Madhya Pradesh 8 districts rain alert upcoming 24 hours. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates. मध्यप्रदेश के 8 जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश का अलर्ट है। इनमें ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिले शामिल हैं।
ग्वालियर, चंबल-सागर संभाग में मावठा गिरेगा; भोपाल, इंदौर-उज्जैन में बादलमध्यप्रदेश के 8 जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश का अलर्ट है। इनमें ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिले शामिल हैं। वहीं, भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में बादल छा सकते हैं। इससे पहले गुरुवार को भी भोपाल समेत कई जिलोंदेश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने के बाद बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी है। वहीं, वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी असर दिखा रहा है। इस वजह से एमपी में भी मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। गुरुवार को भोपाल, नर्मदापुरम, सीहोर, रायसेन, विदिशा समेत कई जिलों में बादल छा गए। वहीं, सर्द हवा चलने लगी। शुक्रवार को भोपाल में बारिश होने का अलर्ट नहीं है, लेकिन बादल जरूर छाए रहेंगे। यदि बारिश होती है तो इस सीजन में पहली बार मावठा गिरेगा। मानसूनी सीजन खत्म होने के बाद नवंबर-दिसंबर में प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश नहीं हुई, लेकिन जनवरी में मावठा गिरने के आसार हैं।सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ.
दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, गुरुवार से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला है। शुक्रवार के लिए उत्तरी हिस्से में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत को 26 जनवरी से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस प्रभावित कर सकता है। फिलहाल यह सिस्टम स्ट्रॉन्ग दिखाई दे रहा है। जिससे एमपी में भी बारिश होने का अनुमान है।मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक तेज ठंड पड़ने का अनुमान नहीं जताया है। वहीं, सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। गुरुवार को ग्वालियर, सतना, रीवा, गुना, इंदौर, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, नौगांव, सिवनी में कोहरे की स्थिति देखने को मिली थी।मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार-गुरुवार की रात में कटनी का करौंदी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, छतरपुर के नौगांव में 6.5 डिग्री, उमरिया में 6.9 डिग्री, रीवा में 7 डिग्री, खजुराहो में 7.4 डिग्री, दतिया में 7.6 डिग्री, दमोह-सतना में 8.8 डिग्री, मंडला में 9 डिग्री, राजगढ़-सीधी में तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में 9 डिग्री, जबलपुर में 10.9 डिग्री, भोपाल में 11.2 डिग्री, इंदौर में 13.6 डिग्री और उज्जैन में तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिम से आने वाली हवा और बादलों का एक सिस्टम होता है। इसके एक्टिव होने से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में बारिश होगी। सिस्टम आगे गुजर जाने के बाद उत्तर से आने वाली हवा ठंडी रहती है। जिससे दिन-रात ठंड का असर रहता है।मौसम विभाग के अनुसार, जिस तरह मानसून के चार महीने में से दो महीने जुलाई-अगस्त अहम रहते हैं और इन्हीं में 60 प्रतिशत या इससे अधिक बारिश हो जाती है, ठीक उसी तरह दिसंबर और जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ती है। इन्हीं दो महीने में प्रदेश में उत्तर भारत से सर्द हवाएं ज्यादा आती हैं, इसलिए टेम्परेचर में अच्छी-खासी गिरावट आती है। सर्द हवाएं भी चलती हैं। पिछले 10 साल के आंकड़े यही ट्रेंड बताते हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से जनवरी में मावठा भी गिरता है। पिछले साल कई जिलों में बारिश हुई थी। इस बार साल के पहले ही दिन बादल भी छाए रहे। वहीं, आखिरी सप्ताह में भी बारिश-बादल वाला मौसम शुरू हो गया है।भोपाल में 0.6 डिग्री पहुंच चुका टेम्परेचर भोपाल में जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ती है। वहीं, दिन में गर्मी का एहसास और बारिश का ट्रेंड भी है। 18 जनवरी 1935 को रात का टेम्परेचर रिकॉर्ड 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं, 26 जनवरी 2009 को दिन में तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया था। पिछले 10 में से 7 साल बारिश हो चुकी है। 24 घंटे में सबसे ज्यादा 2 इंच बारिश 6 जनवरी 2004 को हुई थी। वहीं, सर्वाधिक मासिक 3.8 इंच बारिश जनवरी 1948 में हुई थी।