Delhi Top Bag Market : फरवरी से शादियों का सीजन शुरू हो रहा है. ऐसे में अगर आप दुल्हन बनने जा रही हैं और आपको अपनी सगाई और शादी के लहंगे के साथ खूबसूरत बैग चाहिए तो आज हम आपको बताएंगे दिल्ली के उन आठ बड़े बाजारों के बारे में जहां पर एक से बढ़कर एक खूबसूरत बैग मिलते हैं. इन बैगों की कीमत भी बेहद सस्ती होती हैं.
दिल्ली का सबसे बड़ा बैग बाजार नबी करीम बैग बाजार है. जहां पर आपको बैग और पर्स से लेकर सभी तरह के बैग मिल जाएंगे. उनकी वैरायटी भी इतनी यहां पर उपलब्ध हैं कि आप पसंद करते-करते थक जाएंगे और तो और इसे दिल्ली का सबसे बड़ा होलसेल मार्केट कहते हैं.
जहां से दुकानदार भी खरीदते हैं और आम पब्लिक भी बैगों की खरीदारी करते हैं. दिल्ली का सबसे बड़ा दूसरा बैग बाजार सदर बाजार है. जहां पर आपको मल्टी प्रोडक्ट बैग मिल जाएंगे. यहां पर बैग के तमाम विक्रेता हैं, जो बैग आपको कस्टमाइज करके भी दे देंगे. यानी जिस बैग को आप अपने अनुसार बनवाना चाहती हैं, अपनी ड्रेस से मैच करवाना चाहती हैं तो वैसा बैग भी बना कर आपको दुकानदार दे देंगे. बस आपको अपनी डिजाइन बतानी होगी और आपको अपनी ड्रेस का कलर बताना होगा. यहां पर भी बैग 200 से लेकर 150 रुपए में मिल जाते हैं. तीसरा दिल्ली का सबसे बड़ा बैग बाजार करोल बाग को माना जाता है. जहां पर महिला पुरुष दोनों के ही बैग मिलते हैं. यहां पर फैशन बैग, ट्रैवलर बैग और बैग से जुड़ी हुई हर एक एसेसरीज तक मिल जाएगी. यहां पर आपको हर साइज के बैग मिल जाएंगे. बैग की कीमत यहां से 200 रुपए से शुरू होती है और 500 रुपए तक होती है. थोक में अगर आपको बैग खरीदने हैं. खासतौर पर शादी सगाई हल्दी या फिर किसी भी पार्टी के लिए तो आपको जनपथ मार्केट जाना चाहिए. दिल्ली का जनपथ मार्केट यूं तो पूरा सड़क पर किनारे लगता है, लेकिन यहां पर बहुत सस्ते बैग मिलते हैं और एक से बढ़कर एक स्टाइलिश बैग मिलेंगे. यहां पर बैग और पर्स की कीमत 50 रुपए से ही शुरू हो जाती है. इसके अलावा दिल्ली का सरोजिनी नगर भी बैग शॉपिंग के लिए बेस्ट मार्केट माना जाता है. यहां पर भी आपको आपके हर बजट के अनुसार बैग मिल जाएंगे. यहां पर महिला पुरुष से लेकर आपको बच्चों तक के बैग मिलेंगे. एक से बढ़कर एक स्टाइलिश और ट्रेंडिंग बैग मिलेंगे, जो आपने आज से पहले कहीं नहीं देखे होंगे. बैगों कीमत यहां पर भी 100 रुपए से शुरू हो जाती है. यही नहीं, अगर आपको थोड़े महंगे बैग की शॉपिंग करनी है तो आप लाजपत नगर जा सकते हैं. यहां पर आपको महंगे बैग मिलेंगे, लेकिन यह महंगे बैग अच्छी क्वालिटी के होंगे और यहां पर भी तमाम वैरायटी आपको मिलेगी. यानी आप अपनी हर एक ड्रेस के अनुसार बैग की खरीदारी कर सकती हैं. अगर आपका बजट अच्छा है तो आप यहां से खरीदारी कर सकती हैं. दिल्ली में एक और छुपा हुआ बाजार है, जिसे पालिका बाजार कहते हैं. यह बाजार कनॉट प्लेस पर है, लेकिन यह बेसमेंट के अंदर बना हुआ है. पालिका बाजार में आपको बॉलीवुड स्टाइल के बैग मिलेंगे और तो और यहां पर हॉलीवुड स्टाइल के भी बैग मिल जाएंगे. यह पूरा बाजार युवाओं के लिए काफी मशहूर है. इन बाजारों के अलावा आपको कमला नगर, लक्ष्मी नगर और द्वारका में भी तमाम तरह के बैग बाजार मिलेंगे. इन छोटे-छोटे बैग बाजारों से भी आप खरीदारी कर सकते हैं. सबसे खास बात यह है कि दिल्ली के जितने भी बैग बाजार हैं. ज्यादातर वहां पर सस्ते में बैग मिलते हैं और वैरायटी पूरे देश भर की आपको यहां मिलेगी. पूरे देश भर में दिल्ली से ही बैग जाते हैं. अलग-अलग बाजारों में और उसके बाद वहां पर बिकते हैं.
