हरियाणा चुनाव में 61.59% वोटिंग, पिछले चुनाव से 7% कम: मतदान में नूंह समेत कई जगह झड़प और बवाल हुआ, पूर्व ML...

Haryana Election 2024 Voting Photos News

हरियाणा चुनाव में 61.59% वोटिंग, पिछले चुनाव से 7% कम: मतदान में नूंह समेत कई जगह झड़प और बवाल हुआ, पूर्व ML...
2024 Haryana Elections UpdatesNayab Singh SainiDushyant Chautala
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 177 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 84%
  • Publisher: 51%

Haryana Vidhan Sabha Election 2024 Latest Update. Follow Follow Assembly Election Latest News And Updates On Dainik Bhaskar.

हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटों पर शनिवार, 05 अक्टूबर को 61.59% मतदान हुआ। यह 2019 के चुनाव से 7% कम रहा। तब 68.20% मतदान हुआ था।चुनाव आयोग के इस आंकड़े में आगे बदलाव हो सकता है। सबसे ज्यादा 69.91% वोटिंग यमुनानगर में तो सबसे कम 49.

97% गुरुग्राम में हुई। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा। मतदान के दौरान राज्य में 9 से ज्यादा जगहों पर कांग्रेस, भाजपा और बसपा के समर्थकों के बीच झड़प और बवाल हुआ। इनमें नूंह, यमुनानगर, पानीपत, करनाल, पंचकूला, फतेहाबाद, हिसार, महेंद्रगढ़ और रोहतक शामिल हैं। जींद और जुलाना में बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगे। कई जगह EVM में खराबी की भी शिकायतें मिलीं।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व रेसलर विनेश फोगट के अलावा जेजेपी के दुष्यंत चौटाला समेत 1027 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो गई। इस बार सत्तारूढ़ BJP राज्य में जीत की हैट्रिक लगाने की उम्मीद कर रही है, जबकि कांग्रेस एक दशक बाद वापसी देख रही है।यमुनानगर में फर्जी वोट डालने को लेकर AAP कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है। पलवल में वोटिंग मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद अधिकारियों ने पुरानी मशीन को सील कर नई मशीन लगाई। पानीपत में मतदान के बीच चाकू चल गए। इसराना विधानसभा के गांव नोहरा में बूथ पर वोटिंग को लेकर 2 पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें एक युवक को चाकू मारा गया। करनाल के इंद्री में 4 से 5 युवकों के साथ मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को वोट ना डालने को लेकर मारपीट की गई। घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पंचकूला में BJP और कांग्रेस के वर्करों में झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच जय श्रीराम के नारे लगाने को लेकर बहस हुई। पार्टी बूथ पर भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस नेता चंद्रमोहन बिश्नोई की पत्नी को देखकर जय श्रीराम के जयकारे लगा रहे थे। इसका कांग्रेस वर्करों ने विरोध किया।फतेहाबाद में मतदान केंद्र पर हंगामा हुआ। इनेलो बसपा उम्मीदवार की प्रिजाइडिंग अधिकारी के साथ बहस हुई। आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र बबली के भाई मनोज को बिना परमिशन मतदान केंद्र में प्रवेश करने दिया। सोनीपत में मतदान केंद्र पर कवरिंग एजेंट बदलने पर विवाद हो गया। यहां पर कांग्रेस कैंडिडेट जगबीर मलिक भी पहुंचे। उनकी पुलिस के साथ बहस हुई। इसके साथ एक जगह वोट डालने को लेकर झगड़ा हुआ। इसमें 2 लोगों को चोटें आईं। रोहतक के महम से हरियाणा जनसेवक पार्टी के उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने कांग्रेस कैंडिडेट बलराम दांगी के पिता पर हमले का आरोप लगाया। धक्कामुक्की में उनके कपड़े फट गए।हिसार में पूर्व वित्त मंत्री एवं नारनौंद से भाजपा कैंडिडेट कैप्टन अभिमन्यु और कांग्रेस उम्मीदवार जस्सी पेटवाड़ के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। एक-दूसरे पर बोगस वोटिंग कराने का आरोप लगाया।​ महेंद्रगढ़ जिला में नांगल चौधरी के धोखेरा गांव में मतदान के दौरान कांग्रेस और BJP वर्करों में झड़प हो गई। BJP का आरोप है कि कांग्रेस कैंडिडेट मंजू चौधरी के समर्थकों ने बूथ पर कब्जा करने की कोशिश की।हरियाणा चुनाव में सुबह ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लाइनें लगनी शुरू हो गई थीं। वोटिंग में पुरुषों के साथ महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पोलिंग बूथों पर महिलाओं की लंबी-लंबी लाइनें दिखीं। कुरुक्षेत्र से BJP के सांसद नवीन जिंदल घोड़े पर सवार होकर हिसार के ITI में बने बूथ पर वोट डालने पहुंचे। वोटिंग करने में बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे। चलने-फिरने से असमर्थ बुजुर्गों और दिव्यांगों को बूथ पर तैनात पैरामिलिट्री फोर्स के जवान मतदान केंद्र के अंदर तक लेकर गए। इस तस्वीर में पोलिंग बूथ पर तैनात कर्मचारी वोट डालने पहुंची बुजुर्ग महिला का वोटर लिस्ट पर अंगूठा लगाता हुआ।हरियाणा में कई बूथों पर महिलाएं घूंघट ओढ़कर वोटिंग करनी पहुंची।ये तस्वीर जींद जिले के उचाला कलां विधानसभा की है। यहां पोलिंग बूथ पर वोटिंग करने पहुंचे वोटरों के वोट डालने के बाद पौधा दिया गया।अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा!पनीर की जगह भेज दिया एगरोलमेरी बन जाओ...नहीं तो तेजाब डाल दूंगापंचकूला पहुंचे सांसद अनुराग ठाकुरलापता...नाम-तेजस्वी यादव, काम-राघोपुर से गद्दारीसीकर में मौसम ड्राई, तापमान में गिरावटमेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स पहुंचा 246राजस्थान से मानसून पूरी तरह विदा हुआ