इंदौर में जनवरी में सर्दी का रिकॉर्ड माइनस में पहुंच चुका है। 16 जनवरी 1935 में पारा माइनस 1.1 डिग्री दर्ज किया था। यह ओवरऑल रिकॉर्ड है। वहीं, 27 जनवरी 1990 को दिन का तापमान 33.9 डिग्री रहा था। 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश होने का रिकॉर्ड 6 जनवरी 1920 के नाम है। इस दिन 3 इंच से ज्यादा पानी गिरा था। वहीं, वर्ष 1920 में सर्वाधिक मासिक बारिश 4 इंच दर्ज की गई थी।जबलपुर में भी जनवरी में ठंड-बारिश का ट्रेंड है। इस महीने सबसे ज्यादा ठंड पड़ती है। 7 जनवरी 1946 को रात का पारा रिकॉर्ड 1.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। वहीं, दिन का उच्चतम तापमान 33.4 डिग्री 7 जनवरी 1973 को रहा था। इस महीने बारिश भी होती है। 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश 24 जनवरी 1919 को 2.5 इंच हुई थी। इसी साल पूरे महीने 8 इंच से ज्यादा पानी गिरा था।उत्तरी हवाओं की वजह से प्रदेश का ग्वालियर-चंबल सबसे ठंडा रहता है। जनवरी में यहां कड़ाके की ठंड का ट्रेंड है। पिछले 10 साल का रिकॉर्ड देखें तो 2018 में तापमान 1.9 डिग्री और 2019 में 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। 24 जनवरी 1954 को रात का तापमान माइनस 1.1 डिग्री रहा था। ग्वालियर में जनवरी में बारिश भी होती है। साल 2014 से 2024 के बीच 9 साल बारिश हो चुकी है। 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड 8 जनवरी 1926 को है। इस दिन 2.1 इंच पानी गिरा था। वहीं, 1948 को कुल मासिक बारिश 3.1 इंच हुई थी।उज्जैन में भी उत्तरी हवा का असर रहता है। इस वजह से यहां कड़ाके की ठंड पड़ती है। 22 जनवरी 1962 को पारा 0 डिग्री सेल्सियस रहा था। पिछले 10 साल में टेम्परेचर 2 से 5.8 डिग्री सेल्सियस तक रह चुका है। 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश होने का रिकॉर्ड 11 जनवरी 1987 के नाम है। इस दिन सवा इंच पानी गिरा था। वहीं, सर्वाधिक कुल मासिक 2.2 इंच 1994 को हुई थी।हरियाणा के कई जिलों में तेज गरज के साथ बारिशबिहार में ठंड से राहत, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पहुंचाMP के 8 जिलों में बारिश का अलर्टसीकर समेत 5 जिलो में बरसात, बीकानेर में आंधी चलीयूपी के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट, ओले पड़ेंगेश्रीगंगानगर में आज बारिश का अलर्ट
Madhya Pradesh Rain Gwalior Chambal Sagar Rain Bhopal Indore Ujjain Cloudy Unseasonal Rain MP Western Disturbance India Maavtha Rain MP Weather Alert
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रिंकू सिंह के AI वीडियो पर बहन ने मांगी माफी: बोलीं-पीएम मोदी ने हनुमान की पतंग उड़ाई, तब किसी ने कुछ नहीं ...Aligarh BJP MP Satish Gautam shares photo of PM Modi flying kite. Follows controversy over Rinku Singhs sisters blind devotee remark.
Read more »
Shafi Parambil MP: ഷാഫി പറമ്പിൽ എംപിക്ക് അറസ്റ്റ് വാറന്റ്; നടപടി 2022ലെ ദേശീയപാത ഉപരോധക്കേസിൽരാഹുൽ ഗാന്ധിയുടെ വയനാട് ഓഫീസ് എസ്എഫ്ഐ പ്രവർത്തകർ ആക്രമിച്ചതിൽ പ്രതിഷേധിച്ചായിരുന്നു ഷാഫി പറമ്പിലിന്റെ നേതൃത്വത്തിൽ ദേശീയപാത ഉപരോധം.
Read more »
रोहतक में पहुंचे मंत्री जयंत चौधरी और सांसद दीपेंद्र: सर छोटूराम की 145वीं जयंती समारोह में हुए शामिल, पगड़ी...Rohtak Sir Chhoturam 145th Jayanti celebration. Follow latest updates on the event attended by Union Minister Jayant Chaudhary and MP Dipendra Singh Hooda.
Read more »
फर्जी डिग्री कांड में MP पहुंची राजस्थान पुलिस, भोपाल से लेकर सीहोर तक छापेमारीराजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप एसओजी ने सरकारी नौकरियों के लिए चल रहे फर्जी डिग्री रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए भोपाल और सीहोर में बड़े पैमाने पर छापेमारी की। एसओजी ने एक शिक्षण समूह और उसके चेयरमैन सुनील कपूर के ठिकानों पर दबिश दी। यह कार्रवाई राजस्थान में 2020 की पीटीआई भर्ती परीक्षा में हुई धांधली की जांच से जुड़ी है। जांच में श्री...
Read more »
MP Budget 2026: 4.65 लाख करोड़ का ‘महाबजट’, 3 साल का रोडमैप और नौकरियों-योजनाओं की बरसात!MP Budget 2026: मोहन सरकार अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश करने वाली है. यह बजट पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 10 गुना ज्यादा होगा. जहां इस बार बजट 4.65 लाख करोड़ का पेश होने का अनुमान है.
Read more »
Delhi court acquits ex-Congress MP Sajjan Kumar in 1984 anti-Sikh riots caseOn February 25 last year, a trial court sentenced Kumar to life imprisonment in a case connected to the alleged incitement of violence during the riots.
Read more »