Delhi Best Bag Market Delhi Wholesale Bag Market Delhi Cheapest Bag Market Delhi Biggest Nabi Karim Bag Market दिल्ली टॉप 8 बैग मार्केट दिल्ली बेस्ट बैग मार्केट दिल्ली में बैग का होलसेल मार्केट दिल्ली में सबसे सस्ता बैग मार्केट दिल्ली का सबसे बड़ा नबी करीम बैग बाजार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कृति सेनन की लव लाइफ बनी हॉप टॉपिक, रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया के पोस्ट से बढ़ा शक, वायरल हुईं UNSEEN PHOTOSकृति सेनन की लव लाइफ बनी हॉप टॉपिक, रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया के पोस्ट से बढ़ा शक, वायरल हुईं UNSEEN PHOTOS
Read more »
Photos: दो घंटे के लिए UAE से आया खास दोस्त, प्रोटोकॉल तोड़ PM ने किया रिसीव, मोदी और अल नाहयान की कार डिप्लोमैसीसंयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान एक दिन की आधिकारिक भारत यात्रा पर आज शाम नई दिल्ली पहुंचे. यूएई के राष्ट्रपति महज कुछ घंटे ही भारत मे व्यतीत करेंगे. बताया गया है कि वह पीएम मोदी के विशेष निमंत्रण पर भारत पहुंचे हैं.
Read more »
WPL में आज MI Vs DC: मुंबई पिछले अपने दोनों मैच हारी, दिल्ली को अब तक सिर्फ एक जीत मिलीWomen's Premier League (WPL) 2026 Score: Follow Mumbai Indians Vs Delhi Capitals Match, Playing 11 List Latest News, Photos and Videos Updates with Dainik Bhaskar.
Read more »
PM मोदी ने भाजपा अध्यक्ष को पदभार ग्रहण कराया: मिठाई खिलाई, नितिन नबीन के परिवार से भी मिले, 5 मोमेंट्सBharatiya Janata Party (BJP) National President Nitin Nabin Election 2026 Oath Ceremony Moments Photos; Follow Nitin Nabin, PM Narendra Modi, Amit Shah Latest News, Headlines On Dainik Bhaskar.
Read more »
Nitin Nabin Photos: मंदिर-गुरुद्वारे में प्रार्थना, फिर PM के हाथों से मिठाई, दिग्गजों की मौजूदगी में ताजपोशीभाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की ताजपोशी हो चुकी है। बिहार से आने वाले नितिन नवीन अब दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की कमान संभालेंगे। भाजपा मुख्यालय में आयोजित समारोह में खुद प्रधानमंत्री
Read more »
Hiraan Marriage: DJ নয়, বাজল সানাই! ভোটের মুখে আচমকা বিয়ে সারলেন দেব-শত্রু হিরণ...hiran-chatterjee-second-marriage-ritika-giri-wedding-photos
Read more »
