए जा रहे हैं. इन तीनों आतंकियों की ताजा तस्वीरें अब सामने आ चुकी हैं. सुरक्षा एजेंसियां इनकी तलाश में दिन-रात एक कर रही हैं.
Read more »
WPL में UPW vs GG: गुजरात लगातार तीन हार के बाद पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे, यूपी से सीजन में दूसरी बार होगा...Women's Premier League (WPL) 2026 Score: Follow UP Warriorz Vs Gujarat Giants Match, Playing 11 List Latest News, Photos and Videos Updates with Dainik Bhaskar.
Read more »