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

2024 Haryana Elections Updates Nayab Singh Saini Dushyant Chautala

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Jammu Assembly Election: पुंछ में कल डाले जाएंगे वोट, देखिए क्या है खास इंतज़ाम ?Jammu Assembly Election: पुंछ में कल डाले जाएंगे वोट, देखिए क्या है खास इंतज़ाम ?Jammu Kashmir Elections: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में और लोकसभा चुनाव के दौरान यहां जमकर मतदान हुआ। पुंछ में कल डाले जाएंगे वोट, देखिए क्या है खास इंतज़ाम ?
Read more »

सेल्फी सेशन तो चला, पर भीड़ नजर नहीं आई... फीका-फीका रहा DUSU चुनाव, नहीं दिखा स्टूडेंट्स में जोशसेल्फी सेशन तो चला, पर भीड़ नजर नहीं आई... फीका-फीका रहा DUSU चुनाव, नहीं दिखा स्टूडेंट्स में जोशDUSU Election 2024: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) चुनाव में इस साल वोटिंग प्रतिशत पिछले 10 सालों में सबसे कम रहा। मॉर्निंग कॉलेजों का वोटिंग पर्सेंटेज केवल 29.
Read more »

हरियाणा चुनाव LIVE: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की वोटिंग शुरू, शाम 6 बजे तक होगा मतदानहरियाणा चुनाव LIVE: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की वोटिंग शुरू, शाम 6 बजे तक होगा मतदानहरियाणा चुनाव LIVE: हरियाणा में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया जारी है. चुनावी रण में बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) से लेकर जजपा और इंडियन नेशनल लोकदल के बीच मुकाबला हो रहा है. यहां देखें वोटिंग से जुड़े ताजा अपडेट्स...
Read more »

Haryana Election: दिग्गजों ने डाली लोकतंत्र के यज्ञ में आहुति, घोड़े पर सवार होकर पहुंचे सांसद, देखें तस्वीरेंHaryana Election: दिग्गजों ने डाली लोकतंत्र के यज्ञ में आहुति, घोड़े पर सवार होकर पहुंचे सांसद, देखें तस्वीरेंहरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ।
Read more »

Haryana Chunav: नतीजों से पहले BJP में सीएम की रेस, 8 अक्टूबर को किसका होगा मंगलHaryana Chunav: नतीजों से पहले BJP में सीएम की रेस, 8 अक्टूबर को किसका होगा मंगलHaryana Chunav Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटों पर वोटिंग जारी है और नतीजों से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) में सीएम की रेस तेज हो गई है.
Read more »

Haryana Election Voting: नूंह में वोटिंग के दौरान तीन जगह विवाद, छतों से लोगों ने चलाए पत्थर; देखें वीडियोHaryana Election Voting: नूंह में वोटिंग के दौरान तीन जगह विवाद, छतों से लोगों ने चलाए पत्थर; देखें वीडियोहरियाणा में आज विधानसभा चुनाव है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:06:12